DC vs RR: राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से हराकर, दिल्ली कैपिटल्स ने प्लेऑफ के समीकरण को उलझाया

Published - 17 May 2026, 11:55 PM | Updated - 18 May 2026, 12:04 AM

DC VS RR

DC VS RR: आईपीएल 2026 का 62वां मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, जहां दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस हाई-वोल्टेज मैच में राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली के सामने 194 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा था।

जवाब में दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया और 19.2 ओवरों में ही 5 विकेट खोकर इस लक्ष्य को हासिल कर लिया। दिल्ली की इस धमाकेदार जीत ने अंक तालिका में DC vs RR मैच के बाद प्लेऑफ के समीकरण को पूरी तरह से उलझा दिया है।

दिल्ली को मिला 194 रनों का लक्ष्य

ASHUTOSH SHARMA

DC VS RR में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत अच्छी रही। सलामी बल्लेबाजों ने टीम को तेज शुरुआत दिलाई। मध्यक्रम में कप्तान रियान पराग के 51 रन और ध्रुव जूड़ेल के 53 रन ने उपयोगी पारियां खेलीं इसके अलावा वैभव ने धुरंधार 46 रन बनाए ,

जिसकी बदौलत राजस्थान ने निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 193 रनों का एक मजबूत स्कोर खड़ा किया। दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजों ने आखिरी के ओवरों में कुछ विकेट निकालकर राजस्थान को 200 के पार जाने से रोका, जो बाद में मैच का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ।

दिल्ली की तरफ से तेज गेंदबाजों ने कसी हुई गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। दिल्ली कैपिटल्स के लिए सबसे ज्यादा विकेट मिचेल स्टार्क ने चार विकेट लिए जबकि लुंगी एनगीडी ने 2-2 विकेट लिए।

RCB को लगा बड़ा झटका, इंजर्ड हुए Rajat Patidar, इतने मैचों तक रहेंगे अब टीम से बाहर

दिल्ली कैपिटल्स की शानदार शुरुआत

DC VS RR मैच के दूसरी पारी में 194 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत धमाकेदार रही। सलामी बल्लेबाजों केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने 105 रनों की पार्टनरशिप कर टीम को जीत के दहलीज पर पहुंचा दिया। इस दौरान अभिषेक पोरेल ने 51 जबकि केएल राहुल ने 56 रन बनाए।

दोनों सलामी बल्लेबाजों ने पावरप्ले का पूरा फायदा उठाया और राजस्थान के गेंदबाजों पर दबाव बना दिया। शुरुआती विकेट गिरने के बाद भी दिल्ली के बल्लेबाजों ने रन गति को धीमा नहीं होने दिया।

मध्यक्रम में बल्लेबाजी करने आए अक्षर पटेल ने मैच को संभाला और 34 रनों का कप्तानी पारी खेलकर टीम की जीत सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभाया। आखिर में आशुतोष ने 5 गेंदों में 18 रन की तेजतर्रार पारी खेलकर टीम की जीत में सबसे मुख्य रोल निभाया।

Ambati Rayudu ने चुना IPL हिस्ट्री का सबसे महान खिलाड़ी, कोहली-बुमराह नहीं इसे बताया सर्वश्रेष्ठ

DC vs RR में दिल्ली ने 5 विकेट से मारी बाजी

मैच का रोमांच अंतिम ओवरों तक गया, जहां दिल्ली को जीत के लिए आखिरी ओवर में सात रनों की दरकार थी। दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाजों आशुतोष शर्मा ने बिना किसी दबाव के 19.2 ओवरों में 5 विकेट खोकर 197 रन बना लिए और मैच अपने नाम कर लिया।

राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाजों ने अंतिम क्षणों में मैच को फंसाने की कोशिश जरूर की, लेकिन वे दिल्ली को रोकने में नाकाम रहे। इस ऐतिहासिक मुकाबले (DC vs RR) में जीत दर्ज करने के बाद दिल्ली कैपिटल्स ने न सिर्फ दो अंक हासिल किए हैं,

बल्कि प्लेऑफ की रेस को और भी ज्यादा दिलचस्प और पेचीदा बना दिया है। राजस्थान की ओर से जोफ्रा आर्चर और बृजेश शर्मा के नाम दो-दो विकेट रहा जबकि एक विकेट दसुन सनाका के नाम रहा।

Tagged:

kl rahul DC vs RR Abhishek Porel IPL 2026 MITHCELL STARC
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

युज्वेंद्र चहल

पेट कमिंस
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com