IPL 2026 Playoffs chances: किस टीम के टॉप-4 में पहुंचने के कितने प्रतिशत चांस? समझें पूरा प्लेऑफ़ Scenario

Published - 18 May 2026, 03:33 PM | Updated - 18 May 2026, 03:49 PM

IPL 2026

IPL 2026 प्लेऑफ की रेस अब अपने सबसे रोमांचक दौर में पहुंच चुकी है। टूर्नामेंट जैसे-जैसे अंतिम चरण की ओर बढ़ रहा है, वैसे-वैसे हर मैच का महत्व कई गुना बढ़ गया है। इस सीजन में कुछ टीमों ने लगातार अच्छा प्रदर्शन करते हुए खुद को मजबूत स्थिति में पहुंचाया है, जबकि कई टीमें अभी भी टॉप चार में जगह बनाने के लिए संघर्ष कर रही हैं।

खास बात यह है कि IPL 2026 अंक तालिका में छोटे अंतर और नेट रन रेट की भूमिका इस बार प्लेऑफ की तस्वीर को पूरी तरह बदल सकती है। गुजरात टाइटंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद मजबूत स्थिति में दिखाई दे रही हैं, जबकि चौथे स्थान के लिए कई टीमों के बीच सीधी टक्कर बनी हुई है।

प्लेऑफ में पहुंची आरसीबी, गुजरात टाइटंस की दावेदारी सबसे मजबूत

RCB Playing 11

IPL 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने शानदार प्रदर्शन किया है। टीम ने पंजाब किंग्स के खिलाफ धर्मशाला में जीत दर्ज कर आधिकारिक रूप से प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया है। आरसीबी ने अब तक 13 मैचों में 9 जीत और 4 हार के साथ 18 अंक हासिल किए हैं।

साथ ही +1.065 नेट रन रेट के दम पर टीम फिलहाल IPL 2026 अंक तालिका में पहले स्थान पर मौजूद है। अब आरसीबी का आखिरी लीग मुकाबला 22 मई को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ होगा, जहां टीम की नजर जीत के साथ टॉप-2 की स्थिति मजबूत करने पर रहेगी।

दूसरी तरफ गुजरात टाइटंस ने पूरे सीजन में शानदार प्रदर्शन किया है और टीम लगभग प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर चुकी है। टीम के टॉप-4 में पहुंचने की संभावना लगभग 99.7 प्रतिशत बताई जा रही है।

गुजरात ने अब तक 13 मुकाबलों में 8 जीत और 5 हार के साथ 16 अंक हासिल किए हैं। +0.400 नेट रन रेट के साथ टीम फिलहाल IPL 2026 पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर बनी हुई है। बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में संतुलित प्रदर्शन ने टीम को पूरे सीजन में मजबूती दी है।

अब गुजरात टाइटंस को अपना आखिरी लीग मुकाबला 21 मई को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अपने घरेलू मैदान नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में खेलना है। टीम की नजर इस मैच में जीत दर्ज कर टॉप-2 में अपनी जगह मजबूत करने पर टिकी होगी।

सनराइजर्स हैदराबाद की स्थिति मजबूत

IPL 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद भी इस सीजन लगातार बेहतर प्रदर्शन करती हुई नजर आई है। टीम के प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना लगभग 88 प्रतिशत मानी जा रही है। हैदराबाद ने अब तक 12 मुकाबलों में 7 जीत और 5 हार के साथ 14 अंक हासिल किए हैं, जबकि +0.331 नेट रन रेट के दम पर टीम फिलहाल अंक तालिका में तीसरे स्थान पर मौजूद है।

अब सनराइजर्स हैदराबाद को अपने अगले दो लीग मुकाबले खेलने हैं। टीम 18 मई को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में मैदान पर उतरेगी, जबकि 22 मई को उसका सामना हैदराबाद में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगा। इन दोनों मुकाबलों में जीत दर्ज कर टीम प्लेऑफ में अपनी जगह लगभग पक्की करना चाहेगी।

