CSK vs SRH Pitch Report: बड़े स्कोर की उम्मीद या लो स्कोरिंग थ्रिलर? पिच रिपोर्ट ने खोली पोल! जानें पूरा एनालिसिस

Published - 17 May 2026, 01:02 PM | Updated - 17 May 2026, 01:03 PM

CSK vs SRH Pitch Report

CSK vs SRH Pitch Report: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 63वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होने वाला है। यह मैच एम.ए चिदंबरम स्टेडियम में शाम 7:30 बजे खेला जाएगा। सीएसके को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए यह मुकाबला जीतना बेहद जरूरी है तो सनराइजर्स हैदराबाद भी नजर भी दो अंकों पर होगी, जिसके बाद वह 16 अंक तक पहुंचकर प्लेऑफ की सीट को पक्का कर सकते हैं।

ऐसे में दर्शकों को एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है। चलिए आपको बताते हैं कि लीग के 63वें मुकाबले में चेपॉक की पिच (CSK vs SRH Pitch Report) का मिजाज कैसा रहने वाला है और बड़ा स्कोर या लो स्कोरिंग थ्रिलर, प्रशंसकों को क्या देखने को मिलने वाला है।

कैसा रहने वाला है पिच का मिजाज?

चेन्नई के एम.एम चिदंबरम स्टेडियम की पारंपरिक पिच की बात करें तो वह सूखी और सख्त होती है, जो कि शुरुआत में तेज गेंदबाजों को स्विंग और उछाल देती है और गेंद पुरानी होने के बाद स्पिनरों का रोल काफी अहम हो जाता है।

हालांकि, आईपीएल 2026 में चेन्नई की पिच (CSK vs SRH Pitch Report) बल्लेबाजों को अधिक मदद देती नजर आई है और शाम के मैच में यह मदद और भी बढ़ जाती है। ऐसे में दर्शकों को एक हाई स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है। मौजूदा सीजन में यहां पर खेले गए 6 मैचों में 5 बार 200 का आंकड़ा पार हुआ है।

CSK vs SRH Pitch Report: टॉस जीतकर क्या करना रहेगा सही?

चेन्नई सुपर किंग्स वर्सेस सनराइजर्स हैदराबाद के मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला सही साबित हो सकता है। दरअसल, यहां पर खेले गए पिछले 6 मैचों में 3 मैच पहले बैटिंग करने वाली टीम ने जीते हैं तो 3 मैचों में टारगेट (CSK vs SRH Pitch Report) का पीछा करने वाली टीम ने बाजी मारी है।

हालांकि, दूसरी पारी में ओस आने की संभावना प्रबल है और ऐसे में दूसरी इनिंग में बल्लेबाजी करना पहली पारी के मुकाबला थोड़ा आसान हो जाता है। ऐसे में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला सही साबित हो सकता है।

इस IPL कप्तान के साथ ट्रेड हो सकते हैं Hardik Pandya, मुंबई इंडियंस से हटकर अब नई फ्रेंचाइजी का बनेंगे हिस्सा

चेन्नई के लिए करो या मरो वाला मुकाबला!

आईपीएल 2026 के प्लेऑफ में पहुंचने के लिए चेन्नई सुपर किंग्स को यह मैच जीतना बेहद जरूरी होने वाला है। मौजूदा सीजन में येलो आर्मी ने 12 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 6 उन्होंने जीते हैं इतने ही मैचों में उनको हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में अगर वह सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबला गंवाते हैं तो उनका प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होना पक्का हो जाएगा।

लेकिन यह जीत उनकी प्लेऑफ (CSK vs SRH Pitch Report) में पहुंचने की उम्मीदों को जिंदा रखेगी। ऐसे में कप्तान गायकवाड़ चाहेंगे कि वह किसी भी हाल में इन मैच को जीतकर दो अंक को अपने खाते में डाले। वहीं, माना जा रहा है कि इस मुकाबाले में पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की वापसी हो सकती है।

क्या BCCI ने सच में दिया PCB चीफ Mohsin Naqvi को IPL फाइनल देखने का निमंत्रण? अब जाकर पूरी सच्चाई आई सामने

Tagged:

MS Dhoni chennai super kings Sunrisers Hyderabad CSK vs SRH Pitch Report
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com