DC Playing XI: पृथ्वी शॉ को मौका! नितीश राणा की भी वापसी, राजस्थान के खिलाफ DC की प्लेइंग-11 फिक्स

Published - 17 May 2026, 08:27 AM | Updated - 17 May 2026, 08:29 AM

DC

DC : आईपीएल 2026 में रविवार यानी 17 मई को दिल्ली कैपिटल्स (DC) और राजस्थान रॉयल्स के बीच एक रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच शाम 7:30 बजे दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आयोजित होगा।

आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स (DC) के प्रदर्शन की बात करें तो टीम ने अब तक 12 मुकाबलों में 5 जीत दर्ज की है, जबकि 7 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। टीम 10 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में सातवें स्थान पर मौजूद है और उसके लिए प्लेऑफ में पहुंचने की राह अब काफी कठिन नजर आ रही है।

ऐसे में दिल्ली कैपिटल्स (DC) के लिए यह मुकाबला करो या मरो जैसा होगा, जहां हार के साथ टीम टूर्नामेंट से बाहर हो सकती है, जबकि जीत हासिल कर वह अपनी प्लेऑफ की उम्मीदों को बरकरार रखना चाहेगी।

ऐसे में इस अहम मुक़ाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने अपनी प्लेइंग-11 फिक्स कर ली हैं , जिसमे सलामी बल्लेबाज़ पृथ्वी शॉ और नीतीश राणा की वापसी हो सकती हैं। आइये जानते हैं दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग XI के बारे में।

पृथ्वी शॉ को मिलेगा मौका

दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने आईपीएल 2026 ऑक्शन में पृथ्वी शॉ को 75 लाख रुपये के बेस प्राइस पर अपनी टीम में शामिल किया था, लेकिन पूरे सीजन में उन्हें अब तक एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला है।

ऐसे में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ होने वाले अहम मुकाबले में टीम मैनेजमेंट प्लेइंग इलेवन में बदलाव कर सकती है। पृथ्वी शॉ को इस मैच में मौका मिलने की संभावना नजर आ रही है, खासकर अगर दिल्ली अपनी बल्लेबाज़ी में आक्रामक शुरुआत चाहती है।

वह आक्रामक अंदाज़ में पावरप्ले का फायदा उठाने के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में उन्हें केएल राहुल के साथ ओपनिंग की जिम्मेदारी दी जा सकती है।

नितीश राणा की भी हो सकती है वापसी

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ होने वाले अहम मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (DC) अपनी प्लेइंग इलेवन में बदलाव कर सकती है। पिछले मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ नितीश राणा टीम का हिस्सा नहीं थे, लेकिन इस मुकाबले में उनकी वापसी की संभावना काफी मजबूत नजर आ रही है।

टीम मैनेजमेंट बल्लेबाज़ी क्रम को अधिक अनुभव देने के लिए युवा खिलाड़ी साहिल पारख की जगह नितीश राणा को मौका दे सकती है। आईपीएल 2026 में नितीश राणा के प्रदर्शन पर नजर डालें तो उन्होंने अब तक अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने 9 मैचों में 225 रन बनाए हैं, जिसमें उनका औसत 25.00 और स्ट्राइक रेट 151.01 का रहा है।

इस दौरान उन्होंने 2 अर्धशतक भी लगाए हैं। उनके आंकड़े बताते हैं कि वह टीम के लिए तेजी से रन बनाने और बीच के ओवरों में मैच का रुख बदलने की क्षमता रखते हैं, ऐसे में राजस्थान के खिलाफ उन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह मिल सकती है।

DC vs RR : दोनों टीमों का हेड टू हेड मुकाबला

दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल में अब तक 31 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें दिल्ली ने 16 मैच जीते हैं, जबकि राजस्थान को 15 मुकाबलों में जीत मिली है। दोनों टीमों के बीच रिकॉर्ड काफी करीबी रहा है।

इस सीजन दोनों टीमों के बीच एक मुकाबला खेला जा चुका है, जिसमें हाई-स्कोरिंग मैच देखने को मिला था। राजस्थान ने 225/6 रन बनाए थे, लेकिन दिल्ली ने शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए 226/3 रन बनाकर 7 विकेट से जीत दर्ज की थी।

राजस्थान के खिलाफ DC की प्लेइंग-11 इस प्रकार हैं :

केएल राहुल (विकेटकीपर), पृथ्वी शॉ, नितीश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), माधव तिवारी, आकिब नबी डार, मिचेल स्टार्क, मुकेश कुमार, लुंगी एनगिडी।

ये भी पढ़े : खत्म होने के कगार पर IPL 2026, लेकिन इन 5 विदेशी खिलाड़ियों को नहीं मिला एक भी मौका, पूरे सीजन की सिर्फ बेंच गर्म

Tagged:

Prithvi Shaw Delhi Capitals DC vs RR cricket news DC Playing XI
Vasu Jain

मुझे क्रिकेट से गहरा लगाव है और मैं वर्ष 2007 से इस खेल को लगातार देखता और समझता आ रहा हूँ। क्रिकेट... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com