इस समीकरण के साथ अब KKR का प्लेऑफ होगा कंफर्म, अच्छे नेट रन-रेट की भी नहीं जरूरत

Published - 17 May 2026, 01:03 PM | Updated - 17 May 2026, 01:07 PM

KKR

KKR: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 60वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस को 29 रन से हराकर प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को जिंदा रखा है। इस मैच को जीतकर जीटी के पास प्लेऑफ में पहुंचने का शानदार मौका था, लेकिन केकेआर ने उनकी उम्मीदों को चकनाचूर कर दिया।

केकेआर (KKR) के अब दो मैच शेष हैं और अगले राउंड में पहुंचने के लिए उनको दोनों मैच जीतना बेहद जरूरी है। लेकिन इस समीकरण के साथ अब उनको अच्छे नेट रन रेट की जरूरत भी नहीं होगी। वह अपने बाकी बचे दो मैचों को जीतकर ही शीर्ष चार में पहुंच सकती है।

कैसे मिल सकता है प्लेऑफ का टिकट?

अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली कोलकाता नाइट राइडर्स को आईपीएल 2026 में अभी दो मैच और खेलने हैं और दोनों मैच जीतकर वह अधिकतम 15 अंकों तक पहुंच सकती है। केकेआर की अगला मैच मुंबई इंडियंस के खिलाफ 20 मई और आखिरी भिड़ंत 24 मई को दिल्ली कैपिटल्स से होगी।

केकेआर (KKR) के खाते में फिलहाल 11 अंक हैं और वह अंक तालिका में 7वें स्थान पर मौजूद है। अगर वह अपने आगामी दोनों मैच जीतने में सफल रहती है तो उनके 15 अंक हो जाएंगे और 15 पॉइंट्स पर प्लेऑफ के टिकट की उम्मीद की जा सकती है।

दूसरी टीमों की हार की करनी होगी दुआ

हालांकि, केकेआर (KKR) के लिए सिर्फ अपने शेष दो मैच जीतना ही जरूरी नहीं होगा, बल्कि दूसरी टीमों की हार की दुआ भी करनी होगी। दरअसल, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, गुजरात टाइटंस प्लेऑफ में पहुंचने के बेहद करीब है। लेकिन बाकी बची सनराइजर्स हैदराबाद 14 अंक पर हैं और एक मैच जीतते ही वह 16 पॉइंट्स पर पहुंच जाएगी।

जबकि पंजाब फिलहाल 13 अंकों पर है और उनके दो मैच शेष हैं। वहीं, 12-12 अंकों पर काबिज राजस्थान और चेन्नई भी दौड़ में शामिल है, लेकिन आरआर के लिए अच्छी बात ये है कि उनके पास बाकी टीमों के मुकाबले एक अतिरिक्त मैच है, यानी उनके 3 मैच बाकी हैं।

ऐसे में केकेआर (KKR) को दुआ करनी होगी कि आरआर अपने दो मैच, पंजाब कम से कम एक मैच और चेन्नई एक मैच हार जाए। ताकि वह 15 पॉइंट्स पर प्लेऑफ में पहुंच सके।

इस IPL कप्तान के साथ ट्रेड हो सकते हैं Hardik Pandya, मुंबई इंडियंस से हटकर अब नई फ्रेंचाइजी का बनेंगे हिस्सा

अगले दो मैच में मिलेगी KKR को चुनौती

कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए अगले दो मैच किसी चुनौती से कम नहीं होंगे। जहां 20 मई को उनका सामना मुंबई इंडियंस से होगा तो 24 मई को दिल्ली कैपिटल्स से रहाणे एंड कंपनी का सामना होने वाला है।

मुंबई जहां आधिकारिक तौर पर प्लेऑफ से बाहर हो चुकी है तो दिल्ली का भी अगले राउंड में पहुंचना मुश्किल है, लेकिन वह केकेआर (KKR) का खेल बिगाड़ सकती है। ऐसे में कोलकाता को आगामी दोनों मैचों धमाकेदार प्रदर्शन दिखाना होगा। साथ ही अच्छी बात ये है कि ये दोनों मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेले जाएंगे, जहां पर फैंस का सपोर्ट केकेआर को पूरा मिलने वाला है।

भारत की टी20 टीम से सूर्यकुमार यादव की छुट्टी तय! अब उनकी जगह टीम इंडिया में खेलेगा ये विस्फोटक बल्लेबाज

Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com