इस IPL कप्तान के साथ ट्रेड हो सकते हैं Hardik Pandya, मुंबई इंडियंस से हटकर अब नई फ्रेंचाइजी का बनेंगे हिस्सा

Published - 17 May 2026, 11:36 AM | Updated - 17 May 2026, 01:07 PM

Hardik Pandya

Hardik Pandya: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की प्लेऑफ की दौड़ से मुंबई इंडियंस पूरी तरह से बाहर हो चुकी है। पांच बार की चैंपियन ने इस सीजन अभी तक 12 मैच खेले हैं, जिसमें चार उन्होंने जीते हैं तो 8 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। फिलहाल टीम अंक तालिका में 9वें पायदान पर मौजूद है।

लेकिन सबसे बड़ी बात ये है कि पिछले तीन मैचों में हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) खेलते हुए नजर नहीं आए हैं। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि हार्दिक ने मुंबई से हटने का मन बना लिया है और अब वह दूसरी फ्रेंचाइजी का हिस्सा बनने जा रहे हैं। बता दें कि, पिछले कुछ समय से मुंबई खेमे से अच्छी खबरें नहीं आ रही हैं।

हार्दिक छोड़ने वाले हैं फ्रेंचाइजी?

हार्दिक पंड्या को साल 2024 में मुंबई इंडियंस का कप्तान नियुक्त किया गया था। फ्रेंचाइजी ने अचानक से रोहित शर्मा को हटाकर हार्दिक को कमान सौंप दी थी।

हालांकि, हार्दिक के कप्तान बनने के बाद मुंबई पिछले तीन सीजन में सिर्फ एक बार प्लेऑफ में पहुंची है और यही वजह है कि टीम मैनेजमेंट हार्दिक की कप्तानी से खुश नहीं हैं।

इसी बीच खबरें आ रही हैं कि हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) का आईपीएल के किसी सफल कप्तान के साथ ट्रेड किया जा सकता है, लेकिन वह कप्तान कौन होगा, फिलहाल उसका नाम सामने नहीं आया है।

इन खिलाड़ियों से हो सकता है हार्दिक का ट्रेड

सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि आईपीएल हिस्ट्री के सफल कप्तान का ट्रेड दूसरे सफल कप्तान से किया जा सकता है। हालांकि, पोस्ट में किसी खिलाड़ी का नाम नहीं लिया गया है, लेकिन अफवाह है कि हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) को मुंबई इंडियंस ट्रेड करने की तैयारी कर रही है।

उनके कप्तान बनने के बाद से टीम के प्रदर्शन में गिरावट दर्ज की गई है और इसी के चलते पांच बार की चैंपियन मुंबई अपने स्टार ऑलराउंडर का ट्रेड करने जा रही है। लेकिन सवाल ये है कि हार्दिक का ट्रेड आखिर किसके साथ किया जाएगा, क्योंकि आईपीएल में सफल कप्तान फिलहाल श्रेयस अय्यर, रजत पाटीदार और पैट कमिंस हैं। जबकि ऋतुराज गायकवाड़ को भी लिस्ट में शामिल किया जा सकता है।

DC Playing XI: पृथ्वी शॉ को मौका! नितीश राणा की भी वापसी, राजस्थान के खिलाफ DC की प्लेइंग-11 फिक्स

क्या चेन्नई जाएंगे Hardik Pandya?

गुजरात टाइटंस के लिए हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) का प्रदर्शन बतौर कप्तान काफी धमाकेदार रहा था। उनकी कप्तानी में साल 2022 में टीम ने ट्रॉफी उठाई तो साल 2023 में जीटी को फाइनल में पहुंचाया। इसके बाद हार्दिक साल 2024 में मुंबई इंडियंस चले गए और उनको जाते ही कप्तान बना दिया गया।

हालांकि, हार्दिक टीम मैनेजमेंट और उनके फैसलों से खुश नहीं हैं तो कुछ सीनियर खिलाड़ी हार्दिक से खुश नजर नहीं आ रहे हैं। वहीं, आईपीएल 2026 में हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) चेन्नई सुपर किंग्स के मुकाबले के बाद फ्रेंचाइजी के सीईओ काशी विश्वनाथन के साथ बातचीत करते नजर आए।

यह वीडियो ऐसे समय में आया है, जब हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) टीम से बाहर चल रहे हैं। ऐसे में देखना होगा कि क्या गायकवाड़ और हार्दिक के बीच आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा ट्रेड होने जा रहा है, जहां दो कप्तानों की अदला-बदली होगी।

गिल(कप्तान), प्रिंस, ईशान, ऋतुराज, अक्षर... AFG के खिलाफ ODI टीम इंडिया हुई लीक! ये 15 खिलाड़ी बनेंगे हिस्सा

Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com