Aakash Chopra को लेकर वायरल खबर निकली फर्जी, खुद राज से उठाया पर्दा, एक्शन लेने की कही बात
Published - 17 May 2026, 02:57 PM | Updated - 17 May 2026, 02:58 PM
Table of Contents
Aakash Chopra: भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज और प्रसिद्ध कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने एक ऐसी खबर से पर्दा उठाया है, जो पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। साथ ही उन्होंने इस फर्जी खबर को लेकर एक्शन लेने की बात भी कही।
बता दें कि, भारत के पूर्व ओपनर आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) इस समय इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में कमेंट्री करने में व्यस्त हैं। जबकि इसके साथ ही वह अपने यूट्यूब चैनल पर भी प्रतिदिन मैच के अनुसार वीडियोज अपलोड करते रहते हैं। ऐसे में चलिए आपको बताते हैं कि कौन-सी है वह फर्जी खबर, जिसका राज खुद आकाश चोपड़ा ने खोला है।
फर्जी खबर से उठाया पर्दा
आकाश चोपड़ा के नाम से सोशल मीडिया पर एक खबर काफी वायरल हो रही थी, जिसमें लिखा, आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) चाहते हैं कि चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2026 के प्लेऑफ में पहुंच जाए। जबकि राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स की टीमें बाहर हो जाए।
इस खबर के सामने आने के बाद पंजाब और राजस्थान के फैंस पूर्व खिलाड़ी की जमकर आलोचना कर रहे थे। लेकिन अब खुद सामने आकर उन्होंने इस बयान के पीछे की सच्चाई को बताया है। आकाश ने कहा, ‘’बकवास। किसी न किसी स्तर पर @एक्स फर्जी खबरें फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।’’
Nonsense. At some stage @X will take actions against spreading fake news. https://t.co/fqqCKL9rGb
— Aakash Chopra (@cricketaakash) May 16, 2026
IPL कमेंट्री में व्यस्त हैं Aakash Chopra
भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा इस समय आईपीएल 2026 में कमेंट्री कर रहे हैं। साथ ही कमेंट्री के अलावा वह यूट्यूब पर भी आईपीएस से रिलेटेड वीडियोज को अपलोड करते रहते हैं, जिसमें मैच से जुड़ी अहम जानकारियां रहती हैं।
वहीं, आकाश (Aakash Chopra) ने न ही अपनी वीडियो में और न ही कमेंट्री के दौरान ऐसा कहा था कि वह चाहते हैं कि पंजाब और राजस्थान टूर्नामेंट से बाहर हो जाए, और चेन्नई सुपर किंग्स प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर जाए। बता दें कि, आकाश अपनी वीडियोज या कमेंट्र में किसी भी आईपीएल फ्रेंचाइजी के साथ पक्षपात करते नजर नहीं आते हैं।
भारत के लिए खेल चुके हैं इतने मैच
आकाश चोपड़ा का नाम भारत के प्रसिद्ध कमेंटेटर में आता है, लेकिन वह भारत का प्रतिनिधित्व भी कर चुके हैं। आकाश ने टीम इंडिया के लिए 10 टेस्ट खेले हैं, जिसकी 19 पारियों में उन्होंने 23 की मामूली औसत के साथ सिर्फ 437 रन बनाए हैं, जिसमें दो अर्धशतकीय पारियां शामिल हैं।
हालांकि, इन आंकड़ों के उलट आकाश ने 162 प्रथम श्रेणी मैचों में 45.35 की दमदार औसत के साथ 10,839 रन बनाए हैं, जिसमें 29 शतक और 53 अर्धशतकीय पारियां शामिल हैं।
वहीं, 65 लिस्ट ए मैचों में 44.72 की औसत से 2415 रन ठोके हैं। इस दौरान आकाश ने 7 शतक और 17 अर्धशतक बनाए हैं। बता दें कि, आकाश (Aakash Chopra) आईपीएल में केकेआर के लिए 7 मैच खेल चुके हैं, लेकिन इस दौरान वह 7 मैचों में केवल 53 रन बनाने में सफल रहे हैं।
इस समीकरण के साथ अब KKR का प्लेऑफ होगा कंफर्म, अच्छे नेट रन-रेट की भी नहीं जरूरत
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर