RCB को लगा बड़ा झटका, इंजर्ड हुए Rajat Patidar, इतने मैचों तक रहेंगे अब टीम से बाहर

Published - 17 May 2026, 09:22 PM | Updated - 17 May 2026, 09:37 PM

Rajat Patidar

आईपीएल 2026 में प्लेऑफ का टिकट पक्का कर चुकी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम को एक बेहद तगड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार बल्लेबाज और कप्तान रजत पाटीदार चोटिल होने के कारण टूर्नामेंट के कुछ मैचों से बाहर हो गए हैं।

धर्मशाला में पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले जाने वाले बड़े मुकाबले से ठीक पहले आई इस खबर ने आरसीबी के खेमे और प्रशंसकों की चिंता को काफी बढ़ा दिया है। रजत पाटीदार (Rajat Patidar) की अनुपस्थिति में अब टीम प्रबंधन ने कप्तानी की जिम्मेदारी एक नए खिलाड़ी को सौंप दी है।

धर्मशाला में नहीं खेले कप्तान

RAJAT PATIDAR

आरसीबी के शानदार बल्लेबाज और नियमित कप्तान रजत पाटीदार (Rajat Patidar) धर्मशाला के मैदान पर पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में टॉस के लिए मैदान पर नहीं उतर सके।

मैच से ठीक पहले आई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अभ्यास सत्र के दौरान उनके पैर की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था। आरसीबी की मेडिकल टीम ने जांच के बाद उन्हें कुछ दिनों के लिए आराम करने की सलाह दी है।

इस अचानक आई चोट की वजह से वह इस बेहद अहम मुकाबले का हिस्सा नहीं बन पाए, जो टीम के लिए एक बहुत बड़ा नुकसान है। हालांकि आरसीबी ने इस मुकाबले को जीत कर प्लेऑफ में जगह बना लिया है।

कोच गंभीर ने ढूंढ निकाला टीम इंडिया का नया नंबर-3 बल्लेबाज, अफगानिस्तान सीरीज में इसे ही मिलेगा मौका

इतने मैचों से बाहर रह सकते हैं Rajat Patidar

प्रशंसकों और टीम के लिए सबसे बड़ा सवाल यह है कि रजत पाटीदार (Rajat Patidar) अपनी इस चोट के कारण कितने मैचों तक टीम से बाहर रहेंगे। शुरुआती खबरों के मुताबिक, वह आईपीएल 2026 के अगले एक से दो मैचों के लिए टीम सिलेक्शन के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे।

आरसीबी की टीम पहले ही प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी है, इसलिए टीम मेनेजमेंट अपने मुख्य खिलाड़ी को लेकर कोई जल्दबाजी नहीं करना चाहता है। उम्मीद जताई जा रही है कि वह प्लेऑफ के नॉकआउट मुकाबलों से पहले पूरी तरह फिट होकर मैदान पर वापसी कर लेंगे।

PBKS vs RCB: वेंकटेश अय्यर की वापसी से RCB जीती, पंजाब किंग्स को अपने घर में 23 रन से हार मिली

जितेश शर्मा संभालेंगे कप्तानी

रजत पाटीदार (Rajat Patidar) के अचानक बाहर होने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने धर्मशाला के मैदान पर पंजाब किंग्स के खिलाफ विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा को टीम का नया कप्तान नियुक्त किया है।

जितेश शर्मा घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में लगातार अपनी कप्तानी और बेहतरीन खेल का लोहा मनवा चुके हैं। टीम मैनेजमेंट को पूरा भरोसा है कि जितेश इस मुश्किल समय में टीम को सही दिशा दिखाएंगे।

जितेश के कंधों पर इस समय न केवल बेहतरीन विकेटकीपिंग और बल्लेबाजी की जिम्मेदारी होगी, बल्कि कप्तान के रूप में टीम के विजयी रथ को आगे बढ़ाने का बड़ा जिम्मा भी होगा।

Tagged:

Rajat Patidar PBKS vs RCB IPL 2026
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

रजत पाटीदार

विराट कोहली
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com