चौथे स्थान के लिए IPL 2026 पॉइंट्स टेबल इन 3 टीमों के बीच में कड़ी टक्कर

IPL 2026 में चौथे स्थान के लिए सबसे दिलचस्प मुकाबला राजस्थान रॉयल्स, पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच देखने को मिल रहा है। पंजाब किंग्स ने अब तक 13 मुकाबलों में 6 जीत, 6 हार और एक बेनतीजा मैच के साथ 13 अंक हासिल किए हैं।

IPL 2026 पॉइंट्स टेबल में +0.227 नेट रन रेट के दम पर पंजाब फिलहाल चौथे स्थान पर मौजूद है। टीम ने शुरुआती 7 मैचों में 6 जीत के साथ शानदार शुरुआत की थी, लेकिन बाद में मिली हारों ने प्लेऑफ की राह मुश्किल कर दी। अब 23 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ होने वाला आखिरी लीग मुकाबला पंजाब के लिए बेहद अहम होगा।

चेन्नई सुपर किंग्स के प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना करीब 26 प्रतिशत बताई जा रही है। टीम ने अब तक 12 मुकाबलों में 6 जीत और 6 हार के साथ 12 अंक हासिल किए हैं।

+0.027 नेट रन रेट के दम पर सीएसके फिलहाल अंक तालिका में पांचवें स्थान पर मौजूद है। टीम को प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए सिर्फ जीत ही नहीं, बल्कि बेहतर नेट रन रेट की भी जरूरत होगी।

वहीं राजस्थान रॉयल्स के प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना लगभग 39 प्रतिशत बताई जा रही है। टीम ने अब तक 12 मुकाबलों में 6 जीत और 6 हार के साथ 12 अंक हासिल किए हैं।

+0.027 नेट रन रेट के साथ राजस्थान फिलहाल अंक तालिका में छठे स्थान पर मौजूद है। टीम को प्लेऑफ की उम्मीदें बरकरार रखने के लिए अपने बाकी दो मुकाबलों में जीत के साथ अन्य टीमों के नतीजों पर भी नजर रखनी होगी।

IPL 2026: केकेआर और दिल्ली कैपिटल्स लगभग प्लेऑफ की रेस से बाहर

IPL 2026 में दिल्ली कैपिटल्स की स्थिति और ज्यादा कठिन हो चुकी है। टीम के प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना केवल 2 प्रतिशत बची है। दिल्ली ने अब तक 13 मुकाबलों में 6 जीत और 7 हार के साथ 12 अंक हासिल किए हैं।

वहीं -0.871 नेट रन रेट के कारण टीम फिलहाल अंक तालिका में सातवें स्थान पर मौजूद है। ऐसे में दिल्ली की प्लेऑफ की उम्मीदें अब लगभग दूसरी टीमों के परिणामों पर निर्भर हो चुकी हैं।

कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए प्लेऑफ की राह अब काफी मुश्किल दिखाई दे रही है। टीम के पास केवल 10 प्रतिशत संभावना बची हुई है। केकेआर ने अब तक 12 मुकाबलों में 5 जीत, 6 हार और एक बेनतीजा मैच के साथ 11 अंक हासिल किए हैं। -0.038 नेट रन रेट के कारण टीम फिलहाल अंक तालिका में आठवें स्थान पर मौजूद है।

टीम की शुरुआत बेहद खराब रही थी, जहां पहले 6 मुकाबलों में उसे 5 हार मिली थी और एक मैच बेनतीजा रहा था। हालांकि इसके बाद टीम ने शानदार वापसी करते हुए अगले 5 मैचों में 4 जीत दर्ज की, लेकिन अब प्लेऑफ की राह काफी मुश्किल नजर आ रही है। वहीं मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुके हैं।

ये भी पढ़े : Rishabh Pant को बड़ा झटका! छीन रही टेस्ट की उपकप्तानी, अब ये खिलाड़ी होगा टीम इंडिया का नया वाइस-कैप्टन

Tagged:

cricket news IPL 2026 IPL 2026 Playoff Chances IPL 2026 Playoff Scenario
Vasu Jain

मुझे क्रिकेट से गहरा लगाव है और मैं वर्ष 2007 से इस खेल को लगातार देखता और समझता आ रहा हूँ। क्रिकेट... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com