खत्म होने के कगार पर IPL 2026, लेकिन इन 5 विदेशी खिलाड़ियों को नहीं मिला एक भी मौका, पूरे सीजन की सिर्फ बेंच गर्म

Published - 16 May 2026, 04:42 PM | Updated - 16 May 2026, 04:46 PM

IPL 2026

आईपीएल 2026 अब अपने आखिरी चरण में पहुंच चुका है और कई टीमों में प्लेऑफ की दौड़ काफी तेज़ हो चुकी है। पूरे सीजन में कई युवा खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से सुर्खियां बटोरीं, जबकि कुछ विदेशी सितारों ने भी अपनी टीमों के लिए अहम योगदान दिया। लेकिन दूसरी ओर ऐसे कई बड़े नाम भी रहे जिन्हें पूरे टूर्नामेंट में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला।

करोड़ों रुपये की भारी भरकर रकम खर्च करने के बावजूद टीमों ने इन खिलाड़ियों को अपने स्क्वाड में शामिल किया, लेकिन पूरा सीजन उनके लिए सिर्फ डगआउट में बैठकर बेंच गर्म करने तक ही सीमित रह गया। आज हम उन 5 विदेशी खिलाड़ियों की बात करेंगे जिन्हें IPL 2026 के पूरे सीजन में एक भी मुकाबला खेलने का मौका नहीं मिला।

टीम का हिस्सा होने के बावजूद ये खिलाड़ी पूरे टूर्नामेंट में सिर्फ बेंच तक ही सीमित रह गए। आइए जानते हैं उन 5 विदेशी खिलाड़ियों के बारे में जिन्हें इस सीजन प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिल सकी।

5 विदेशी जिन्हे IPL 2026 में एक भी मुक़ाबला खेलने का नहीं मिला मौका

1 .मथीशा पथिराना

श्रीलंका के युवा तेज गेंदबाज़ मथीशा पथिराना को IPL 2026 के ऑक्शन में केकेआर ने 18 करोड़ की भारी भरकर कीमत में अपनी टीम में शामिल किया था। हालांकि चोट के कारण वह टूर्नामेंट के शुरुआती मुकाबले नहीं खेल सके।

इसके बाद सीजन के दूसरे हिस्से में वह टीम के लिए उपलब्ध हो गए, लेकिन इसके बावजूद उन्हें प्लेइंग इलेवन में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला।

उनके आईपीएल करियर की बात की जाये उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए अबतक 32 मैचों में 8.68 की इकॉनमी से 47 विकेट अपने नाम किये। उन्होंने आईपीएल 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। ऐसे मैच विनर खिलाड़ी को टीम की प्लेइंग XI में जगह न मिलना हैरान करने वाला फैसला हैं।

2. रचिन रविंद्र

न्यूजीलैंड के युवा बाएं हाथ के बल्लेबाज़ और ऑलराउंडर रचिन रविंद्र को कोलकाता नाइट राइडर्स ने IPL 2026 ऑक्शन में ₹2 करोड़ के बेस प्राइस पर अपनी टीम में शामिल किया था। हालांकि पूरे सीजन में उन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिल सकी और वह एक भी मुकाबला नहीं खेल पाए।

अगर उनके IPL करियर आंकड़ों की बात करें, तो रचिन रविंद्र अब तक 18 मुकाबले खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 413 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 24.29 और स्ट्राइक रेट 143.90 का रहा है। साथ ही उन्होंने IPL में 2 अर्धशतक भी लगाए हैं। इसके बावजूद IPL 2026 में उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला।

3. कमिंडू मेंडिस

श्रीलंका के स्टार ऑलराउंडर कामिंदु मेंडिस को IPL 2026 सीजन के लिए सनराइजर्स हैदराबाद ने ₹1.5 करोड़ में रिटेन किया था। कामिंदु अपनी शानदार बल्लेबाज़ी के साथ-साथ अपनी अनोखी एम्बिडेक्स्ट्रस (दोनों हाथों से गेंदबाज़ी करने की क्षमता) के लिए भी जाने जाते हैं।

हालांकि मौजूदा सीजन में उन्हें प्लेइंग इलेवन में खेलने का मौका नहीं मिला और वह अबतक पुरे सीजन बेंच गरम करते नज़र आए। अगर उनके IPL करियर आंकड़ों की बात करें तो बल्लेबाज़ी में कामिंदु मेंडिस ने अब तक 5 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने 92 रन बनाए हैं।

इस दौरान उनका औसत 30.67 और स्ट्राइक रेट 133.33 का रहा है। हालांकि वह अब तक एक भी अर्धशतक नहीं लगा सके हैं। वहीं गेंदबाजी में कामिंदु ने 5 मैचों में 2 विकेट हासिल किए हैं। इस दौरान उनकी इकॉनमी 8.57 की रही है।

4. केशव महाराज

दक्षिण अफ्रीका के अनुभवी स्पिनर केशव महाराज IPL 2026 में मुंबई इंडियंस का हिस्सा बने। उन्हें बीच टूर्नामेंट में चोटिल मिचेल सैंटनर के रिप्लेसमेंट के तौर पर ₹75 लाख में टीम में शामिल किया गया था।

हालांकि टीम में शामिल होने के बावजूद उन्हें अब तक सीजन में एक भी मुकाबला खेलने का मौका नहीं मिला। अगर उनके IPL करियर की बात करें, तो केशव महाराज अब तक 2 मुकाबले खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 2 विकेट अपने नाम किए हैं।

5. लुक वुड

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज़ ल्यूक वुड को IPL 2026 ऑक्शन में गुजरात टाइटंस ने ₹75 लाख में अपनी टीम में शामिल किया था। अपनी लेफ्ट आर्म तेज गेंदबाज़ी और स्विंग कराने की क्षमता के लिए पहचाने जाने वाले ल्यूक वुड टीम के गेंदबाज़ी आक्रमण में विविधता जोड़ते हैं।

हालांकि पूरे IPL 2026 सीजन में उन्हें गुजरात टाइटंस के लिए एक भी मुकाबला खेलने का मौका नहीं मिला। अगर उनके IPL करियर की बात करें, तो ल्यूक वुड अब तक 2 मुकाबले खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 1 विकेट अपने नाम किया है।

ये भी पढ़ें: इस दिन तो अब पक्का खेलेंगे MS Dhoni! पूरी तरह हुए फिट, जानें उनके वापसी मैच की डेट

Tagged:

kkr cricket news GT IPL 2026 Foreign Players
Vasu Jain

मुझे क्रिकेट से गहरा लगाव है और मैं वर्ष 2007 से इस खेल को लगातार देखता और समझता आ रहा हूँ। क्रिकेट... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com