BAN vs PAK: पाकिस्तान की बल्लेबाजी फिर फ्लॉप, सिर्फ 232 रन पर ढेर, फिर से हार की दहलीज पर पड़ोसी
Published - 17 May 2026, 10:40 PM | Updated - 17 May 2026, 10:51 PM
BAN vs PAK: बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच सिलहट में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में मेहमान टीम की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। पहले मुकाबले में करारी शिकस्त झेलने के बाद पाकिस्तानी टीम से इस मैच में मजबूत वापसी की उम्मीद थी।
लेकिन दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन पाकिस्तान का बल्लेबाजी क्रम एक बार फिर पत्तों की तरह बिखर गया। इस मुकाबले में (BAN vs PAK) बांग्लादेश के गेंदबाजों के सामने पूरी पाकिस्तानी टीम पहली पारी में महज 232 रनों पर ही ढेर हो गई।
बाबर आजम की अर्धशतकीय पारी बेकार

मैच में बांग्लादेश की पहली पारी के 278 रनों के जवाब में उतरी पाकिस्तान की शुरुआत बेहद खराब रही। सलामी बल्लेबाज अजान आवैस (13) और अब्दुल्ला फजल (9) सस्ते में पवेलियन लौट गए। कप्तान शान मसूद भी सिर्फ 21 रन बनाकर चलते बने।
इसके बाद अनुभवी बल्लेबाज बाबर आजम ने एक छोर संभाला और संघर्ष करते हुए 84 गेंदों में 10 चौकों की मदद से 68 रनों की बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेली। बाबर आजम के अलावा निचले क्रम में साजिद खान ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 28 गेंदों में 38 रन बनाकर टीम को 200 के पार पहुंचाया।
आगा सलमान ने भी 21 रनों का योगदान दिया, लेकिन मोहम्मद रिजवान (13) और सऊद शकील (8) जैसे मुख्य बल्लेबाज पूरी तरह फ्लॉप रहे। पूरी टीम सिर्फ 57.4 ओवरों में 232 रन पर सिमट गई और बांग्लादेश को पहली पारी के आधार पर 46 रनों की महत्वपूर्ण बढ़त मिल गई।
PBKS vs RCB: वेंकटेश अय्यर की वापसी से RCB जीती, पंजाब किंग्स को अपने घर में 23 रन से हार मिली
नाहिद राणा और ताइजुल इस्लाम का फिरकी चला
BAN vs PAK के इस मैच में बांग्लादेश की इस शानदार वापसी के असली हीरो उनके गेंदबाज रहे। तेज गेंदबाज नाहिद राणा ने अपनी रफ्तार से पाकिस्तानी बल्लेबाजों को खूब परेशान किया और 60 रन देकर 3 महत्वपूर्ण विकेट चटकाए।
वहीं, स्पिन गेंदबाज ताइजुल इस्लाम ने अपनी फिरकी का जादू दिखाते हुए 67 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए। इन दोनों के अलावा तस्कीन अहमद और मेहदी हसन मिराज को भी 2-2 सफलताएं मिलीं। बांग्लादेशी गेंदबाजों ने नियमित अंतराल पर विकेट लेकर पाकिस्तान को मैच में बड़ी साझेदारी बनाने का कोई मौका नहीं दिया।
RCB को लगा बड़ा झटका, इंजर्ड हुए Rajat Patidar, इतने मैचों तक रहेंगे अब टीम से बाहर
BAN vs PAK 2nd टेस्ट की दूसरी पारी में बांग्लादेश मजबूत
BAN vs PAK की पहली पारी में बढ़त हासिल करने के बाद दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर ली है। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक बांग्लादेश ने अपनी दूसरी पारी में 3 विकेट खोकर 110 रन बना लिए हैं।
टीम के सलामी बल्लेबाज महमूदुल हसन जॉय ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 52 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। दिन के आखिरी ओवर की आखिरी गेंद पर खुर्रम शहजाद ने मोमिनुल हक (30) को आउट कर पाकिस्तान को थोड़ी राहत जरूर दी, लेकिन तब तक बांग्लादेश की कुल बढ़त 156 रनों की हो चुकी है।
कप्तान नजमुल हुसैन शांतो 13 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। जिस तरह से खेल आगे बढ़ रहा है, उसे देखकर साफ लग रहा है कि मेजबान बांग्लादेश इस मुकाबले (BAN vs PAK) को जीतकर सीरीज पर कब्जा करने की मजबूत स्थिति में आ गया है, जबकि पाकिस्तानी टीम एक बार फिर क्लीन स्वीप की कगार पर खड़ी है।
ऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर