PBKS vs RCB: वेंकटेश अय्यर की वापसी से RCB जीती, पंजाब किंग्स को अपने घर में 23 रन से हार मिली

Published - 17 May 2026, 07:32 PM | Updated - 17 May 2026, 07:43 PM

PBKS Vs RCB

PBKS vs RCB: आईपीएल 2026 का 61वां मुकाबला धर्मशाला के खूबसूरत हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला गया। इस मैच में डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपनी धाक जमाते हुए पंजाब किंग्स को उनके घरेलू मैदान पर 23 रनों से हरा दिया।

इस शानदार जीत के साथ ही आरसीबी इस सीजन के प्लेऑफ में क्वालीफाई करने वाली पहली टीम बन गई है, जबकि पंजाब को लगातार छठी हार का सामना करना पड़ा है।

वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली का धर्मशाला में धमाका

VENKATESH IYER

PBKS vs RCB मैच में पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, लेकिन आरसीबी के बल्लेबाजों ने इस फैसले को पूरी तरह गलत साबित कर दिया। आरसीबी की तरफ से चोट के बाद वापसी कर रहे स्टार बल्लेबाज वेंकटेश अय्यर ने मैदान पर आते ही तहलका मचा दिया।

उन्होंने सिर्फ 40 गेंदों का सामना करते हुए 8 चौकों और 4 गगनचुंबी छक्कों की मदद से 73 रनों की तूफानी पारी खेली। वेंकटेश अय्यर के अलावा दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने भी अपनी शानदार फॉर्म जारी रखी और 37 गेंदों में 58 रन बनाए, जिसमें 4 चौके और 3 छक्के शामिल रहे।

मिडिल ऑर्डर में देवदत्त पडिक्कल ने भी 25 गेंदों में 45 रनों का उपयोगी योगदान दिया। इन बेहतरीन पारियों के दम पर आरसीबी ने निर्धारित 20 ओवरों में 4 विकेट खोकर 222 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। पंजाब की तरफ से हरप्रीत ब्रार ने सर्वाधिक 2 विकेट चटकाए।

क्या 32 साल की उम्र में अफगानी क्रिकेटर Rahmat Shah का हुआ निधन? साथी क्रिकेटर ने शोक प्रकट करते हुए किया पोस्ट

PBKS vs RCB में भुवनेश्वर कुमार की घातक गेंदबाजी

PBKS vs RCB मैच में 223 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स की शुरुआत बेहद खराब रही। आरसीबी के अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने पंजाब की पारी को शुरुआती झटके देकर पूरी तरह बैकफुट पर धकेल दिया।

भुवनेश्वर ने अपने स्पेल में बेहतरीन स्विंग का नजारा पेश करते हुए पंजाब के दोनों सलामी बल्लेबाजों, प्रियांश आर्या शुन्य और प्रभसिमरन सिंह को 2 रनों पर सस्ते में पवेलियन भेज दिया।

इसके तुरंत बाद रसिक सलाम ने पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर को 1 रन पर आउट कर पंजाब का स्कोर 19 रन पर 3 विकेट कर दिया। इस शुरुआती झटके से पंजाब की टीम मैच में काफी पीछे छूट गई।

MS Dhoni पूरी तरह फिट, फिर भी नहीं खेल रहे मैच! वजह जानकर 'थाला' को आप भी करेंगे सलाम

शशांक सिंह की तूफानी पारी गई बेकार

तीन विकेट जल्दी गिर जाने के बाद युवा बल्लेबाज कूपर कॉनोली ने 37 रन और सुर्यांश शेडगे के 35 रन ने पारी को संभालने की कोशिश की। इसके बाद अंत में मार्कस स्टोइनिस ने 25 गेंदों में 37 रन बनाए और विस्फोटक बल्लेबाज शशांक सिंह ने एक बार फिर अपनी ताकत का परिचय दिया।

शशांक सिंह ने मैदान के चारों तरफ शॉट लगाते हुए महज 27 गेंदों में 4 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 56 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। शशांक सिंह और स्टोइनिस की बदौलत पंजाब ने मैच में वापसी की उम्मीदें जगाई थीं, लेकिन आरसीबी के गेंदबाजों ने अंतिम ओवरों में कसी हुई गेंदबाजी की।

PBKS vs RCB मुकाबले में रसिक सलाम ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट झटके, जबकि भुवनेश्वर कुमार ने 2 विकेट लिए। पंजाब किंग्स की टीम पूरे 20 ओवर खेलने के बाद 8 विकेट खोकर 199 रन ही बना सकी और यह मुकाबला 23 रनों से हार गई। इस रोमांचक मुकाबले (PBKS vs RCB) में जीत के साथ आरसीबी ने प्लेऑफ का टिकट पक्का कर लिया है।

Tagged:

Venkatesh iyer PBKS vs RCB IPL 2026
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

आरसीबी

लखनऊ सुपर जाइंट्स
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com