इस दिन तो अब पक्का खेलेंगे MS Dhoni! पूरी तरह हुए फिट, जानें उनके वापसी मैच की डेट
Published - 16 May 2026, 03:43 PM | Updated - 16 May 2026, 03:48 PM
Table of Contents
MS Dhoni: चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल 2026 के शुरुआती 12 मैचों में खेलते नजर नहीं आए थे। धोनी सीजन शुरू होने से पहले चोटिल हो गए थे। उनको अभ्यास सत्र के दौरान पिंडली में चोट लगी थी, जिसके बाद वह रिकवरी कर रहे हैं।
यही वजह है कि 15 मई को उन्होंने लखनऊ के खिलाफ मैच भी नहीं खेला था, जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स को 7 विकेट की शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। कयास लगाए जा रहे हैं कि धोनी पूरी तरह से फिट हो चुके हैं और इस दिन मैदान पर वापसी के लिए तैयार होंगे। जबकि ये मैच उनके आईपीएल करियर का अंतिम मैच भी साबित हो सकता है।
18 मई को होगी MS Dhoni की वापसी!

चेन्नई सुपर किंग्स का अगला मैच 18 मई को सनराइजर्स हैदराबाद से होने वाला है। यह मैच चेन्नई के गढ़ एम.ए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। उम्मीद की जा रही है कि इस मैच में महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) खेलते हुए नजर आ सकते हैं।
दरअसल, चेपॉक में यह चेन्नई सुपर किंग्स का आईपीएल 2026 के सीजन का आखिरी मैच होने वाला है और इस मैच में धोनी (MS Dhoni) की वापसी की उम्मीद है। बता दें कि, धोनी ने कहा था कि वह अपने आईपीएल करियर का आखिरी मैच चेपॉक में खेलना चाहते हैं और ये उनके करियर का आखिरी मैच भी हो सकता है।
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ होगा अहम मैच
चेन्नई सुपर किंग्स के लिए सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच काफी अहम होने वाला है, क्योंकि चेन्नई को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए यह मैच जीतना बेहद जरूरी होगा। ऐसे में प्रशंसक चाहेंगे कि धोनी (MS Dhoni) की मौजूदगी में येलो आर्मी इस मैच को अपने नाम करे।
हालांकि, इसके अलावा चेन्नई का अंतिम मैच 21 मई को अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस से होने वाला है, जिसको जीतकर वह प्लेऑफ का टिकट कटा सकती है, लेकिन उससे पहले सीएसके को 18 मई को सनराइजर्स हैदराबाद को हराना बेहद जरूरी होगा।
आईपीएल इतिहास के सबसे सफल कप्तान
महेंद्र सिंह धोनी को आईपीएल इतिहास का सबसे सफल कप्तान माना जाता है। धोनी की कप्तानी में चेन्नई ने पांच खिताब जीते हैं, जो कि आईपीएल इतिहास में संयुक्त रूप से सर्वाधिक है।
वहीं, धोनी (MS Dhoni) की अगुवाई में येलो आर्मी 2010 और 2014 में दो बार चैपियंस लीग-20 भी जीत चुकी है, तो उनकी कप्तानी में 12 बार रिकॉर्ड चेन्नई प्लेऑफ में पहुंची है, जिसमें से 10 बार उन्होंने फाइनल खेला और 5 बार जीता है।
सीएसके ने अपना आखिरी खिताब साल 2023 में जीता था उस समय टीम की कमान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के हाथों में ही थी। लेकिन उनके कप्तानी पद से हटने के बाद चेन्नई अपने छठे खिताब की राह दे रही है।
RCB Playing XI: पंजाब के खिलाफ कुछ ऐसी आरसीबी की प्लेइंग-11, साल्ट-ग्लेसन की एंट्री! बेथेल-डफी बाहर
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर