Rishabh Pant को बड़ा झटका! छीन रही टेस्ट की उपकप्तानी, अब ये खिलाड़ी होगा टीम इंडिया का नया वाइस-कैप्टन

Published - 18 May 2026, 02:08 PM | Updated - 18 May 2026, 02:43 PM

Rishabh Pant

Rishabh Pant: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज के लिए आईपीएल 2026 कुछ खास नहीं रहा है. खराब कप्तानी के साथ वह इस सीजन में रन बनाने में भी विफल रहे हैं. पंत IPL 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स की कैप्टेंसी कर रहे हैं.

लेकिन वह टीम को प्लेऑफ में ले जाने में नाकामयाब रहे. लेकिन टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही ऋषभ पंत (Rishabh Pant) पर गाज गिरने वाली है. दरअसल, उनका प्रदर्शन देखते हुए बीसीसीआई भारतीय विकेटकीपर से एक जिम्मेदारी छिनने वाली है.

Rishabh Pant से नाखुश सेलेक्टर्स

Rishabh Pant

आईपीएल 2026 के समापन के बाद टीम इंडिया अपना अफगानिस्तान के खिलाफ एक टेस्ट मैच खेलेगी. जिसके लिए जल्द ही भारतीय स्क्वाड का ऐलान होने वाला है. लेकिन इस घोषणा से पहले समाचार एजेंसी पीटीआई ने एक रिपोर्ट में दावा किया है कि अफगानिस्तान के खिलाफ ऋषभ पंत से इंडिया की उपकप्तानी छिनी जा सकती है.

रिपोर्ट में बताया गया है कि चयनकर्ता आईपीएल 2026 में पंत (Rishabh Pant) की परफॉर्मेस से खुश नहीं है. ऐसे में सेलेक्शन कमिटी उनसे उपकप्तानी की जिम्मेदारी छिन सकती है.

पंत की खराब फॉर्म बनी आफत

बता दें कि ऋषभ पंत (Rishabh Pant) को पिछले साल इंग्लैंड दौरे पर टेस्ट टीम की उपकप्तानी का जिम्मा सौंपा गया था. जबकि, शुभमन गिल के हाथों में टीम की कप्तानी थी. मगर अफगानिस्तान के खिलाफ इस बार पंत को उपकप्तानी के पद से मुक्त किया जा सकता है.

सेलेक्टर्स का मानना है कि आईपीएल 2026 में उनके नेतृत्व में टीम कुछ खास नहीं कर पाई है. ऐसे में बीसीसीआई का मानना है कि भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज को अपनी फॉर्म हासिल करने पर पूरा फोकस करना चाहिए.

BCCI सूत्रों के अनुसार, सेलेक्शन कमेटी नहीं चाहती है कि पंत उप कप्तानी के बोझ तले दब जाए और खुलकर ना खेले हैं. वह एक मैच विनर खिलाड़ी है, और लीडरशिप रोल में वह अपनी बल्लेबाजी को लेकर भी सही फैसले नहीं ले पाते हैं.

कौन होगा टीम इंडिया का नया उपकप्तान?

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) आगामी अफगानिस्तान टेस्ट सीरीज के लिए नए टेस्ट उप-कप्तान की भूमिका पर विचार कर रहा है. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि ऋषभ पंत की जगह केएल राहुल को उपकप्तानी सौंपी जा सकती है. पंत की जगह केएल राहुल को टेस्ट उप-कप्तानी का प्रमुख दावेदार माना जा रहा है. हालांकि, अभी तक अधिकारिक घोषणा नहीं की गई है.

केएल राहुल ने भारत के लिए 67 टेस्ट मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने 4053 रन बनाए हैं. साथ ही 11 शतक और 20 फिफ्टी जड़ी है. इस दौरान राहुल के बल्ले से 485 चौके और 30 छक्के भी निकले हैं. वहीं, वह रन बनाने के साथ विकटकीपिंग में भी वह माहिर है, और शांत स्वभाव के साथ उपकप्तानी की भूमिका भी बखूबी निभा सकते हैं.

मैं चाहती थी तलाक के बाद...' RJ Mahvash ने बताया क्यों किया Yuzvendra Chahal को अनफॉलो! रिश्ते की सुनाई A to Z कहानी

पिछले तीन सालों में पंत का प्रदर्शन

ऋषभ पंत (Rishabh Pant) के आईपीएल प्रदर्शन की बात करें तो उनके लिए तीन साल अच्छे नहीं रहे हैं. उन्होंने IPL 2024 में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी की थी. लेकिन वह टीम को प्लेऑफ तक भी नहीं पहुंचा पाए थे. साथ ही बल्ले से भी पूरी तरह फेल रहे थे.

आईपीएल 2025 से वह DC से जुड़े हुए हैं. उन्होंने संजीव गोयनका की टीम के लिए अपने प्रदर्शन से निराश किया था. उन्होंने 14 मुकाबलों में सिर्फ 269 रन बनाए थे.

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में भी पंत बल्ले के साथ कैप्टेंसी में भी बुरी तरह फ्लॉप रहे. LSG अंक तालिका में नीचले क्रम पर रही. इस सीजन पंत ने 12 मैचों में 251 रन ही कूटे. जबकि, एक फिफ्टी भी जड़ी.

वहीं, ऋषभ पंत ने भारतीय क्रिकेट टीम के लिए 49 टेस्ट मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने 3476 रन कूटे हैं. 100 शतक लगाए तो 18 फिफ्टी जड़ी है. जबकि, पंत ने 372 चौके और 94 छक्के भी जमाए.

IPL 2026 प्लेऑफ में DC की उम्मीदें कायम, समीकरण आया सामने! नेट रन-रेट भी नहीं बनेगा रुकावट

Tagged:

bcci rishabh pant LSG IPL 2026
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

49 मैच

27 करोड़
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com