IPL हिस्ट्री में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने Virat Kohli, युवाओं के लिए स्थापित किया नया कीर्तिमान

Published - 18 May 2026, 03:16 PM | Updated - 18 May 2026, 03:47 PM

Virat Kohli

Virat Kohli: आईपीएल 2026 में विराट कोहली अपने प्रदर्शन से काफी चर्चा बटोर रहे हैं. इस सीजन उनका बल्ला निरंतर बोल रहा है. आईपीएल 2026 के 61वें मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ कोहली (Virat Kohli) ने शानदार बल्लेबाजी की और अपने नाम बड़ा रिकॉर्ड किया.

उन्होंने PBKS के खिलाफ सिर्फ 16 रन बनाते ही एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है. दरअसल, उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में अपने पूरे 500 रन बना लिए हैं. उन्होंने लगातार चौथे आईपीएल सीजन में यह कारनामा अपने नाम किया है. साथ ही उन्होंने कई दिग्गज खिलाड़ियों के भी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं.

9वीं बार IPL में 500+ रन बनाने वाले बल्लेबाज बने Virat Kohli

हालांकि, यह कोहली (Virat Kohli) के करियर का 9वां सीजन है जब उन्होंने 500 से ज्यादा रन बनाए हैं. उन्होंने डेविड वॉर्नर, शिखर धवन और केएल राहुल जैसे दिग्गज खिलाड़ियों को भी पछाड़ दिया है.

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी डेविड वॉर्नर 7 बार और भारतीय बल्लेबाज-विकेटकीपर केएल राहुल 8 बार एक सीजन में 500 प्लस रन बनाने का कारनामा कर चुके हैं. वहीं, शिखर धवन ने यह खास उपलब्धि 5 बार अपने नाम की है.

फाफ और सचिन तोड़ा रिकॉर्ड

विराट कोहली ने 35 साल की उम्र में भी फिटनेस और फॉर्म बरकरार रखी हुई है. जिस कारण उन्होंने वॉर्नर, धवन और केएल राहुल को ही मात नहीं दी है, बल्कि सचिन तेंदुलकर और फाफ डुप्लेसी को भी पछाड़ दिया है.

बता दें कि ने सचिन तेंदुलकर और फाफ डुप्लेसी के नाम 35 साल की उम्र में 3 बार IPL सीजन में 500+ रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है. अब किंग कोहली (Virat Kohli) ने इन 2 महान खिलाड़ियों से भी यह खिताब छिन लिया है.

मैं चाहती थी तलाक के बाद...' RJ Mahvash ने बताया क्यों किया Yuzvendra Chahal को अनफॉलो! रिश्ते की सुनाई A to Z कहानी

IPL 2026 में कोहली का चला बल्ला

विराट कोहली (Virat Kohli) के आईपीएल 2026 में प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने अपने बल्ले से कई बार मैच जीताऊ पारी खेली है. अगर यह कहे की वह आईपीएल 2025 की ट्रॉफी जीतने के बाद अपने IPL करियर की सबसे शानदार फॉर्म में चल रहे हैं, तो गलत नहीं होगा.

किंग कोहली ने RCB के लिए इस सीजन में अब तक 13 मुकाबलों में 54.20 की औसत और 164.74 के स्ट्राइक रेट से 542 रन बनाए हैं. इन पारियों में उनके 4 अर्धशतक और एक शतक भी शामिल है. साथ ही बल्ले से 57 चौके और 21 छक्के भी निकले.

Rishabh Pant को बड़ा झटका! छीन रही टेस्ट की उपकप्तानी, अब ये खिलाड़ी होगा टीम इंडिया का नया वाइस-कैप्टन

Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

करीब 1000 करोड़

21 करोड़ रुपये
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com