RCB Playing XI: पंजाब के खिलाफ कुछ ऐसी आरसीबी की प्लेइंग-11, साल्ट-ग्लेसन की एंट्री! बेथेल-डफी बाहर
Published - 16 May 2026, 03:28 PM | Updated - 16 May 2026, 03:32 PM
Table of Contents
RCB Playing XI: शनिवार को आईपीएल 2026 का डबल धमाका होने वाला है, जहां दोपहर में पंजाब किंग्स का सामना गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच होने वाला है। पिछले साल इन्हीं दोनों टीमों के बीच खिताबी मुकाबला खेला गया था, जहां आरसीबी ने बाजी मारी थी।
जबकि साल 2026 में यह दोनों की पहली भिड़ंत होने वाली है, लेकिन मैच बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है। आरसीबी इस मैच (RCB Playing XI) को जीतकर प्लेऑफ का टिकट पक्का करना चाहेगी और शीर्ष दो स्थान में टूर्नामेंट समाप्त करने में उनकी नजर होगी।
ऐसे में वह अपनी पूरी ताकत के साथ मैदान पर उतर सकती है। चलिए आपको बताते हैं कि इस मैच में आरसीबी किन 12 खिलाड़ियों पर दांव लगा सकता है।
RCB Playing XI: टॉप ऑर्डर में बदलाव की उम्मीद
पंजाब किंग्स के खिलाफ होने वाले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स टॉप ऑर्डर में एक बदलाव कर सकती है। जैकब बेथल की जगह फिल साल्ट की वापसी हो सकती है। बेथेल ने मौजूदा सीजन में आरसीबी के लिए 6 पारियों में सिर्फ 85 रन बनाए हैं, जबकि फिल साल्ट का बल्ला आग उगल रहा है। ऐसे में उनको वापस प्लेइंग इलेवन (RCB Playing XI) में शामिल किया जा सकता है।
वहीं, विराट कोहली ने पिछले मैच में केकेआर के खिलाफ धमाकेदार शतक ठोक था और आईपीएल 2026 में वह 484 रन के साथ सर्वाधिक रन बनाने की सूची में तीसरे स्थान पर हैं।
जबकि देवदत्त पडिक्कल भी जमकर हवाई फायर कर रहे हैं। पडिक्कल ने 11 पारियों में 367 रन ठोके हैं। बता दें कि, आरसीबी का टॉप ऑर्डर (RCB Playing XI) उनकी सबसे बड़ी ताकत है, जो कि इस सीजन देखने को मिल रही है।
मिडिल ऑर्डर में विस्फोटक बल्लेबाज
शीर्ष क्रम में जहां, फिल साल्ट, विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल जैसे खतरनाक बल्लेबाज शामिल हैं तो चौथे नंबर पर कप्तान रजत पाटीदार बल्लेबाजी के लिए आते हैं, जो कि पहली गेंद से ही अटैक करते हैं।
फिर पांचवें स्थान पर टिम डेविड और छठे पर विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा को बैटिंग के लिए भेजा जा सकता है, जो कि तूफानी बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं।
इसके बाद वेंकटेश अय्यर और क्रुणाल पंड्या बल्लेबाजी स्थिति के अनुसार बैटिंग के लिए उतर (RCB Playing XI) सकते हैं। बता दें कि, आरसीबी का मिडिल और लोअर ऑर्डर इस सीजन काफी मजबूत लग रहा है, जिसमें वेंकटेश अय्यर की एंट्री हुई है।
R Ashwin ने खोजा टीम इंडिया के लिए नंबर-3 बल्लेबाज, बोले 'इसी को मिलना चाहिए इस क्रम पर मौका...'
गेंदबाजी में एक बदलाव की संभावना
आरसीबी की न सिर्फ बल्लेबाजी, बल्कि गेंदबाजी (RCB Playing XI) ने भी विरोधी टीमों को परेशान करके रखा हुआ है। नई गेंद से शुरुआत में भुवनेश्वर कुमार विकेट चटकाते हैं तो उनके साथ जोश हेजलवुड देते हैं। खास बात ये है कि दोनों की गेंदबाजी शैली काफी अलग है और यही चीज बल्लेबाजों को समझने में थोड़ी मुश्किल होती है।
इसके बाद मिडिल ओवर में रसिख डार और क्रुणाल पंड्या गेंदबाजी करते हैं तो पांचवें गेंदबाज के रूप में रिचर्ड ग्लीसन की एंट्री हो सकती है, जिनको श्रीलंकाई पेसर नुवान तुषारा के स्थान पर स्क्वाड (RCB Playing XI) में शामिल किया गया है। ग्लीसन आईपीएल में तीन मैच खेल चुके हैं। ग्लीसन काफी अनुभवी गेंदबाज हैं, जबकि वह पाकिस्तान सुपर लीग 2026 में शानदार प्रदर्शन करके आ रहे हैं।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की संभावित प्लेइंग-XI
जैकब बेथेल, विराट कोहली, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, वेंकटेश अय्यर, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, रसिख सलाम डार, रिचर्ड ग्लीसन, जोश हेज़लवुड।
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर