कोच गंभीर ने ढूंढ निकाला टीम इंडिया का नया नंबर-3 बल्लेबाज, अफगानिस्तान सीरीज में इसे ही मिलेगा मौका

Published - 17 May 2026, 05:30 PM

Team India

भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम में नंबर-3 का स्थान हमेशा से सबसे महत्वपूर्ण माना गया है। राहुल द्रविड़ और चेतेश्वर पुजारा जैसे दिग्गजों के बाद टीम इंडिया (Team India) को इस पोजीशन के लिए एक ठोस बल्लेबाज की तलाश थी।

अब पीटीआई की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, मुख्य कोच गौतम गंभीर ने इसके लिए एक नया विकल्प ढूंढ लिया है। कर्नाटक के युवा धुरंधर बाएं हाथ के बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल आगामी अफगानिस्तान सीरीज में भारतीय टेस्ट टीम के लिए नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते नजर आ सकते हैं।

पडिक्कल को मिलेगी Team India में बड़ी जिम्मेदारी

Devdutt Padikkal

टीम इंडिया (Team India) के मुख्य कोच गौतम गंभीर हमेशा से ही आक्रामक और तकनीक के धनी खिलाड़ियों को बैक करने के लिए जाने जाते हैं। पीटीआई के मुताबिक, चयनकर्ताओं का मानना है कि देवदत्त पडिक्कल में वह काबिलियत है जो टेस्ट मैच में पारी को संभाल भी सकती है और जरूरत पड़ने पर रफ्तार भी दे सकती है।

आगामी अफगानिस्तान सीरीज में सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिए जाने की चर्चा है, ऐसे में पडिक्कल को नंबर तीन की अहम जिम्मेदारी देकर उनके भविष्य को परखा जाएगा। यह फैसला भारतीय टेस्ट टीम के मिडिल ऑर्डर को एक नई दिशा दे सकता है।

Aakash Chopra को लेकर वायरल खबर निकली फर्जी, खुद राज से उठाया पर्दा, एक्शन लेने की कही बात

पडिक्कल ने रणजी में मचाया धमाल

देवदत्त पडिक्कल को टीम इंडिया (Team India) में यह मौका बिना वजह नहीं मिल रहा है। उन्होंने घरेलू क्रिकेट में लगातार रनों का ढेर लगाया है। रणजी ट्रॉफी 2025-26 के सीजन में कर्नाटक के लिए खेलते हुए पडिक्कल ने बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया।

उन्होंने सेमीफाइनल जैसे बड़े मुकाबले में शानदार 232 रनों की लंबी पारी खेलकर सिलेक्टर्स का ध्यान अपनी ओर खींचा। इसके अलावा विजय हजारे वनडे टूर्नामेंट में भी उन्होंने लगातार शतक और अर्धशतक जड़कर साबित किया कि वह इस समय अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में चल रहे हैं।

अब युगांडा के साथ 4-4 मैच की वनडे और टी20 सीरीज खेलेंगे भारतीय खिलाड़ी, सभी मैचों की डेट का हुआ ऐलान

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए चमके पडिक्कल

घरेलू लाल गेंद क्रिकेट के साथ-साथ पडिक्कल ने इस साल आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलते हुए भी सबको हैरान कर दिया है। इस सीजन में उन्होंने अपने खेल को पूरी तरह री-इन्वेंट किया है।

इस साल उन्होंने 170 से अधिक के तूफानी स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है। उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 61 रनों की और गुजरात टाइटंस के खिलाफ सिर्फ 27 गेंदों में 55 रनों की आक्रामक पारी खेली, जिसमें 6 गगनचुंबी छक्के शामिल थे। उनके इस बदले हुए और आक्रामक अंदाज को देखकर दिग्गज कॉमेंटेटर इयान बिशप भी काफी प्रभावित नजर आए।

पडिक्कल का यह फॉर्म सबसे बड़ी वजह है कि कोच गंभीर उन्हें टीम इंडिया (Team India) की टेस्ट जर्सी में नंबर तीन के स्लॉट पर आजमाना चाहते हैं। अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाला यह टेस्ट मैच पडिक्कल के करियर के लिए एक बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हो सकता है।

Tagged:

team india Gautam Gambhir devdutt padikkal
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

इंडियन प्रीमीयर लीग

विराट कोहली
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com