RR vs LSG Pitch Analysis: टॉस जीतकर क्या लेना होगा सही फैसला? जानें क्या कहते सवाई मानसिंह स्टेडियम के आंकड़ें

Published - 18 May 2026, 09:22 AM | Updated - 18 May 2026, 09:30 AM

RR vs LSG Pitch Analysis

RR vs LSG Pitch Analysis: आईपीएल 2026 का 64वां मैच राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों की भिड़त 19 मई 2026 को सवाई मानसिंह स्टेडियम में होगी. मैच की शुरूआत भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे होगी. जबकि, टॉस शाम 7 बजे. रियान पराग की कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स अब तक 12 मुकाबले खेल चुकी है.

जिनमें 6 जीत दर्ज करने के साथ पॉइंट्स टेबल में 12 अंकों के साथ छठें स्थान पर है. जबकि, ऋषभ पंत की कप्तानी में LSG टूर्नामेंट से पहले ही बाहर हो चुकी है. ऐसे में वह यह मुकाबला जीतकर राजस्थान की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को तोड़ सकती है. लेकिन हार जीत का असली फैसला सवाई मानसिंह स्टेडियम की पिच करेगी.

RR vs LSG Pitch Analysis: बल्ले से निकलेंगे रन या गेंद से चटकाएं जाएंगे विकेट?

RR vs LSG Pitch Analysis

जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम (SMS) की पिच बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों के लिए संतुलित मानी जाती है. मैच के शुरूआती ओवर्स में तेज गेंदबाजों को काफी सहायता मिलती है. पिच पर उन्हें थोड़ा उछाल मिलता है. लेकिन जैसे-जैसे समय बीतता है और खेल आगे बढ़ने लगता है, तो स्पिनर्स का जलवा देखने को मिलता है.

मानसिंह स्टेडियम की बाउंड्री बड़ी है. जिस कारण बल्लेबाजों की काफी ताकत लगती है और चौके-छक्के लगाना काफी मुश्किल हो जाता है. इसलिए बल्लेबाजों को सही तकनीक और रणनीति अपनानी होगी.

BAN vs PAK: पाकिस्तान की बल्लेबाजी फिर फ्लॉप, सिर्फ 232 रन पर ढेर, फिर से हार की दहलीज पर पड़ोसी

IPL मैचों में जयपुर के सवाई मानसिंह क्रिकेट स्टेडियम के आंकडें:

  • कुल मैच- 67
  • पहले बैटिंग करते हुए जीते गए मैच- 24
  • पहले बॉलिंग करते हुए जीते गए मैच- 43
  • ग्राउंड का एवरेज स्कोर- 168.30
  • सबसे ज़्यादा टोटल का रिकॉर्ड- 229/5 (Sunrisers Hyderabad) v 25/04/2026 v Rajasthan Royals
  • सबसे कम टोटल का रिकॉर्ड- 59 (Rajasthan Royals) v 14/05/2023 v Royal Challengers Bengaluru
  • सबसे बड़े लक्ष्य का पीछा- 229/5 (Sunrisers Hyderabad) v 25/04/2026 v Rajasthan Royals
  • हर विकेट पर एवरेज रन- 29.90
  • हर ओवर पर एवरेज रन- 8.47

RR vs LSG Pitch Analysis: टॉस पर निर्भर जीत-हार

इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 168 से 175 के बीच रहता है. हालांकि, अच्छी बल्लेबाजी के कारण यह 200 पार भी स्कोर खड़ा हो सकता है. हालांकि, मैच में सूझबूझ से काम लेने की दरकरार होगी.

सवाई मानसिंह स्टेडियम (SMS) में दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीमों का पलड़ा ज्यादा भारी रहता है. क्योंकि, दूसरी पारी में ओस आने के कारण स्पिनरों को गेंद ग्रिप करने में मुश्किल होती है. फिर बल्लेबाजों के लिए बल्ले से रन बनाना ज्यादा आसान हो जाता है.

वहीं, टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगी. ताकि, दूसरी पारी में आसानी से रन चेज किया जा सके.

DC vs RR: राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से हराकर, दिल्ली कैपिटल्स ने प्लेऑफ के समीकरण को उलझाया

Tagged:

lucknow super giants RR vs LSG RAJSTHAN ROYALS IPL 2026 RR vs LSG Pitch Analysis
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

27 करोड़

31 मई 2026 को
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com