IPL के बीच आई बड़ी खुशखबरी, टूर्नामेंट में शामिल होगी एक और नई टीम, Preity Zinta बनेंगी दूसरी फ्रेंचाइजी की भी ओनर
Published - 18 May 2026, 05:46 PM | Updated - 18 May 2026, 06:02 PM
आईपीएल 2026 के रोमांच के बीच क्रिकेट जगत से एक बेहद चौंकाने वाली और बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के महिला प्रीमियर लीग यानी WPL के विस्तार की योजनाओं के बीच एक नया अपडेट आया है।
फीमेल क्रिकेट की एक रिपोर्ट के अनुसार, पंजाब किंग्स (PBKS) के प्रमोटर्स और बॉलीवुड स्टार प्रीति जिंटा (Preity Zinta) अब महिला क्रिकेट में भी कदम रखने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। वह जल्द ही एक नई फ्रेंचाइजी की मालकिन बन सकती हैं।
पंजाब किंग्स के मालिकों ने दिए बड़े संकेत

आईपीएल की शुरुआती सीजन से ही पंजाब किंग्स टीम का चेहरा रहीं प्रीति जिंटा (Preity Zinta) और उनके साथी पार्टनर मोहित बर्मन ने महिला प्रीमियर लीग (WPL) में टीम खरीदने की अपनी इच्छा को खुलकर जाहिर किया है।
पंजाब किंग्स के पास फिलहाल पुरुष आईपीएल में एक मजबूत फ्रेंचाइजी है, लेकिन अब यह ग्रुप महिला क्रिकेट के बढ़ते बाजार और इसकी लोकप्रियता को देखते हुए WPL में निवेश करने जा रहा है।
पंजाब किंग्स के को-ओनर ने साफ संकेत दिया है कि शुरुआत में WPL में टीम न खरीदना उनका कोई संशय नहीं था, बल्कि वे सही समय का इंतजार कर रहे थे।
वुमेंस प्रीमियर लीग में शामिल होगी नई टीम
BCCI की तरफ से महिला प्रीमियर लीग (WPL) को और ज्यादा बड़ा बनाने की तैयारियां लगातार चल रही हैं। इस टूर्नामेंट के पिछले सीजनों को दर्शकों का भारी प्यार मिला है और इसकी व्यूअरशिप में लगातार रिकॉर्ड बढ़ोतरी देखी गई है।
इसी सफलता को देखते हुए बोर्ड आने वाले समय में टूर्नामेंट में नई टीमों को शामिल करने का मन बना रहा है। खबरों के मुताबिक, प्रीति जिंटा (Preity Zinta) की यह नई टीम
पंजाब या चंडीगढ़ के रीजन को रिप्रेजेंट कर सकती है, जिससे फैंस को पंजाब की एक नई महिला टीम पंजाब क्विंस देखने को मिल सकती है। हालांकि यह नाम एक काल्पनिक है फिलहाल इसकी कोई घोषणा नहीं हुई है।
महिला क्रिकेट को मिलेगा Preity Zinta का साथ
क्रिकेट के मैदान पर हमेशा अपनी टीम को चीयर करने वाली और खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने वाली प्रीति जिंटा (Preity Zinta) अगर विमेंस प्रीमियर लीग में एंट्री लेती हैं, तो यह महिला क्रिकेट के लिए एक बड़ा बूस्ट होगा।
उनकी मौजूदगी से लीग की ब्रैंड वैल्यू और ग्लैमर में भारी इजाफा होगा। पंजाब किंग्स के प्रमोटर्स का मानना है कि भारत में महिला क्रिकेट का भविष्य बेहद उज्ज्वल है और वे इस नए सफर की शुरुआत करने के लिए काफी उत्सुक हैं।
फैंस भी सोशल मीडिया पर प्रीति जिंटा की इस संभावित नई पारी को लेकर बेहद एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। आपको बता दें आईपीएल में फिलहाल प्रीति जिंटा (Preity Zinta) का मालिकाना हक वाली पंजाब किंग्स अभील तक एक भी आईपीएल ट्रॉफी नहीं जीत पाई है।
𝐂𝐨𝐮𝐥𝐝 𝐚 𝐏𝐮𝐧𝐣𝐚𝐛 𝐊𝐢𝐧𝐠𝐬 𝐰𝐨𝐦𝐞𝐧'𝐬 𝐭𝐞𝐚𝐦 𝐛𝐞 𝐨𝐧 𝐭𝐡𝐞 𝐡𝐨𝐫𝐢𝐳𝐨𝐧? 👀
— Female Cricket (@imfemalecricket) May 18, 2026
Co-owner Mohit Burman says they would "love to own" a WPL franchise 🙌#CricketTwitter pic.twitter.com/dI0GGr8cqI
Tagged:
preity zinta WPL NEW TEAMऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर