Shaheen Afridi ने नहीं की अपने कोच की इज्जत, Umar Gul से लाइव मैच में भिड़ें, दोनों की तीखी बहस का VIDEO वायरल

Published - 18 May 2026, 10:05 AM | Updated - 18 May 2026, 10:36 AM

Shaheen Afridi

Shaheen Afridi : पाकिस्तान क्रिकेट टीम और बांग्लादेश के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जा रही है. 8 मई से शुरू हुई इस श्रृंखला में पाक टीम 1-0 से पीछे चल रही है. अब दोनों टीमों के बीच 16 मई शनिवार 2026 से दूसरी सीरीज की शुरूआत हो चुकी है.

वहीं, दूसरे मैच के दूसरे दिन तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी (Shaheen Afridi) और कोच उमर गुल की बहस हो गई. जिसका एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Shaheen Afridi और कोच उमर गुल की हुई लड़ाई?

दरअसल, पाकिस्तान क्रिकेट टीम पहली टीम पहला मैच हार चुकी है. सीरीज के दूसरे मुकाबले की शुरूआत से पहले पाक टीम की प्लेइंग XI में कुछ बदलाव किए गए थे. जिसके तहत तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी को बाहर कर दिया गया था.

वहीं, बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के दिन जब पाकिस्तान टीम बैटिंग कर रही थी. तब अफरीदी को पानी के बहाने मैसेज पहुंचाने का जिम्मा सौंपा गया. इसके लिए कोच गुल अफरीदी के पास पहुंचते हैं, और उनसे मैसेज देने के लिए कहते हैं.

लेकिन तेज गेंदबाज उनका गुस्से में हाथ झटक कर आगे चला जाता है. अफरीदी को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि वह प्लेइंग XI से बाहर होने की वजह से नाराज है, और कोच की बात ही नहीं सुनना चाहते हैं.

Shaheen Afridi पर भड़के क्रिकेट प्रेमी

Shaheen Afridi

सोशल मीडिया पर शाहीन अफरीदी (Shaheen Afridi) और कोच उमर गुल का यह वीडियो आग की तरह वायरल हो चुका है. क्रिकेट फैंस इस वीडियो पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. इंडिया के एक यूजर्स ने कमेंट में लिखा है,

"यही वजह है कि पाकिस्तान क्रिकेट डूब रहा है। उनका सबसे बड़ा "स्टार" उमर गुल जैसे एक साबित हो चुके दिग्गज का अपमान करता है" भारत में हम अपने दिग्गजों का सम्मान करते हैं – धोनी, कोहली, रोहित – और वे हमें ट्रॉफियां दिलाते हैं"

दूसरे यूजर का कहना है, "इन पाकिस्तानी खिलाड़ियों में इतना ज़्यादा अहंकार और शान है कि वे खुद को कोई मशहूर हस्ती समझते हैं। पाकिस्तान टीम के पतन का एकमात्र कारण यही है।"

कैसा है PAK vs BAN मैच का हाल?

मैच की बात करें तो बांग्लादेश ने पहली पारी में लिटन दास की शतकीय पारी की बदौलत 77 ओवर में 278 रन बनाए थे. जवाबी पारी खेलने मैदान में उतरी पाकिस्तान क्रिकेट टीम 57.4 ओवर में 232 रनों पर सिमट गई.

पाकिस्तान की ओर से ज्यादा ज्यादा रन बाबर आजम ने कूटे थे. उन्होंने 84 गेंदों का सामना करते हुए 68 रन बनाए. दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक BAN टीम 26.4 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 110 रन बना चुकी है. "बंगाल टाइगर्स" (Bengal Tigers) फिलहाल 156 रनों से आगे है.

RR vs LSG Live Streaming: इस चैनल पर होगा मैच का प्रसारण, डिजिटल लाइव स्ट्रीम के लिए कर लें ये एप इंस्टाल

Tagged:

Pakistan Cricket Team pak vs ban Shaheen Afridi Umar Gul
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

34

26 साल
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com