Ajinkya Rahane को सीधे रिलीज कर रही KKR! अब ये खिलाड़ी होगा टीम का नया कप्तान
Published - 17 May 2026, 02:56 PM
Table of Contents
Ajinkya Rahane: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के मेगा ऑक्शन में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 1.50 करोड़ रुपये की बेस प्राइज पर खरीदा था और रहाणे को लेने के बाद टीम मैनेजमेंट ने काफी जोश दिखाया था।
हालांकि, पहले राउंड में रहाणे (Ajinkya Rahane) अनसोल्ड रहे थे, लेकिन बाद में केकेआर ने उनको खरीदा और टीम का कप्तान नियुक्त कर दिया, जो कि काफी चौंकाने वाला फैसला लगा था।
रहाणे के कप्तान बनने के बाद साल 2025 में केकेआर अंक तालिका में 8वें स्थान पर रही थी तो 2026 में फिलहाल 7वें नंबर पर काबिज है। ऐसे में माना जा रहा है कि इस सीजन के बाद केकेआर भी रहाणे (Ajinkya Rahane) को बाहर निकाल सकती है।
Ajinkya Rahane होंगे केकेआर से बाहर
कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) का यह नाइट राइडर्स के लिए आखिरी सीजन माना जा रहा है, क्योंकि इसके बाद टीम मैनेजमेंट इन अनुभवी खिलाड़ी को बाहर कर सकती है। मौजूदा सीजन में रहाणे ने बल्ले से 12 पारियों में सिर्फ 251 रन बनाए हैं, जिसमें केवल एक अर्धशतकीय पारी है।
इस दौरान कप्तान का स्ट्राइक रेट 130.72 का और यही वजह है कि रहाणे (Ajinkya Rahane) पावर प्ले का फायदा भी नहीं उठा पा रहे हैं। इस प्रदर्शन के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि केकेआर खेमा रहाणे को रिलीज कर सकता है, ताकि ऑक्शन में एक आक्रामक बल्लेबाज को खरीदा जा सके।
2027 में ये खिलाड़ी होगा कप्तान!
ऐसे में सवाल ये है कि अगर अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) को टीम से रिलीज कर दिया जाएगा तो टीम की कमान किसके हाथों में होगी, तो बता दें कि, रिंकू सिंह को केकेआर का अगला कप्तान माना जा रहा है। वह फिलहाल नाइट्स के उप कप्तान हैं, लेकिन अगले सीजन में वह एक नई जिम्मेदारी के साथ खेलते नजर आ सकते हैं।
रिंकू ने लिस्ट ए मैचों में यूपी की कप्तानी की है। उन्होंने 13 मैचों में कमान संभाली है, जिसमें से 10 टीम ने जीते हैं तो सिर्फ तीन मुकाबले गंवाए हैं। इसके अलावा यूपी टी20 लीग में रिंकू मेरठ मावेरिक्स के कप्तान थे, इस दौरान एक बार टीम ने खिताब को अपने नाम किया था तो एक बार उप विजेता रही थी। यानी रिंकू बल्ले के साथ-साथ कप्तानी में भी अव्वल हैं।
2018 से हैं केकेआर का हिस्सा
बाएं हाथ के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज रिंकू सिंह साल 2018 से कोलकाता नाइट राइडर्स का हिस्सा हैं। हालांकि, शुरुआती वर्षो में रिंकू को अधिक मौके नहीं मिले थे, लेकिन 2023 के बाद वह प्लेइंग इलेवन का अहम हिस्सा बन गए थे और अपने दम पर उन्होंने केकेआर को कई हारे हुए मैचों में जीत दिलाई है।
यही वजह है कि केकेआर ने उनपर इतना भरोसा जताया है। इस फ्रेंचाइजी के लिए बाएं हाथ के बल्लेबाज ने कुल 71 मैच खेले हैं, जिसकी 60 पारियों में उन्होंने 145.94 के दमदार स्ट्राइक रेट के साथ 1385 रन बनाए हैं, जिसमें 6 अर्धशतकीय पारियां शामिल हैं। मौजूदा सीजन में वह दो पचासा ठोक चुके हैं।
इस समीकरण के साथ अब KKR का प्लेऑफ होगा कंफर्म, अच्छे नेट रन-रेट की भी नहीं जरूरत
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर