गिल(कप्तान), प्रिंस, ईशान, ऋतुराज, अक्षर... AFG के खिलाफ ODI टीम इंडिया हुई लीक! ये 15 खिलाड़ी बनेंगे हिस्सा
Table of Contents
Team India: आईपीएल 2026 अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है और 31 मई को टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। इसके तुरंत बाद भारतीय टीम (Team India) अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलती हुई नजर आएगी।
यह ODI सीरीज 14 जून से शुरू होगी, जबकि रिपोर्ट्स के मुताबिक इस सीरीज के लिए टीम इंडिया के चयन को लेकर 19 मई को बैठक होगी ।
ऐसे में टीम चयन को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं और कई युवा खिलाड़ियों के साथ कुछ अनुभवी नामों की वापसी की भी अटकलें लगाई जा रही हैं।
इसी बीच एक संभावित टीम सामने आई है, जिसमें शुभमन गिल को कप्तानी की जिम्मेदारी मिलने की चर्चा है। आइए जानते हैं किन-किन खिलाड़ियों को मिलेगी जगह ?
शुभमन गिल होंगे Team India के कप्तान
अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज में शुभमन गिल टीम इंडिया (Team India) की कप्तानी करते हुए नजर आ सकते हैं। इससे पहले उन्हें पिछले साल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले रोहित शर्मा की जगह कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
उनकी कप्तानी में अब तक टीम इंडिया (Team India) ने दो वनडे सीरीज खेली हैं। ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर टीम को 1-2 से हार का सामना करना पड़ा था, जबकि जनवरी 2026 में घरेलू मैदान पर न्यूज़ीलैंड के खिलाफ भी भारत को 1-2 से सीरीज गंवानी पड़ी थी।
हालांकि मौजूदा आईपीएल 2026 में वह गुजरात टाइटंस की कप्तानी कर रहे हैं, जहां उनकी टीम शानदार प्रदर्शन कर रही है। गुजरात ने न सिर्फ प्लेऑफ में अपनी जगह लगभग पक्की की है, बल्कि खिताब जीतने की मजबूत दावेदारी भी पेश की है।
प्रिंस यादव, ईशान किशन होंगे शामिल?
अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज में प्रिंस यादव को टीम इंडिया (Team India) में जगह मिल सकती है। उन्होंने आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन किया है और अपनी गेंदबाजी से काफी प्रभावित किया है।
प्रिंस ने इस सीजन लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेकर चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींचा है। वहीं, ईशान किशन भी लगभग तीन साल बाद वनडे टीम में वापसी कर सकते हैं। उन्होंने अपना आखिरी वनडे मुकाबला साल 2023 के विश्व कप में अफगानिस्तान के खिलाफ खेला था।
ईशान ने हाल के समय में भारत के लिए टी20 क्रिकेट और आईपीएल 2026 में बेहतरीन प्रदर्शन किया है, जिसके चलते उनकी वापसी की संभावनाएं काफी मजबूत नजर आ रही हैं।
ऋतुराज और अक्षर भी होंगे शामिल
अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में ऋतुराज गायकवाड़ और अक्षर पटेल को भी टीम इंडिया (Team India) में जगह मिल सकती है।
ऋतुराज ने अपना आखिरी वनडे मुकबला दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रायपुर में खेला था , जिसमे उन्होंने शानदार शतक लगाया था, लेकिन इसके बावजूद उन्हें जनवरी 2026 में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में मौका नहीं मिला था।
अब अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली सीरीज में उनकी टीम इंडिया (Team India) में वापसी हो सकती है। वहीं, अक्षर पटेल भी अपनी ऑलराउंड क्षमता के कारण टीम का अहम हिस्सा बन सकते हैं और मध्यक्रम के साथ-साथ गेंदबाजी विभाग को भी मजबूती दे सकते हैं।
अफगानिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया का संभावित स्क्वॉड :
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (उपकप्तान) , ऋतुराज गायकवाड़ , अक्षर पटेल, मोहम्मद सिराज, प्रिंस यादव , प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव, ईशान किशन (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जायसवाल।
ये भी पढ़े : IPL से संन्यास का ऐलान कर सकते हैं MS Dhoni, इस डेट को खेल सकते अपना विदाई मैच
Disclaimer: अफगानिस्तान सीरीज के लिए बीसीसीआई की ओर से अभी कोई आधिकारिक टीम घोषित नहीं की गई है। यह संभावित टीम मौजूदा स्थिति के अनुसार लेखक के निजी विचार हैं। CA हिन्दी इनकी आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।
Tagged:
team india IND vs AFG cricket news odi series