IPL 2026 प्लेऑफ में DC की उम्मीदें कायम, समीकरण आया सामने! नेट रन-रेट भी नहीं बनेगा रुकावट
Published - 18 May 2026, 01:12 PM | Updated - 18 May 2026, 01:15 PM
Table of Contents
DC: आईपीएल 2026 का 62वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया. इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए आरआर की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 193 रन बनाए थे. इस लक्ष्य को DC की टीम ने 19.2 ओवर में 5 विकेट शेष रहते हासिल कर लिया और पॉइंट्स टेबल पर 2 महत्वपूर्ण अंक भी अर्जित कर लिए हैं.
इस जीत के साथ ही दिल्ली कैपिटल्स (DC) के प्लेऑफ़ में पहुंचने की उम्मीदें ज़िंदा हैं और एक समीकरण ऐसा बन रहा, जिसके चलते अक्षर पटेल की कप्तानी वाली यह टीम टॉप-4 के लिए क्वालीफाई कर जाएगी और इसके लिए इन्हें नेट रन-रेट पर भी निर्भर नहीं रहना है.
DC को अंतिम मैच जीतकर पहुंचना होगा 14 अंक तक

दिल्ली कैपिटल्स (DC) आईपीएल 2026 में अब तक कुल 13 मैच खेल चुकी, जिसमे इन्हें 6 मुकाबले में जीत और 7 मुकाबले में हार का मुंह देखना पड़ा. यह टीम वर्तमान समय में पॉइंट्स टेबल के 7वें स्थान पर मौजूद हैं.
अगर दिल्ली को टॉप-4 के लिए क्वालीफाई करना है, तो उसे हर हाल में KKR के खिलाफ 24 मई को होने वाला मुकाबले में जीत दर्ज करनी होगी. अगर अक्षर पटेल की टीम वह मुकाबले में जीत दर्ज करेगी तो एक समीकरण ऐसा जरुर बन रहा.
जिससे प्लेऑफ़ के लिए क्वालीफाई कर लेगी. हालांकि इसके लिए दिल्ली कैपिटल्स को दूसरी टीमों के नतीजों पर भी निर्भर रहना पड़ेगा.
दिल्ली कैपिटल्स को करनी होगी CSK-RR-PBKS के हार की दुआ
दिल्ली कैपिटल्स का प्लेऑफ़ समीकरण काफी सिम्पल है, उसे चेन्नई सुपर किंग्स, राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के बचे मैचों में हार की दुआ करनी होगी और KKR को खुद हराना होगा. अगर ऐसा हो जाता है, तो DC की टीम टॉप-4 में क्वालीफाई कर जाएगी.
दरअसल, CSK को अपने बचे 2 मैच SRH और GT से खेलने हैं, अगर ऋतुराज की टीम को इन दोनों ही मुकाबलों में हार मिल हाती है, तो वह सिर्फ 12 अंको तक ही पहुंच पाएगी. वहीं राजस्थान रॉयल्स अपने बचे 2 मुकाबलों में लखनऊ और मुंबई इंडियंस के खिलाफ हार जाती है, तो वह भी सिर्फ 12 पॉइंट्स तक ही अटक जाएगी.
वहीं पंजाब अगर अपने अंतिम मुकाबले में लखनऊ से हार जाती है, तो वह भी मात्र 13 अंक तक ही रह जाएगी. अब ऐसे में DC की टीम KKR को हरा देती है, तो खुद 14 में पहुंच जाएगी. वहीं KKR की टीम मुंबई को हरा भी देती है, तब भी सिर्फ अधिकतम 13 अंक तक ही पहुंच पाएगी.
इस समीकरण के साथ अच्छे NRR की भी नहीं जरुरत
जो समीकरण हमने आपकों बताया, उसमे दिल्ली कैपिटल्स को अच्छे नेट रन-रेट की भी जरुरत नहीं पड़ रही है और वह 14 अंक के साथ बिना किसी NRR की मदद से टॉप-4 में क्वालीफाई कर लेगी.
गौरतलब है कि इस समीकरण के साथ चेन्नई और राजस्थान 12-12 अंको में समाप्त कर रहे हैं. वहीं पंजाब की टीम सिर्फ 13 अंक हासिल कर पा रही है. वहीं KKR भी अधिकतम 13 पॉइंट्स तक ही पहुंच पा रही है.
ऐसे में अगर यह समीकरण ठीक बैठ जाता है, तो आरसीबी, सनराइजर्स हैदराबाद, गुजरात टाइटन्स के साथ दिल्ली कैपिटल्स प्लेऑफ़ के लिए क्वालीफाई कर जाएगी.
MS Dhoni का बड़ा बयान हुआ वायरल, बोले- 'मेरा आखिरी टी20 मैच चेन्नई में होगा...'
ऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर