क्या BCCI ने सच में दिया PCB चीफ Mohsin Naqvi को IPL फाइनल देखने का निमंत्रण? अब जाकर पूरी सच्चाई आई सामने
Published - 17 May 2026, 11:36 AM | Updated - 17 May 2026, 11:37 AM
Table of Contents
Mohsin Naqvi: पाकिस्तान मीडिया में चर्चाएं की जा रही थीं कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष और पाकिस्तान सरकार में गृह मंत्री का पदभार संभाल रहे मोहसिन नकवी (Mohsin Naqvi) आगामी इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के फाइनल को देखने भारत आ सकते हैं।
31 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईपीएल 2026 का खिताबी मुकाबला खेला जाना है और पाक मीडिया में अफवाहें उड़ाई जा रही थीं कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने मोहसिन नकवी को व्यक्तिगत रूप से इस ग्रैंड फिनाले में शामिल होने का निमंत्रण भेजा है। लेकिन अब सच्चाई सामने आ चुकी है।
क्या BCCI ने दिया Mohsin Naqvi को निमंत्रण?
मोहसिन नकवी के आईपीएल 2026 फिनाले देखने की खबर सिर्फ पाकिस्तान में फैलाई जा रही थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीसीसीआई की तरफ से पीसीबी के मुखिया को किसी तरह का आमंत्रण नहीं दिया गया था और नकवी अगर भारत आते भी, तो वह केवल इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल की बैठक के सिलसिले में आते, न की आईपीएल मैच देखने के लिए।
हालांकि, मोहसिन (Mohsin Naqvi) मीटिंग के लिए भी भारत नहीं आने वाले हैं, बल्कि वह वर्चुअल तौर पर अपनी मौजूदगी दर्ज करवाने वाले हैैं। बता दें कि, आईपीएल के खिताबी मुकाबले के अलावा आईसीसी बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक भी होने वाली है, जिसमें नकवी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हिस्सा लेंगे।
कब होगी ये बैठक?
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की यह बैठक अहमदाबाद में 30 और 31 मई को आयोजित होने जा रही है और 31 मई को ही अहमदाबाद में दुनिया की सबसे लीग आईपीएल का फाइनल मुकाबला भी रखा गया है।
हालांकि, मोहसिन नकवी (Mohsin Naqvi) के अलावा दो अन्य देशों के क्रिकेट बोर्ड के प्रतिनिधि भी इस बैठक में ऑनलाइन माध्यम से जुड़ेंगे, जबकि बाकी सभी देशों के प्रतिनिधि अहमदाबाद में व्यक्तिगत रूप से अपनी मौजूदगी को दर्ज करवाएंगे।
पहले दोहा में होने वाली थी बैठक
आईसीसी की यह अहम बैठक पहले कतर की राजधानी दोहा में 25 से 27 मार्च के बीच आयोजित होने वाली थी, लेकिन पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध के कारण इसको स्थगित करना पड़ा था। अब यह अहमदाबाद में आयोजित होगी।
बता दें कि, इस बैठक में आईसीसी बोर्ड के निदेश, मुख्य कार्यकारी अधिकारी और समिति के सदस्य भी शामिल रहेंगे। इस बैठक का सबसे बड़ा और अहम एजेंडा वैश्विक प्रसारण अधिकार होने वाला है, क्योंकि आईसीसी और जियोस्टार के बीच मौजूदा ब्रॉडकास्टिंग डील साल 2027 में समाप्त होने जा रही है।
Tagged:
Mohsin Naqvi ipl 2026 final bcci invitationऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर