अब युगांडा के साथ 4-4 मैच की वनडे और टी20 सीरीज खेलेंगे भारतीय खिलाड़ी, सभी मैचों की डेट का हुआ ऐलान
Published - 17 May 2026, 03:18 PM | Updated - 17 May 2026, 03:19 PM
Table of Contents
Uganda: दुनिया की सबसे बड़ी लीग आईपीएल 2026 अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुकी है, जहां खिताबी मैच में सिर्फ 14 दिन का समय शेष है। लेकिन इसी बीच युगांडा की टीम चार वनडे और चार टी20 मैच खेलने के लिए भारत आ रही है। इस दौरे की शुरुआत 18 मई से होगी और 30 मई को अंतिम मुकाबला खेला जाएगा।
हालांकि, इस दौरे पर युगांडा (Uganda) की टीम भारतीय टीम के साथ नहीं बल्कि मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन की टीमों के साथ मुकाबला करेगी, जिसमें कुल 8 मैच होने वाले हैं। चलिए आपको बताते हैं कैसी रहने वाली है ये सीरीज और कब-कब होंगे इसके मुकाबले।
MCA-Uganda के बीच 5 साल का MoU साइन
मुंबई क्रिकेट संघ और युगांडा क्रिकेट एसोसिएशन के बीच हाल ही में पांच वर्षो के लए मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (MoU) साइन हुआ है, जिसके तहत यह टीम भारत मैच खेलने आ रही है। इस डील का मुख्य कारण युगांडा के क्रिकेट का विकास करना, ताकि टीम को मजबूत बनाया जा सके।
साथ ही इस डील के युगांडा (Uganda) के क्रिकेट सिस्टम को भी मजबूत करना और युवा खिलाड़ियों के लिए बेहतर रोडमैप तैयार करना, कोचिंग-तकनीकी विशेषज्ञता का आदान-प्रदान और महिला क्रिकेट को बढ़ावा देना जैसी बाते शामिल हैं।
कब होगी दौरे की शुरुआत?
इस दौरे की शुरुआत चार मैच की एकदिवसीय श्रृंखला से होगी। इसका पहला मैच 18 मई और दूसरा 20 मई को खेला जाना है। ये दोनों मैच पालघर दहानू तालुका स्पोर्ट्स एसोसिएशन ग्राउंड में खेले जाएंगे।
इसके बाद 22 और 24 मई को तीसरा और चौथा वनडे मैच होना है, जो कि अडानी स्टेडियम में आयोजित किए जाएंगे। वनडे सीरीज समाप्त होने के बाद 26 मई को टी20 श्रृंखला की शुरुआत होगी, जिसका पहला मैच ठाणे के दादोजी कोंडादेव स्टेडियम में खेला जाएगा। जबकि बाकी बचे तीन टी20 मैच 27, 39 और 30 मई को अडानी स्टेडियम में आयोजित होंगे।
Ajinkya Rahane को सीधे रिलीज कर रही KKR! अब ये खिलाड़ी होगा टीम का नया कप्तान
फ्रेड अचेलम को सौंपी टीम की कमान
युगांडा क्रिकेट बोर्ड (Uganda) ने इस दौरे पर टीम की कमान विकेटकीपर बल्लेबाज फ्रेड अचेलम को सौंपी है। टीम में पूर्व अंडर-19 कप्तान फहाद मुतागाना, एनॉक कसैजा के साथ-साथ रोनाल्ड लुताया और स्पिनर सिराजे न्सुबुगा जैसे खिलाड़ी शामिल हैं, जो कि लंबे समय बाद वापसी कर रहे हैं।
बता दें कि, इस दौरान युगांडा (Uganda) का सामना मुंबई की अलग-अलग मजबूत टीमों से होगा, जिनमें कई बड़े नाम खेलते नजर आ सकते हैं। यह सीरीज यकीनन युगांडा क्रिकेट के भविष्य के लिए काफी अहम होने वाली है, क्योंकि इस दौरान उनको मुंबई के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के साथ मैदान साझा करने का अवसर मिलेगा तोे कोचिंग स्टाफ भी इस दौरान युगांडा की पूरी सहायता करता नजर आने वाला है।
भारत दौरे पर Uganda टीम का स्क्वॉड।
फ्रेड अचेलम (कप्तान), साइमन स्सेसाजी, चार्ल्स मुसेमेजा, रोनाल्ड लुताया, जेराल्ड ओलिपा, अनास बैग मिर्जा, फहाद मुतागाना, जुमा मियागी, कोस्मास क्येवुता, जोसेफ बागुमा, हेनरी स्सेन्योंडो, सिराजे न्सुबुगा, एनॉक कसैजा, दिनेश नकरानी, राघव धवन और अल्पेश रामजानी।
Aakash Chopra को लेकर वायरल खबर निकली फर्जी, खुद राज से उठाया पर्दा, एक्शन लेने की कही बात
Tagged:
Uganda Cricket Team Uganda Uganda vs Mumbaiऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर