अफगानिस्तान ODI सीरीज में टीम इंडिया के लिए डेब्यू करेगा ये 29 वर्षीय खिलाड़ी! IPL में अच्छे प्रदर्शन का इनाम
Published - 17 May 2026, 11:12 AM
Table of Contents
Afghanistan ODI Series: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का फाइनल मैच 31 मई को अहमदाबाद में खेला जाना है। इसके बाद भारत को अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट और तीन मैच की वनडे सीरीज (Afghanistan ODI Series) खेलनी है। इस श्रृंखला में अजीत अगरकर 29 वर्षींय खिलाड़ी को आईपीएल 2026 में दमदार प्रदर्शन करने का इनाम दे सकते हैं।
दरअसल, मौजूदा सीजन में कई खिलाड़ियों ने अपने दमदार प्रदर्शन से सभी को काफी प्रभावित किया है, लेकिन लखनऊ सुपर जायंट्स के प्रमुख तेज गेंदबाज प्रिंस यादव बाकियों से दो कदम आगे निकल गए हैं और अफगानिस्तान के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला (Afghanistan ODI Series) में पदार्पण कर सकते हैं।
Afghanistan ODI Series: चयनकर्ता कर रहे हैं नाम पर विचार
दिल्ली के लिए प्रथम श्रेणी और लखनऊ सुपर जायंट्स फ्रेंचाइजी के लिए आईपीएल में धमाल मचाने वाले युवा तेज गेंदबाज प्रिंस यादव के नाम पर चर्चा की जा रही है। पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, चयनकर्ता अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैच की वनडे सीरीज (Afghanistan ODI Series) में आजमा सकते हैं।
प्रिंस के घरेलू आंकड़े काफी दमदार रहे हैं तो आईपीएल में अपनी रफ्तार से उन्होंने चयन समिति को काफी प्रभावित किया है। खास बात ये है कि प्रिंस बुमराह की तरह सटीक यॉर्कर लगाने के लिए पहचाने जाते हैं और यही उनको बाकी गेदंबाजों से अलग बनाती है।
विराट कोहली को किया था क्लीन बोल्ड
दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में शुमार और तकनीक के धनी माने जाने वाले विराट कोहली का जब आईपीएल 2026 में प्रिंस यादव से सामना हुआ तो इसमें बाजी युवा गेंदबाज ने मारी। मैच में कोहली प्रिंस यादव की पहली गेंद फेस कर रहे थे और वह एक दम सही ठिकाने पर गिरती है, जिसका जवाब सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज के पास भी नहीं था।
जब तक कोहली बल्ला नीचे ला पाते, तब तक प्रिंस की घातक गेंद उनके डंडों को दूर फेंक चुकी थी। इस विकेट के बाद प्रिंस यादव के नाम पर चर्चा पहले से तेज हो गई और उनको वनडे सीरीज में शामिल करने की पूरी संभावना है।
DC Playing XI: पृथ्वी शॉ को मौका! नितीश राणा की भी वापसी, राजस्थान के खिलाफ DC की प्लेइंग-11 फिक्स
शानदार रहा है IPL सीजन
युवा तेज गेंदबाज प्रिंस यादव के लिए इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का सीजन काफी धमाकेदार रहा है। उन्होंने ऋषभ पंत की कप्तानी में खेले 12 मैचों में 16 बल्लेबाजों का शिकार किया है, जिसमें विराट कोहली का विकेट भी शामिल है। वहीं, इससे पहले विजय हजारे ट्रॉफी में खेले 8 मैचों में 17 विकेट लिए थे।
उनके इस दमदार प्रदर्शन को देखने के बाद चयन समिति अफगानिस्तान सीरीज (Afghanistan ODI Series) में खिलाड़ी को मौका देना चाहती है, ताकि वह इस युवा गेंदबाज को बड़े मंच पर आजमा सके। बता दें कि, पहले वनडे 14 जून को धर्मशाला (Afghanistan ODI Series) में खेला जाना है तो 19 मई को बीसीसीआई स्क्वाड का चयन कर सकती है।
Tagged:
Afghanistan ODI Seriesऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर