दिल्ली में IPL टिकट स्कैम! कोहली के नाम पर 80 हजार रूपये में बेचा गया एक टिकट, पुलिस ने 4 लोगो को किया गिरफ्तार

Published - 18 May 2026, 04:04 PM | Updated - 18 May 2026, 04:14 PM

IPL

27 अप्रैल को दिल्ली में दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स के बीच इंडियन प्रीमियल लीग 2026 (IPL) का 38वां मैच खेला गया. इस मुकाबले से ज्यादा फैंस के बीच विराट कोहली को देखने की इतनी होड़ थी कि हजारों की कीमत में भी मैच टिकट खरीदे गए और बेचे गए. हाल ही में दिल्ली पुलिस ने दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (DDCA) से जुड़े अधिकारियों की कालाबाजारी का खुलासा किया है.

पुलिस ने छानबीन में पाया कि विराट कोहली के नाम पर मैचों के प्रीमियम टिकटों को ब्लैक मार्केट में करीब 80000 तक की कीमत में बेचा जा रहा है.

IPL में ब्लैक मार्केट का हुआ भंडाफोड़

IPL

दिल्ली पुलिस ने इस मामले में कई अधिकारियों से बात की है. जांचकर्ताओं को वितरण के लिए मिलने वाले कॉम्प्लीमेंट्री पास से जुड़े एक नेटवर्क के होने का शक है. अब तक पुलिस ने कॉम्प्लीमेंट्री टिकट की ब्लैक मार्केटिंग की खोज के दौरान तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. इन आरोपियों का नाम मुकीम (35), गुफरान (36) और मोहम्मद फैसल (38) है.

फिलहाल तीनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है. इस मामले में दिल्ली पुलिस ने एक पेट्रोल पंप कर्मचारी पंकज यादव से भी पूछताछ की है. साथ ही डीडीसीए अधिकारियों से भी 4 घंटे बैठा कर कई सवाल किए गए.

कोहली के नाम पर 80000 में बिके IPL टिकट

इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट् के मुताबिक, ब्लैक टिकट बेचने वाले अधिकारियों ने विराट कोहली का फायदा उठाया और हजारों में एक टिकट बेचा. ब्लैक मार्केट में एक टिकट की कीमत 8000 रुपए से लेकर 80000 रुपये तक थीं. जिनका दाम मैच की लोकप्रियता और मांग पर आधारित था. वहीं, जिन मैचों में विराट कोहली खेल रहे थे, उनकी कीमत 80000 रुपये प्रति टिकट तक थी.

क्या है IPL टिकट का नियम?

बीसीसीआई नियमनुसार मेजबान क्रिकेट संघ को हर मैच के लिए लोकल फ्रेंचाइजी द्वारा पास मिलते हैं. इस रूल्स के तहत ही डीडीसीए को दिल्ली कैपिल्स ने लगभग 60,000 पास दिए थे. जिनमें से 4000 पास उनके मेबर्स को मिले थे वहीं, बचे हुए पास डीडीसीए का अफसर पकंज यादव को सौंप देता था.

फिलहाल, पुलिस मामले की जांच बारीकी से कर रही है, और सभी संदिग्ध आरोपियों के फोन फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिए गए हैं.

IPL हिस्ट्री में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने Virat Kohli, युवाओं के लिए स्थापित किया नया कीर्तिमान

Tagged:

Virat Kohli ipl IPL 2026 IPL ticket
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com