Anshul Kamboj ने बना डाला अनचाहा रिकॉर्ड, IPL इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा, हासिल किये शर्मनाक स्टैट्स

Published - 16 May 2026, 02:16 PM | Updated - 16 May 2026, 02:30 PM

Anshul Kamboj

Anshul Kamboj: आईपीएल 2026 के 59वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के मुख्य तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज की लखनऊ सुपर जायंट्स के बल्लेबाजों ने जमकर क्लास लगाई थी। मिचेल मार्श और निकोलस पूरन ने इस गेंदबाजों को ऐसे रिमांड पर लिया कि 2.4 ओवर में 23.62 की महंगी इकॉनमी के साथ 63 लुटा दिए।

यहां तक की मैच के दौरान अपने दो ओवर में उन्होंने लगातार चार-चार छक्के खाए और अपने नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज करवा लिया है। बता दें कि, अंशुल (Anshul Kamboj) ने अपने नाम एक ऐसा रिकॉर्ड दर्ज करवाया है, जिसका भविष्य में कभी टूटना बेहद मुश्किल होगा। चलिए आपको बताते हैं क्या है वह शर्मनाक रिकॉर्ड।

Anshul Kamboj ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड

चेन्नई सुपर किंग्स के दाएं हाथ के मध्यम तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुकाबला किसी बुरे सपने से कम नहीं होगा। दरअसल, एलएसजी के बल्लेबाजों ने अंशुल कंबोज (Anshul Kamboj) की ऐसी धुनाई की, जो कि 19 साल के इतिहास में किसी गेंदबाज की नहीं हुई होगी।

मैच में अंशुल दो में ओवर में लगातार चार छक्के खाने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बन गए हैं। साथ ही मैच में उन्होंने कुल 8 छक्के लुटाए, जो कि संयुक्त रूप से आईपीएल के एक मैच में इतने छक्के खाने वाले पहले पायदान पर हैं।

पहले ओवर में दिए थे सिर्फ 11 रन

लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुकाबले में ऋतुराज गायकवाड़ ने अंशुल को पारी का तीसरा ओवर डालने के लिए बुलाया था। इस ओवर में कंबोज ने सिर्फ 11 रन दिए थे और अंतिम तीन गेंदों पर उन्होंने एक भी रन नहीं दिया था, जबकि स्ट्राइक रेट पर खतरनाक मिचेल मार्श बल्लेबाजी कर रहे थे।

शुरुआती ओवर में 11 रन काफी बेहतरीन ओवर माना जा रहा था, लेकिन उस वक्त तक किसी को नहीं पता था कि यह तूफान से पहले की शांति है, क्योंकि इसके बाद अंशुल (Anshul Kamboj) के साथ जो होने वाला था, उसका अंदाजा उनको भी नहीं था।

मिचेल मार्श ने की धागा खोल पिटाई

पहले ओवर में सिर्फ 11 रन देने के बाद कप्तान गायकवाड़ ने टीम के सबसे सफल गेंदबाज अंशुल कंबोज (Anshul Kamboj) को पारी का पांचवां ओवर डालने के लिए दोबारा बुलाया, लेकिन उनको कहा मालूम था कि इस ओवर में मार्श धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए 28 रन बटोर लेंगे।

दरअसल, मार्श ने कंबोज के ओवर की शुरुआती चार गेंदों पर चार छक्के लगा दिए और यहां से सबको लगने लगा कि मार्श आईपीएल इतिहास रचते हुए 6 गेंदों पर 6 छक्के ठोक देंगे, लेकिन ओवर की पांचवीं गेंद पर एक भी रन नहीं आया है तो अंतिम गेंद पर मार्श ने चौका मारकर 28 रन ओवर ने बटोर लिए।

चोट नहीं बल्कि इस वजह से MI के लिए मैच नहीं खेल रहे Hardik Pandya, माहिका के प्यार में पूरी तरह हुए अंधे

17वें ओवर में निकोलस पूरन ने खोले हाथ

मिचेल मार्श के बाद बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज निकोलस पूरन ने अंशुल कंबोज (Anshul Kamboj) को रिमांड पर लिया। उन्होंने चेन्नई के इस गेंदबाज की चार गेंदों पर चार छक्के मारकर मैच को समाप्त कर दिया, लेकिन अंशुल के नाम एक ऐसा अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया, जिसकी कल्पना खुद कंबोज ने भी नहीं की होगी।

दरअसल, वह आईपीएल इतिहास में एक मैच के दो ओवर में चार छक्के खाने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं। जबकि उन्होंने चेन्नई के लिए एक पारी में सर्वाधिक रन लुटाने की श्रेणी में कंबोज(Anshul Kamboj) दूसरे नंबर पर आ गए हैं। उन्होंने 2.4 ओवर में 63 रन खर्च किए तो खलील अहमद 65 रन के साथ पहले स्थान पर हैं।

Hardik Pandya से पहले टीम इंडिया के ये 5 स्टार खिलाड़ी भी कर चुके 2 शादी, एक से नहीं भरा इनका मन

Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com