भारत की टी20 टीम से सूर्यकुमार यादव की छुट्टी तय! अब उनकी जगह टीम इंडिया में खेलेगा ये विस्फोटक बल्लेबाज

Published - 17 May 2026, 12:26 PM | Updated - 17 May 2026, 12:34 PM

Suryakumar Yadav 4

भारतीय टी20 कप्तान सूर्याकुमार यादव (Suryakumar Yadav) पिछले कुछ समय से अपनी खराब फॉर्म का लेकर अलोचनाओं का सामना कर रहे हैं। टीम इंडिया को बतौर कप्तान टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीताने वाले इस खिलाड़ी का बल्ले खामोश नजर आ रहा है।

आईपीएल 2026 में भी स्काई अब तक अपने जलवा नहीं बिखेर पाए हैं, जिसके चलते उनकी राष्ट्रीय टीम में जगह मुश्किल में पड़ गई है। हाल ही में आई रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को टीम से बाहर कर 31 वर्षीय बल्लेबाज को मौका दे सकते हैं।

भारत की टी20 टीम से Suryakumar Yadav की छुट्टी तय!

Suryakumar Yadav

भारत में खेले जा रहे आईपीएल 2026 में भारतीय खिलाड़ियों ने अपने प्रभावशाली प्रर्दशन से सभी के दिलों में जगह बनाई है। लेकिन इस बीच टीम इंडिया के कप्तान सूर्याकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के फ्लॉप शो ने टीम प्रबंधन समेत दर्शकों को काफी निराश किया है। मुंबई इंडियंस के लिए 11 मुकाबले खेलते हुए स्काई रन बनाने के लिए खासा संघर्ष करते दिखे हैं।

उन्होंने 11 पारियों में 17.72 के औसत से सिर्फ 195 रन बनाए, जिसमें सिर्फ एक ही अर्धशतक निकला है। अपनी इस परफ़ोर्मेंस की वजह से सूर्यकुमार यादव ट्रोलरिंग का सामना कर रहे हैं।

PBKS Playing XI: फर्ग्युसन-स्टोइनिस-वढेरा की वापसी! ये 3 खिलाड़ी बाहर, RCB के खिलाफ पंजाब की प्लेइंग-11 फाइनल

कप्तान बनने के बाद प्रर्दशन में आई गिरावट

जुलाई 2024 में टीम इंडिया के कप्तान का पद संभालने के बाद से ही सूर्याकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के बतौर बल्लेबाज प्रर्दशन में गिरावट देखने को मिल रही है। कप्तानी के भारके बाद वह 45 मैचों में महज 932 रन ही जड़ सके। ऐसे में क्रिकेट एक्सपर्ट और फैंस का दावा है कि कप्तानी की दबाव के चलते वह उन्हें बल्लेबाजी में संघर्ष करना पड़ रहा है, जिसकी वजह से बीसीसीआई सूर्यकुमार यादव को ड्रॉप कर स्टार खिलाड़ी श्रेयस अय्यर को मौका दे सकता है।

भारतीय सिलेक्टर्स का मानना है कि टी20 में अब फ्रेश अप्रोच की जरूरत है, जो बल्लेबाजी और कप्तानी दोनों में ही कमाल दिखा सके।

Suryakumar Yadav को कर सकते हैं रिप्लेस

गौरतलब है कि श्रेयस अय्यर का पिछले कुछ समय से प्रर्दशन शानदार रहा है। आईपीएल 2026 में भी वह धमाल मचाते नजर आए हैं, जिसकी वजह से भारतीय चयनकर्ता उन्हें सूर्यकुमार यादव के रिप्लेसमेंट के रूप में देख रहे हैं। पंजाब किंग्स के लिए 12 मुकाबले में उनके बल्ले से 49.50 की औसत से 5 अर्धशतक की मदद से 396 रन बनाए। श्रेयस अय्यर कप्तानी में अनुभव के साथ-साथ मध्यक्रम में मजबूती प्रदान करने का दमखम रखते हैं।

DC Playing XI: पृथ्वी शॉ को मौका! नितीश राणा की भी वापसी, राजस्थान के खिलाफ DC की प्लेइंग-11 फिक्स

Tagged:

team india Suryakumar Yadav IPL 2026
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com