MS Dhoni पूरी तरह फिट, फिर भी नहीं खेल रहे मैच! वजह जानकर 'थाला' को आप भी करेंगे सलाम

Published - 17 May 2026, 03:41 PM | Updated - 17 May 2026, 03:52 PM

MS Dhoni

MS Dhoni: चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में एक भी मैच नहीं खेला है, लेकिन माना जा रहा है कि 18 मई को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ होने वाले मुकाबले में वह खेलते नजर आ सकते हैं, जो कि उनके आईपीएल करियर का अंतिम मैच भी हो सकता है।

लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि धोनी (MS Dhoni) दो मैच पहले ही फिट हो गए थे, लेकिन जानबूझकर वह मैच नहीं खेल रहे थे। इसके पीछे की वजह जानने के बाद आप भी धोनी के कायल हो जाएंगे।

क्यों नहीं खेल रहे थे MS Dhoni?

महेंद्र सिंह धोनी को मैदान पर बल्लेबाजी करते देखने के लिए प्रशंसक काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही थाला चोटिल हो गए। पिंडली की चोट के कारण उनको मैदान से दूर रहना पड़ा है, लेकिन धोनी (MS Dhoni) की चोट पिछले दो मैच में ही ठीक हो चुकी थी।

क्रिकब्लॉगर की रिपोर्ट के मुताबिक, एमएस धोनी चेन्नई और लखनऊ में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेले पिछले दो मैचों में पूरी तरह से फिट थे, लेकिन उन्होंने टीम संयोजन को न बिगाड़ने के लिए खेलने से इनकार कर दिया था। यानी धोनी (MS Dhoni) फिट हो चुके हैं, लेकिन टीम संतुलन बिगड़ाने के भय से वह नहीं खेल रहे थे।

फुलबॉल खेलते नजर आए धोनी

चेन्नएई सुपर किंग्स के अभ्यास सत्र के दौरान पूर्व कप्तान को पिंडली की चोट से उबरने के बाद फुटबॉल खेलते हुए देखा गया, जिससे संकेत मिलता है कि शुरुआती दो मैचों को मिस करने का कारण उनकी फिटनेस नहीं हो सकती है। हालांकि, येलो आर्मी के अभी दो मैच शेष हैं, जो कि सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस से होना है।

ऐसे में पांच बार की चैंपियन को न सिर्फ अंतिम दो मैचों को जीतना जरूरी है, बल्कि नेट रन रेट में भी सुधार करना होगा। अगर धोनी (MS Dhoni) को लगता है कि उनकी वापसी से टीम के संयोजन बिगड़ सकता है, तो वह शायद मैदान पर इस सीजन वापसी न करें।

अब युगांडा के साथ 4-4 मैच की वनडे और टी20 सीरीज खेलेंगे भारतीय खिलाड़ी, सभी मैचों की डेट का हुआ ऐलान

क्या अगले सीजन होगी थाला की वापसी?

आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत बेहद खराब रही थी। शुरुआती तीन हार के बाद येलो आर्मी ने दमदार वापसी की, लेकिन प्लेऑफ में जाने के लिए उनको अंतिम दोनों मैच जीतना बेहद जरूरी होगा। क्रिकब्लॉगर की रिपोर्ट के मुताबित,

"अगर वह आखिरी मैच खेलने के लिए तैयार हैं, तो उन्हें इस बात का यकीन दिलाना होगा कि उनकी मौजूदगी चेन्नई सुपर किंग्स के प्लेऑफ में क्वालीफाई करने की संभावनाओं में फर्क ला सकती है।"

बता दें कि, अभी तक यह भी साफ नहीं हुआ है कि यह धोनी (MS Dhoni) के आईपीएल करियर का अंतिम साल होगा या अगले वर्ष वह दोगुनी फिटनेस के साथ दोबारा मैदान पर वापसी करेंगे।

Aakash Chopra को लेकर वायरल खबर निकली फर्जी, खुद राज से उठाया पर्दा, एक्शन लेने की कही बात

Tagged:

MS Dhoni chennai super kings CSK vs SRH IPL 2026
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com