4 खिलाड़ी जो अपनी मर्जी से कर सकते अपना ट्रेड, विवादों के बाद अब दूसरी IPL फ्रेंचाइजी का बन सकते हिस्सा
Published - 18 May 2026, 12:09 PM | Updated - 18 May 2026, 12:13 PM
Table of Contents
आईपीएल (IPL) सिर्फ क्रिकेट का ही मंच ही नहीं है, बल्कि खिलाड़ियों के करियर, इमेज और टीम मैनेजमेंट के बीच संतुलन का भी बड़ा उदाहरण है. हालांकि, कई बार खिलाड़ियों और फ्रेंचाइजी की बीच इतनी अनबन हो जाती है कि खिलाड़ी टीम बदलने के लिए मजबूर हो जाते हैं. हाल ही में कुछ खिलाड़ियों के नाम सामने आए हैं, जिनका आईपीएल 2026 (IPL) में अपनी ही टीमों में विवाद चल रहा है.
माना जा रहा है कि यह दिग्गज अब अगले सीजन में अपनी मौजूदा टीम को छोड़कर दूसरी फ्रेंचाइजियों का रूख कर सकते हैं. चलिए तो जानते हैं कि कौन-कौन हो सकते हैं यह खिलाड़ी.
4 दूसरी IPL फ्रेंचाइजी का बन सकते हैं हिस्सा
1. हार्दिक पांड्या

सबसे पहला नाम मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या का है. पिछले कुछ समय से उनके और फ्रेंचाइजी के बीच अनबन देखने को मिल रही है. कप्तानी से लेकर खराब फॉर्म की वजह से हार्दिक की काफी अलोचना हो रही है. IPL 2026 में भी मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी खराब रहा है.
ऐसे में अगर मैनेजमेंट, खिलाड़ियों के साथ हार्दिक के बीच सब ठीक नहीं रहता है तो संभावना है कि अगले सीजन में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. हार्दिक अपनी मर्जी से टीम छोड़ने का फैसला कर सकते हैं. लिहाजा, मुंबई इंडियंस को उनके अनुसार ट्रेड करना पड़ सकता है.
2. अर्जुन तेंदुलकर
दूसरा नाम इस लिस्ट में अर्जुन तेंदुलकर का है. आईपीएल 2026 (IPL) में अर्जुन को लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग XI में खेलना का मौका नहीं मिला है. लगातार बेंच पर बैठे रहना उनके करियर पर बुरा असर डाल रही है. पहले मुंबई इंडियंस में उन्हें चांस नहीं मिला.
अब LSG में भी उन्हें एक मैच के लिए तरसना पड़ा. ऐसे में सचिन के लाडले बेटे अर्जुन तेंदकर अपने करियर को उड़ान देने के लिए अगले IPL में किसी अन्य टीम का रूख कर सकते हैं.
3. पृथ्वी शॉ
इस लिस्ट में तीसरा नाम पृथ्वी शॉ का है. कई मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि दिल्ली कैपिटल्स मैनेजमेंट और पृथ्वी के बीच अच्छे रिश्ते नहीं रहे हैं.
कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर एक वायरल वीडियो में देखा गया था कि DC कप्तान अक्षर पटेल उनकी बातों को नजरअंदाज कर रहे हैं. वहीं, इस तरह की घटनाएं खिलाड़ियों के सम्मान को आघात पहुंचा सकती है.
ऐसे में पृथ्वी शॉ अगले सीजन में दिल्ली कैपिटल्स को छोड़ अन्य फ्रेंचाइजी के साथ जुड़ सकते हैं. कोई भी खिलाड़ी ऐसी किसी टीम के साथ खेलना पसंद नहीं करता है, जहां पर उसकी वैल्यू नहीं की जाए.
4. रचिन रविन्द्र
लिस्ट में चौथा और आखिरी नाम रचिन रवींद्र का है. कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने उन्हें मैगा ऑक्शन में ₹2 करोड़ में खरीदा था. इसके बावजूद उन्हें इस सीजन में खेलने का मौका नहीं मिला है. जिस कारण रचिन ने भी बीच सीजन फ्रेंचाइजी से दूरी बना ली और न्यूजीलैंड के लिए खेलने की तैयारियों में जुट गए.
धाकड़ ऑलराउंडर के रवैये को देखते हुए संभावना जताई जा रही है कि वह आईपीएल 2027 से पहले KKR का साथ छोड़ सकते हैं. रचिन अगले सीजन किसी अन्य जर्सी में नजर आ सकते हैं.
ऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर