IND vs AFG: अफगानिस्तान सीरीज के लिए जगह डिजर्व नहीं करते थे ये 3 खिलाड़ी, लेकिन चयनकर्ताओं से सेटिंग के चलते मिली जगह
Published - 20 May 2026, 02:34 PM | Updated - 20 May 2026, 02:42 PM
Table of Contents
IND vs AFG: IPL 2026 अपने अंतिम चरण में चल रहा है और इसके बाद टीम इंडिया को अफगानिस्तान के साथ एक टेस्ट और 3 वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है. 6 जून से होने वाले इस सीरीज के लिए भारतीय चयनकर्ताओं ने मंगलवार 19 मई को टीम का ऐलान भी कर दिया. कई नए चेहरों को मौका दिया गया है, तो वहीं जडेजा-बुमराह जैसे सीनियर खिलाड़ियों को आराम भी दिया गया है.
हालांकि चुनी गई 15-15 सदस्यीय टीम में 3 खिलाड़ी ऐसे नजर आ रहे, जिनके चयन से फैंस खुश नहीं है. दरअसल, घरेलू क्रिकेट या रीसेंट में इन खिलाड़ियों का प्रदर्शन इतना ख़ास नहीं था, फिर भी चयनकर्ताओं ने इन्हें टीम इंडिया में मौका दे डाला है. आज हम अपने इस ख़ास लेख में उन 3 खिलाड़ियों के बारे में ही बात करने वाले हैं, जो अफगानिस्तान सीरीज (IND vs AFG) के लिए जगह डिजर्व नहीं करते थे, लेकिन चयनकर्ताओं ने उन्हें फिर भी मौका दे डाला है.
IND vs AFG: अफगानिस्तान सीरीज में खेलने लायक नहीं 3 खिलाड़ी
गुरनूर बरार

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम गुरनूर बरार का आता है. दरअसल इस खिलाड़ी के घरेलू क्रिकेट के आंकड़े काफी एवरेज ही है, उन आंकड़ों में कोई ऐसी बात नहीं, जिसके चलते यह टीम इंडिया में अपना स्थान डिजर्व करते हैं.
दरअसल, इन्होंने अपने खेले 18 फर्स्ट क्लास मैचों में 27.30 की गेंदबाजी औसत के साथ 52 विकेट हासिल किये हैं. वहीं लिस्ट ए करियर में इन्होंने 9 मैचों में 6.47 की बेहद खराब इकॉनामी रेट से 12 विकेट चटकाए हैं. इनके इन खराब आंकड़ों के बावजूद इन्हें टीम इंडिया में स्थान मिलना काफी चौंकाता है. IPL 2026 में भी इन्हें अब तक GT की टीम ने एक भी मैच खेलने का मौका नहीं दिया.
शुरूआती कुछ घरेलू मैचों में ही इस गेंदबाज को इंडिया कैप मिलना, ये बात जाहिर कर रहा की दाल में कुछ काला जरुर है. नहीं तो इन आंकड़ों के साथ यह खिलाड़ी टीम इंडिया खेलना डिजर्व नहीं करता है. वैसे गुरनूर बरार अंडर-19 के दिनों से ही कप्तान शुभमन गिल के बेस्ट फ्रेंड है, जिस वजह से इस खिलाड़ी का शायद टीम इंडिया में चयन हो गया है.
इनके चक्कर में चयनकर्ताओं ने रणजी के 'प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट' आकिब नबी को नजरंदाज कर दिया, जिन्होंने इस सीजन रणजी में 10 मैचों में 12.56 की गेंदबाजी औसत के साथ कुल 60 विकेट चटकाए थे.
ध्रुव जुरेल
इस कड़ी में हमने दुसरा नाम ध्रुव जुरेल का लिया है, जो साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज के साथ टेस्ट सीरीज में बुरी तरह फ्लॉप साबित हुए थे. यह बल्लेबाज का अब तक का टेस्ट करियर काफी औसत ही रहा है. अपने खेले 9 टेस्ट मैचों में इन्होंने 35.3 की औसत के साथ 459 रन बनाए हैं. इस दौरान सिर्फ एक शतक और एक फिफ्टी ही इन्होने लगाई है.
अफ्रीका के खिलाफ पिछले टेस्ट सीरीज में यह खिलाड़ी क्रमशः 14,13, 0, 2 की ही पारियां खेल पाया था, इनके इस शर्मनाक प्रदर्शन के बाद लग रहा था, चयनकर्ता इन्हें लंबे समय तक अब टीम से ड्रॉप कर देंगे, लेकिन सभी फैंस को चौंकाते हुए चयनकर्ताओं ने एक बार फिर इस खिलाड़ी पर भरोसा दिखा दिया, जबकि इनकी चक्कर में ईशान किशन जैसे फॉर्म में चल रहे विकेटकीपर को टेस्ट टीम का हिस्सा नहीं बनाया.
नीतीश कुमार रेड्डी
नीतीश कुमार रेड्डी ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी डेब्यू सीरीज में काफी अच्छा प्रदर्शन किया था और सभी को प्रभावित किया था, लेकिन उस सीरीज के बाद से यह ऑलराउंडर हर मुकाबले में फ्लॉप ही साबित हुआ है. अगर इनके अंतिम 10 टेस्ट पारियों की बात करें, तो इसमें इन्होने क्रमशः 1, 0, 4, 1, 1, 30, 13, 43, 10, 0 सिर्फ ऐसे स्कोर बनाए हैं. यह खिलाड़ी वेस्टइंडीज, अफ्रीका और इंग्लैंड तीनों सीरीज में बुरी तरह फ्लॉप साबित हुआ था. गेंद से भी इन्होंने कुछ कमाल नहीं किया.
10 टेस्ट मैचों में टीम इंडिया के लिए इन्होने जहां 26.40 की मामूली औसत के साथ कुल 396 रन बनाए हुए हैं. वहीं 4 ODI में भी इस खिलाड़ी ने 33.33 की औसत के साथ सिर्फ 100 रन बनाए हुए हैं.
हालांकि इनके ऐसे आंकड़ों के बावजूद चयनकर्ताओं ने इन्हें अफगानिस्तान टेस्ट सीरीज (IND vs AFG) के लिए वनडे और टेस्ट दोनों टीम में जगह दे डाली.
ऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर