कौन हैं Harsh Dubey? जिन्हें पहली बार भारत की ODI-टेस्ट टीम में मिली जगह, कोहली का भी चटका चुके विकेट
Published - 20 May 2026, 01:05 PM | Updated - 20 May 2026, 01:08 PM
Table of Contents
Harsh Dubey: भारत और अफगानिस्तान के बीच एक टेस्ट मैच और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी. इन दोनों ही श्रृंखलओं के लिए बीसीसीआई 19 मई को स्क्वाड का ऐलान कर चुकी है. लंबे समय बाद टी20 के बाद अब ईशान किशन की वनडे में वापसी हुई. वहीं ऋषभ पंत को उपकप्तानी के पद से हटा दिया गया है.
लेकिन सबसे ज्यादा ध्यान एक नाम हर्ष दुबे (Harsh Dubey) ने खींचा, जिन्हें भारत की टेस्ट टीम के साथ वनडे में भी खेलने का मौका मिला है. अब सभी यह जानना चाहते हैं कि हर्ष दुबे हैं कौन? चलिए तो हम विस्तार से बताते हैं......
कौन हैं Harsh Dubey?
पुणे, महाराष्ट्र में में जन्में हर्ष दुबे (Harsh Dubey) भारतीय ऑलराउंडर हैं. जो घरेलू क्रिकेट में विदर्भ और इंडियन प्रीमियर लीग में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के लिए खेल रहे हैं. हर्ष भारत के एक प्रतिभाशाली ऑलराउंडर हैं. जो कि स्पिन गेंदबाजी के साथ तूफानी बैटिंग के लिए पहचाने जाते हैं.
उनके नाम रणजी सत्र में रिकॉर्ड 69 विकेट लेने का कारनामा दर्ज है, जिस कारण आज वह भारतीय टीम का हिस्सा है. बता दें कि हर्ष दुबे ने संबर 2022 में विदर्भ के लिए अपना रणजी ट्रॉफी डेब्यू किया था.
69 विकेट लेकर मचाई सनसनी
हालांकि, हर्ष दुबे (Harsh Dubey) को असली पहचान रणजी ट्रॉफी 2024-25 में मिली. जब उन्होंने इस सीजन में 69 विकेट लेकर और 476 बनाए और आशुतोष अमन के 68 विकेटों का पुराना रिकॉर्ड चकनाचूर कर दिया.
इस सीजन में वह भारत के सबसे बेहतरीन युवा ऑलराउंडर बनकर ऊभरे थे. उनकी इस शानदार प्रदर्शन के लिए 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' भी चुना गया था। हर्ष दुबे गेंद के साथ नीचले क्रम में भी उपयोगी बल्लेबाजी कर सकते हैं, जो कि उन्हें अन्य खिलाड़ियों से अलग बनाती है.
आईपीएल में हर्ष दुबे का प्रदर्शन
आईपीएल में हर्ष दुबे ने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए 2025 में बतौर रिप्लेसमेंट डेब्यू किया था. इस सीजन में उन्हें SRH के लिए ज्यादा खेलने का मौका नहीं मिला.
उन्होंने सिर्फ 3 मैच खेले, जिनमें हर्ष ने 3 विकेट लिए. दिलचस्प बात यह है कि पिछले सीजन में एक रोमांचक मैच में युवा ऑलराउंडर ने विराट कोहली और आंद्रे रसेल जैसे दिग्गज बल्लेबाजों का शिकार किया था.
वहीं, 2026 में हैदराबाद ने हर्ष दुबे को रिटेन किया. अब तक वह टीम के लिए 6 मुकाबले खेले चुके हैं. जिनमें उन्होंने 8 विकेट लिए. हालांकि, इस दौरान उन्हें बल्लेबाजी करने का ज्यादा मौका नहीं मिला.
अफगानिस्तान सीरीज के लिए Team India चयन में हुए 4 सबसे चौंकाने वाले फैसले, इन्हें जानकर फैंस का ठनक रहा माथाऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर