'इन 3 के सामने बल्लेबाजी मुश्किल...' Virat Kohli ने पहली बार बताया किन बॉलर से लगता डर, तीनों फॉर्मेट से चुने 1-1 गेंदबाज
Published - 20 May 2026, 11:55 AM | Updated - 20 May 2026, 12:13 PM
Table of Contents
Virat Kohli: विराट कोहली आईपीएल 2026 में अपने शानदार प्रदर्शन की से छाए हुए हैं. उन्होंने इस सीजन कई यादगार पारियां खेली है. इसी बीच उन्होंने आरसीबी इनोवेशन लैब के इवेंट के दौरान सामना किए गए सबसे मुश्किल गेंदबाजों का खुलासा किया है.
कोहली (Virat Kohli) ने तीनों फॉर्मेट के उन गेंदबाजों के नाम बताए, जिनसे उन्हें डर लगता है. खास बात यह है कि इनमें इंग्लैंड क्रिकेट टीम से दो गेंदबाज हैं. जबकि, एक गेंदबाज वेस्टइंडीज का शामिल है.
Virat Kohli को किन 3 गेंदबाजों से लगता है डर ?

आरसीबी इनोवेशन लैब के इवेंट में विराट कोहली (Virat Kohli) ने बताया कि अब तक जितने भी गेंदबाजों का उन्होंने सामना किया है. उनमें सबसे ज्यादा खतरनाक वनडे में आदिल राशिद हैं. टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड के जेम्स एंडरसन और टी20 में सुनील नारायण हैं. कोहली ने कहा,
“मैंने अब तक जितने भी गेंदबाजों का सामना किया है, उनमें सबसे मुश्किल गेंदबाज वनडे में आदिल राशिद , टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड के जेम्स एंडरसन होंगे और टी20 में सुनील नारायण हैं”
बता दें कि आदिल राशिद 38 साल के इंग्लिश लेग स्पिनर हैं. उन्होंने वनडे में 161 मैचों में 5.62 की इकॉनमी से 242 विकेट चटकाए हैं. जिनमें 10 बार चार विकेट और दो बार 5 विकेट हासिल किए हैं.
वहीं, विराट कोहली ने ODI क्रिकेट में राशिद का सामना 10 बार किया है. जिसमें इंग्लिश स्पिनर ने उन्हें 5 बार पवेलियन भेजा है.
एंडरसन, और सुनील नारायण का रिकॉर्ड
जेम्स एंडरसन की बात करें तो उनका नाम इतिहास के महान गेंदबाजों में शामिल हैं. एंडरसन ने इंग्लैंड के लिए 188 टेस्ट मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने 704 विकेट अपने नाम दर्ज किए हैं.
जबकि, कोहली और जेम्स एंडरसन का सामना 36 टेस्ट पारियों में हुआ. इस दौरान एंडरसन ने कोहली को 7 बार अपना शिकार बनाया.
जेम्स एंडरसन के बाद कोहली ने टी20 फाॅर्मेट में सबसे खतरनाक गेंदबाज के तौर पर कैरेबियाई सुनील नारायण का चयन किया. नारायण ने 594 T20I मुकाबले खेले हैं, जिनमें उन्होंने गेंद से 626 विकेट चटकाए. वहीं, नारायण ने 22 टी20 पारियों में कोहली (Virat Kohli) को चार बार आउट किया है.
CSK Playing XI: MS Dhoni फिर से बाहर, तो सरफराज की वापसी! गुजरात के खिलाफ कुछ ऐसी CSK की प्लेइंग-11
विराट कोहली का तीनों फॉर्मेट में प्रदर्शन
विराट कोहली (Virat Kohli) के तीनों फॉर्मेट के करियर की बात करें तो उन्हें उन्होंने भारत के लिए 123 टेस्ट मैच खेले हैं. जिनमें उन्होंने 9230 रन बनाए और 30 शतक 31 फिफ्टी भी जड़ी.
टी20 में कोहली ने भारत के लिए 125 मैचों में 4188 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 1 शतक और 38 अर्धशतक देखने को मिले. वहीं, ODI में कोहली के नाम 311 मुकाबलों में 14797 रन दर्ज है. साथ ही 54 शतक और 77 फिफ्टी.
ऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर