Hardik Pandya से पहले टीम इंडिया के ये 5 स्टार खिलाड़ी भी कर चुके 2 शादी, एक से नहीं भरा इनका मन

Published - 16 May 2026, 01:21 PM | Updated - 16 May 2026, 01:49 PM

Hardik Pandya

Hardik Pandya: नताशा स्टेनकोविक के बाद भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या का नाम ब्रिटिश सिंगर और एक्ट्रेस जैसमीन वालिया और मॉडल/एक्ट्रेस माहिका शर्मा के साथ जुड़ चुका है। हालाकि, हार्दिक और माहिका अभी भी रिलेशनशिप हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह कपल जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकता है, जो कि हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) की दूसरी शादी होगी। नताशा से तलाक के बाद अब खबरें हैं कि क्रिकेट अब माहिका के संग सात फेरे लेने जा रहा है। लेकिन हार्दिक इकलौते भारतीय खिलाड़ी नहीं हैं, जो कि दूसरी शादी करने वाले हैं, बल्कि उनके पहले ये खिलाड़ी (Hardik Pandya) भी दो शादियां कर चुके हैं।

Hardik Pandya से पहले 66 साल के खिलाड़ी ने की दूसरी शादी

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी अरुण लाल उस लिस्ट में शुमार हैं, जिन्होंने अपने जीवन में दो शादियां की हैं। अरुण ने 66 वर्ष की उम्र में कोलकाता की रहने वाली अपनी दोस्त बुलबुल साहा से शादी की थी, जो कि अरुण लाल से 28 साल छोटी हैं।

अरुण की पहली पत्नी का नाम रीना है और दोनों ने आपसी सहमति से तलाक लिया था। इसके बाद साल 2022 में अरुण ने बुलबुल से शादी की, जो कि एक अध्यापिका हैं।

शिखर धवन और सोफी साइन

मिस्टर आईसीसी के नाम से मशहूर शिखर धवन ने 22 फरवरी 2026 को आयरिश निवाशी सोफी शाइन के साथ दूसरी शादी की थी। दोनों ने काफी लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट किया था और फिर अंत में शादी के बंधन में बंधने का फैसला किया।

बता दें कि, सोफी से पहले शिखर की शादी भारतीय मूल की आयशा मुखर्जी से हुई थी, लेकिन साल 2021 में दोनों अलग हो गए और फिर अक्टूबर 2023 में फैमली कोर्ट ने तलाश को मंजूरी दे दी। आयशा फिलहाल ऑस्ट्रेलिया में रहती हैं।

दिनेश कार्तिक और दीपिका की शादी

पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक भी दो शादियां कर चुके हैं। दिनेश ने साल 2007 में बचपन की दोस्त निकिता बंजारा के साथ पहली शादी की थी। लेकिन बाद में मुरली विजय और निकिता के बीच अफेयर की खबरें सामने आने लगीं।

इसके बाद दिनेश ने निकिता को तलाक दे दिया था और बाद में निकिता ने मुरली विजय से शादी कर ली। वहीं, दिनेश ने नंवबर 2013 में भारतीय स्क्वैश खिलाड़ी दीपिका पल्लीकल से सगाई की और फिर अगस्त 2015 में शादी कर ली। बता दें कि, अब यह कपल दो जुड़वां बेटों के माता-पिता हैं।

जवागल श्रीनाथ ने की दो शादियां

भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज जवागल श्रीनाथ का नाम भारत के शीर्ष तेज गेंदबाजों की लिस्ट में आता है, जिन्होंने वनडे में काफी लंबे समय तक टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व किया। जवागल जितना अपनी घातक गेंदबाजी के लिए प्रसिद्ध थे, उतनी ही प्रसिद्धि उन्होंने दो-दो शादियां करके भी बटोरी।

दरअसल, जवागल की पहली शादी 1999 में ज्योत्सना से हुई थी, लेकिन बाद में दोनों अलग हो गए और फिर क्रिकेट ने साल 2008 में माधवी पत्रावली को अपना जीवन साथी बनाया। क्रिकेट से रिटायरमेंट के बाद जवागल अब मैच रेफरी बन चुके हैं।

Hardik Pandya फिर करेंगे शादी? माहिका शर्मा संग लेंगे सात फेरे, दोनों के विवाह की डेट हुई वायरल

पूर्व कप्तान ने दो बार रचाई शादी

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन भी अपने जीवन में दो शादियां कर चुके हैं। अजहरुद्दीन की पहली शादी नौरीन से हुई थी, लेकिन शादीशुदा होने के बावजूद वह अभिनेत्री संगीता बिजलानी के प्यार में पड़ गए। इसके बाद साल 1996 में अजहरुद्दीन ने नौरीन को तलाक दे दिया और संगीता बिजलानी से शादी कर ली।

हालांकि, 14 साल साथ रहने के बाद संगीता और अजहरुद्दीन ने 2010 में तलाक ले लिया था। हालांकि, साल 2015 में अमेरिकी दोस्त शैनन मैरी के साथ तीसरी शादी की अफवाहें उड़ी थीं, लेकिन बाद में अजहरुद्दीन ने खुद उसको खारिज कर दिया।

चोट नहीं बल्कि इस वजह से MI के लिए मैच नहीं खेल रहे Hardik Pandya, माहिका के प्यार में पूरी तरह हुए अंधे

Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com