मैं चाहती थी तलाक के बाद...' RJ Mahvash ने बताया क्यों किया Yuzvendra Chahal को अनफॉलो! रिश्ते की सुनाई A to Z कहानी

Published - 18 May 2026, 12:50 PM | Updated - 18 May 2026, 12:53 PM

Yuzvendra Chahal

Yuzvendra Chahal : पंजाब किंग्ल इलेवन के खिलाड़ी युजवेंद्र चहल हमेशा ही अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से सुर्खियों में छाए रहते हैं. धनश्री वर्मा संग तलाक के बाद उनका नाम कई हसीनाओं के साथ जुड़ चुका है. इसी लिस्ट में एक नाम है आरजे महवश का.

दरअसल, Yuzvendra Chahal और RJ Mahvash की डेटिंग की खबरें उड़ चुकी है. लेकिन दोनों के बीच लंबे अरसे से बातचीत बंद और जनवरी से अनफॉलो भी कर चुके हैं. अब महवश ने खुद युजी को अनफॉलो करनी की वजह बताई है. साथ ही अपने रिश्ते की खुलकर सच्चाई बताई है.

Yuzvendra Chahal संग रिश्ते पर बोलीं आरजे महवश

Yuzvendra Chahal

दरअसल, पिंकविला के पॉडकास्ट चैनल पर हाल ही में आरजे महवश ने युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) संग अपने रिश्ते पर खुलकर बात की. होस्ट ने उनसे उनके और क्रिकेटर के एक-दूसरे को फॉलो और अनफॉलो करने के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा, 'लोगों की आदत है छोटी-छोटी चीजों को बड़ा बनाना।

जब आप खुद ऐसा अनुभव करते हैं तो यह कोई बड़ी बात नहीं होती। जैसे दो दोस्तों के बीच बहस हुई और उन्होंने एक-दूसरे को फॉलो-अनफॉलो कर दिया। बात वहीं खत्म हो जाती है।'

मैं उनको सपोर्ट कर रही थी : महवश

महवश से जब पूछा गया कि आप दोनों दोस्त से बढ़कर भी थे? इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, 'नहीं, ऐसा कभी नहीं था। मैं उनकी बहुत अच्छा दोस्त रही हूं. उस वक्त उन्हें अच्छों दोस्तों की जरूरत थी. जैसा कि उन्होंने अपने इंटरव्यू में भी बताया था कि उन्हें आत्महत्या का विचार आता था.

इसलिए बस हम सब यही चाहते थे कि उनका आईपीएल सीजन अच्छे से निकल जाए. मैं उस वक्त उन्हें बस बुरे दौर में सपोर्ट कर रही थी. महवश ने आगे कहा, हम लोग आगे भी पुरानी तरह ही मिलते रहेंगे. मैं हमेशा उनके साथ खड़ी हूं.

डेटिंग को बताया अफवाह

चहल और महवश की डेटिंग की खबरें लंबे समय से उड़ रही है. लेकिन आरजे महवश ने इन खबरों का खंडन किया है. उनका कहना है कि वह सिर्फ अच्छे दोस्त थे. हालांकि, चहल और महवश को दुबई में चैंपियंस ट्रॉफी का मैच देखते हुए साथ स्पॉट किया गया था.

आईपीएल 2025 में भी महवश कई बार स्टेडियम में चहल का हौसला बढ़ाते हुए नजर आई थी. डेटिंग की अटकलें तेज होने के बावजूद दोनों का यही कहना है कि उनके बीच दोस्ती से बढ़कर कुछ नहीं रहा है.

LSG Playing XI: अर्जुन तेंदुलकर को चांस! तो इस खिलाड़ी की छुट्टी, राजस्थान के खिलाफ लखनऊ की प्लेइंग OUT

IPL 2026 में Yuzvendra Chahal का प्रदर्शन

युजवेंद्र चहल की बात करें तो वह फिलहाल आईपीएल 2026 में पंजाब के लिए खेल रहे हैं. उन्होंने इस सीजन अभी तक 13 मैच खेले हैं. जिनमें उन्होंने 36.00 की औसत और 9.73 की इकॉनमी से 10 विकेट चटकाए हैं. उनका प्रदर्शन इस सीजन औसत रहा है.

उन्होंने ऑफ-सीजन में अपनी फिटनेस पर बहुत काम किया. लेकिन कई मैचों में खराब फील्डिंग और कैच छूटने की वजह से चहल (Yuzvendra Chahal) को अलोचनाओं का सामना करना पड़ा.

4 खिलाड़ी जो अपनी मर्जी से कर सकते अपना ट्रेड, विवादों के बाद अब दूसरी IPL फ्रेंचाइजी का बन सकते हिस्सा

Tagged:

team india Yuzvendra Chahal Champions trophy 2025 RJ Mahvash
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com