Ambati Rayudu ने चुना IPL हिस्ट्री का सबसे महान खिलाड़ी, कोहली-बुमराह नहीं इसे बताया सर्वश्रेष्ठ
Published - 17 May 2026, 09:38 PM
इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में कई महान खिलाड़ियों ने शानदार खेला है लेकिन किसी दिग्गज के चुनिंदा खिलाड़ी कुछ ही बन पाते हैं। भारत के पूर्व बल्लेबाज अंबाती रायडू (Ambati Rayudu) ने एक ऐसे खिलाड़ी को लीग का सबसे महान खिलाड़ी चुना है, जिसका नाम सुनकर हर कोई हैरान है।
अंबाती रायडू (Ambati Rayudu) के मुताबिक, कोलकाता नाइट राइडर्स के मिस्ट्री स्पिनर सुनील नरेन आईपीएल इतिहास के सबसे सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी हैं। गुजरात टाइटंस के खिलाफ नरेन के मैच जिताऊ प्रदर्शन के बाद रायुडू ने यह बड़ा बयान दिया है।
गुजरात टाइटंस के खिलाफ सुनील नरेन का शानदार स्पेल

ईडन गार्डन्स के मैदान पर कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस के बीच एक बेहद रोमांचक मुकाबला खेला गया। इस हाई-स्कोरिंग मैच में केकेआर ने गुजरात को 29 रनों से हरा दिया।
कोलकाता की इस शानदार जीत के सबसे बड़े हीरो सुनील नरेन रहे। नरेन ने अपने कोटे के 4 ओवरों में सिर्फ 29 रन खर्च किए और 2 महत्वपूर्ण विकेट अपने नाम किए।
उनके इस किफायती स्पेल की वजह से गुजरात की टीम लक्ष्य से पीछे रह गई। इस बेहतरीन प्रदर्शन के लिए सुनील नरेन को 'प्लेयर ऑफ द मैच' के अवॉर्ड से भी नवाजा गया।
अब युगांडा के साथ 4-4 मैच की वनडे और टी20 सीरीज खेलेंगे भारतीय खिलाड़ी, सभी मैचों की डेट का हुआ ऐलान
Ambati Rayudu ने सुनील नरेन पर क्या कहा?
गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच खत्म होने के बाद अंबाती रायडू (Ambati Rayudu) ने ईएसपीएन क्रिकइंफो के शो पर सुनील नरेन की जमकर तारीफ की। रायुडू ने कहा कि मेरे हिसाब से सुनील नरेन आईपीएल इतिहास के अब तक के सबसे बेस्ट खिलाड़ी हैं।
वह गेंद और बल्ले दोनों से एक परफेक्ट मैच-विनर हैं। आईपीएल में कई बड़े और महान खिलाड़ी आए हैं, लेकिन यह खिलाड़ी हमेशा सबसे अलग नजर आता है।
मेरी हमेसा के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों की लिस्ट में नरेन सबसे ऊपर हैं। अंबाती रायडू (Ambati Rayudu) ने यह भी बताया कि जब वह खुद आईपीएल खेलते थे, तो नरेन के खिलाफ सिर्फ सिंगल-डबल लेने की रणनीति बनाते थे, क्योंकि उन्हें मारना नामुमकिन था।
नरेन का ऐतिहासिक 200वां मैच
यह मुकाबला सुनील नरेन के लिए बेहद खास था, क्योंकि यह उनके आईपीएल करियर का 200वां मैच था। अपने इस ऐतिहासिक मैच को नरेन ने अपनी जादुई गेंदबाजी से यादगार बना दिया। शो के दौरान पूर्व भारतीय ऑलराउंडर संजय बांगर ने भी नरेन की तारीफों के पुल बांधे।
बांगर ने कहा कि सुनील नरेन आईपीएल के बड़े लेजेंड हैं। कई बार उनके बॉलिंग एक्शन पर सवाल उठे और परेशानियां आईं, लेकिन उन्होंने हर बार खुद को बदला और एक नए अंदाज में वापसी की। यही खूबी उन्हें लीग का महानतम खिलाड़ी बनाती है।
सुनील नरेन आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में भी शीर्ष खिलाड़ियों में शामिल हैं। बल्ले और गेंद से पिछले 13 सालों से लगातार केकेआर को मैच जिताने वाले इस खिलाड़ी को अब अंबाती रायडू (Ambati Rayudu) ने लीग का सबसे बड़ा दर्जा दे दिया है।
ऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर