LSG Playing XI: अर्जुन तेंदुलकर को चांस! तो इस खिलाड़ी की छुट्टी, राजस्थान के खिलाफ लखनऊ की प्लेइंग OUT

Published - 18 May 2026, 10:53 AM | Updated - 18 May 2026, 12:07 PM

LSG Playing XI

LSG Playing XI: राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच आईपीएल 2026 का 64वां मुकाबला खेला जाएगा. दोनों टीमों की भिड़त सवाई मानसिंह स्टेडियम, जयपुर में होगी. होम ग्राउंड होने की वजह से हमेशा से गुलाबी जर्सी का इस मैदान पर जलवा रहा है.

फिलहाल, प्लेऑफ में पहुंचने के लिए RR को अपने बाकी बचे दो मैचों में भी जीत हासिल करने होगी. लेकिन ऋषभ पंत की लखनऊ आरआर की राह का कांटा बन सकती है. क्योंकि टीम पहले से ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है.

संभावना है कि LSG के खिलाफ अर्जुन तेंदुलकर को खेलने का मौका मिल सकता है. लेकिन उनकी एंट्री से एक खिलाड़ी की छुट्टी भी हो सकती है. चलिए तो जान लेते हैं कि राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ लखनऊ सुपर जायंट्स की एकादश कैसी होने वाली है......

LSG Playing XI: अर्जुन तेंदुलकर को चांस! तो इस खिलाड़ी की छुट्टी

LSG Playing XI

पिछले मुकाबले में टीम मैनेजमेंट ने अब्दुल समद को फिर से एक मौका दिया था, लेकिन वह इस बार CSK के खिलाफ भी उम्मीदों पर खरा नहीं उतरे और सिर्फ 7 रन बनाकर पवेलियन लौट गए थे. ऐसे में अब उनकी जगह ऑलराउंडर अर्जुन तेंदुलकर को मौका मिल सकता है.

दरअसल, LSG के मैनेजमेंट में सोशल मीडिया पर सचिन के लाडले को प्लेइंग इलेवन (LSG Playing XI) में शामिल करने का बहुत ज्यादा प्रेशर पड़ रहा है, ऐसे में लीग के अंतिम चरण में अर्जुन को मौका मिलने की संभावना बन रही है.

LSG Playing XI: ओपनिंग और मिडिल आर्डर में कौन-कौन?

राजस्थान के खिलाफ LSG के दो अनुभवी खिलाड़ी जोश इंग्लिस और मिचेल मार्श ओपनिंग करने के लिए उतर सकते हैं. दोनों ही बल्लेबाज टीम के मजबूत शुरूआत दिलाने में माहिर हैं. पिछले मैच में CSK के आगे मिचेल मार्श ने 90 रनों की बड़ी पारी खेली थी. जबकि, जोश ने 36 रनों का अहम योगदान दिया था.

तीसरे नंबर पर LSG के भरोसेमंद खिलाड़ी निकोलस पूरन मौजूद रहेंगे. वह 200 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हैं, और तेजी से रन बटोरने में सक्षम हैं.

मिडिल ऑर्डर में चौथे स्थान पर कप्तान ऋषभ पंत और पांचवें पर एडन मार्कम जिम्मा संभालेंगे. पंत टीम की रीढ़ की हड्डी है. हालांकि, पूरे टूर्नामेंट में वह अपनी खराब फॉर्म के साथ कप्तानी को लेकर भी आलोचनाओं का सामना करते रहे हैं. लेकिन अब उम्मीद की जा रही है अंत में वह बल्ले से कमाल कर सकते हैं.

इसके बाद छठें पर मुकुल चौधरी और सातवें पर शाहबाज अहमद मोर्चा संभालेंगे. मुकुल लखनऊ के दाएं हाथ के विकेटकीपर-बल्लेबाज हैं.

बॉलिंग डिपार्टमेंट में धाकड़ गेंदबाज शामिल

LSG Playing XI के गेंदबाजी विभाग की बात करें तो मोहम्मद शमी, आकाश कुमार सिंह, मयंक यादव के साथ अर्जुन तेंदुलकर को भी फाइनल एकादश में खेलने का मौका मिल सकता है. आईपीएल 2026 अंतिम चरण में LSG मैनेजमेंट अर्जुन को एंट्री दे सकते हैं. वहीं, टीम के प्रमुख गेंदबाज शमी, आकाश और मंयक पर राजस्थान के बल्लेबाजों का विकेट निकालने का भार रहेगा.

आकाश सिंह ने CSK के खिलाफ 6.50 की इकॉनमी से 3 विकेट चटकाए थे. वह टीम के लिए काफी किफायती गेंदबाज साबित हुए हैं. जबकि, शमी का प्रदर्शन औसत रहा है. कुल मिलाकर लखनऊ सुपर जायंट्स 11 RR को गहरा जख्म दे सकती है. टीम में दिग्गज खिलाड़ियों के साथ नए सितारों का भी मिश्रण देखने को मिल सकता है.

LSG Playing XI: राजस्थान के खिलाफ लखनऊ की संभावित प्लेइंग XI

LSG Playing XI: जोश इंग्लिस, मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (कप्तान), एडन मार्क्रम, मुकुल चौधरी, शाहबाज अहमद, अर्जुन तेंदुलकर, मोहम्मद शमी, आकाश कुमार सिंह, मयंक यादव

इम्पैक्ट प्लेयर: प्रिंस यादव

RR vs LSG Live Streaming: इस चैनल पर होगा मैच का प्रसारण, डिजिटल लाइव स्ट्रीम के लिए कर लें ये एप इंस्टाल

Tagged:

LSG vs RR LSG Playing XI IPL 2026 Indian Premier League 2026
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

19 मई 2026

31 मई 2026
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com