MS Dhoni का बड़ा बयान हुआ वायरल, बोले- 'मेरा आखिरी टी20 मैच चेन्नई में होगा...'
Table of Contents
MS Dhoni: आईपीएल 2026 के बीच चेन्नई सुपर किंग्स को पांच बार आईपीएल चैंपियन बनाने वाले कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) एक बार फिर चर्चा का का सबसे बड़ा विषय बन गए हैं।
पिंडली की चोट के चलते मैदान से लगातार लंबे समय से मैदान से दूर चल रहे धोनी (MS Dhoni) को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं कि आखिर वह कब वापसी करेंगे। इसी बीच उनका पुराना वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा हैं , जिसमें उन्होंने कहा था कि चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में उनका आखिरी टी20 मैच होगा।
इस बयान ने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है और फैंस के बीच यह सवाल फिर तेज हो गया है कि क्या चेन्नई सुपर किंग्स के घरेलू मैदान पर धोनी का आखिरी अध्याय लिखा जाएगा। आईपीएल 2026 में अब तक उनकी गैरमौजूदगी ने फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी है।
MS Dhoni की गैरमौजूदगी ने बढ़ाई फैंस की परेशानी
आईपीएल 2026 शुरू होने से पहले ही चेन्नई सुपर किंग्स ने जानकारी दी थी कि एमएस धोनी (MS Dhoni) पिंडली की चोट से जूझ रहे हैं और वह रिहैबिलिटेशन प्रक्रिया से गुजर रहे हैं। शुरुआत में माना जा रहा था कि वह कुछ शुरुआती मुकाबले मिस करेंगे, लेकिन समय के साथ उनकी वापसी लगातार टलती चली गई। धोनी इस सीजन में अब तक मैदान पर नज़र नहीं आए हैं, जिससे फैंस के बीच परेशानी बढ़ती चली गई है।
धोनी की फिटनेस को लेकर टीम मैनेजमेंट भी काफी सतर्क दिखाई दिया। उनकी समस्या सिर्फ बल्लेबाजी तक सीमित नहीं थी, बल्कि दौड़ने और विकेटकीपिंग जैसे पहलुओं को लेकर भी चिंता बनी हुई थी। टीम किसी भी तरह का जोखिम लेने के मूड में नहीं दिख रही थी।
माइकल हसी और फ्लेमिंग ने दिया बड़ा अपडेट
चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाजी कोच माइकल हसी ने कहा था कि धोनी (MS Dhoni) बल्लेबाजी के दौरान अच्छी स्थिति में नजर आ रहे हैं, लेकिन उन्हें अपनी मूवमेंट और दौड़ने को लेकर आत्मविश्वास हासिल करना होगा। टी20 क्रिकेट में एक खिलाड़ी को तेजी से रन लेने और विकेटों के बीच लगातार दौड़ने की जरूरत होती है।
वहीं हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने धोनी की चोट को लेकर विस्तार से बात की थी। उन्होंने बताया कि शुरुआती चरण में उन पर थोड़ा ज्यादा दबाव डाल दिया गया था, जिसके कारण वार्म-अप मैच के दौरान उनकी पिंडली में फिर से परेशानी आ गई। इसके बाद टीम ने फैसला किया कि किसी भी जल्दबाजी से बचा जाएगा।
फ्लेमिंग का मानना था कि यदि चोट दोबारा गंभीर रूप लेती तो धोनी पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो सकते थे। इसी वजह से टीम उनकी वापसी को लेकर अतिरिक्त सावधानी बरत रही थी।
रविचंद्रन अश्विन की टिप्पणी ने बदला माहौल
धोनी (MS Dhoni) की वापसी की चर्चाओं के बीच रविचंद्रन अश्विन की एक टिप्पणी ने माहौल और गर्म कर दिया। अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा था कि उन्हें ऐसा लगता है कि धोनी के खेलने की संभावना काफी अच्छी है और वह पिछले कुछ मैचों से लगभग तैयार थे।
अश्विन के इस बयान के बाद फैंस की उम्मीदें बढ़ गईं। पहले जहां माना जा रहा था कि धोनी अभी पूरी तरह फिट नहीं हैं, वहीं अब यह माना जाने लगा कि मामला सिर्फ मेडिकल क्लीयरेंस और टीम कॉम्बिनेशन का हो सकता है। इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर लगातार यह चर्चा होने लगी कि क्या चेन्नई में धोनी की वापसी देखने को मिल सकती है।
चेन्नई से धोनी का खास रिश्ता फिर आया चर्चा में
साल 2021 में चेन्नई में हुए एक कार्यक्रम के दौरान एमएस धोनी (MS Dhoni) ने कहा था कि वह चाहते हैं कि उनका आखिरी टी20 मैच चेन्नई में हो। उन्होंने यह भी कहा था कि उन्होंने हमेशा अपने क्रिकेट करियर की योजना बनाई है और वह चाहते हैं कि उनके करियर का एक महत्वपूर्ण पड़ाव चेन्नई में पूरा हो।
अब लगभग पांच साल बाद उनका यह बयान दोबारा वायरल हो रहा है। चेन्नई सुपर किंग्स का घरेलू मैदान चेपॉक हमेशा से धोनी और फैंस के बीच खास रिश्ता रखने वाला स्थान रहा है। ऐसे में जब उनका पुराना बयान सामने आया तो फैंस के बीच भावनाएं और अधिक बढ़ गईं।
हालांकि टीम या धोनी की तरफ से किसी रिटायरमेंट को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन उनका यह पुराना बयान एक बार फिर लोगों को भावुक करने का काम कर रहा है।