Ruturaj Gaikwad ने हार के बाद भी टीम की तारीफ करते नहीं थके, बोले अगले साल और मजबूत होकर लौटेगी CSK

Published - 19 May 2026, 12:57 AM | Updated - 19 May 2026, 01:05 AM

RUTURAJ GAIKWAD

IPL 2026 के 63वें मुकाबले में हार के बाद भी चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) ने अपनी टीम का हौसला बढ़ाया। मैच के बाद उन्होंने कहा कि टीम ने पूरे टूर्नामेंट में दिल लगाकर क्रिकेट खेला और युवा खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।

रुतुराज ने माना कि कुछ मौकों पर टीम दबाव नहीं बना पाई, लेकिन इसके बावजूद वह खिलाड़ियों के प्रयास से काफी खुश हैं। उन्होंने फैंस को भी धन्यवाद कहा और अगले सीजन में मजबूत वापसी का भरोसा दिलाया।

हार के बाद भी Ruturaj Gaikwad ने टीम पर जताया भरोसा

CSK VS SRH

63वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को करीबी हार का सामना करना पड़ा। मैच आखिर तक रोमांचक बना रहा, लेकिन अंतिम ओवरों में टीम जीत नहीं निकाल सकी। मुकाबले के बाद कप्तान ऋतुराज गायकवाड (Ruturaj Gaikwad) ने कहा कि यह एक शानदार टी20 मैच था और दोनों टीमों ने अच्छा क्रिकेट खेला।

उन्होंने माना कि 180 रन इस विकेट पर बराबरी का स्कोर था। रुतुराज के अनुसार पिच पूरे मैच में एक जैसी रही और बल्लेबाजों को खेलने में ज्यादा परेशानी नहीं हुई। CSK कप्तान ने कहा कि टीम ने अंत तक लड़ाई लड़ी और यही सबसे बड़ी सकारात्मक बात रही।

रुतुराज ने यह भी साफ कहा कि उन्हें खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर गर्व है। सीमित विकल्पों के बावजूद टीम ने पूरा दम लगाया। उन्होंने कहा कि हार जरूर मिली, लेकिन टीम का जज्बा शानदार रहा।

अफगानिस्तान टेस्ट सीरीज में Mohammad Shami की वापसी! कोच गंभीर से हुई सुलाह, इस गेंदबाज को करेंगे रिप्लेस

विकेट मिलने के बाद दबाव नहीं बना सकी CSK

मैच के बाद ऋतुराज गायकवाड (Ruturaj Gaikwad) ने उस बड़ी कमी का भी जिक्र किया, जिसकी वजह से टीम मुकाबले में पिछड़ गई। उन्होंने कहा कि हर विकेट के बाद विपक्षी टीम पर दबाव बनाना जरूरी होता है, लेकिन CSK ऐसा करने में सफल नहीं रही।

कप्तान ने बताया कि जब भी टीम को विकेट मिला, उसके तुरंत बाद रन रोकने में गेंदबाज संघर्ष करते दिखे। इसी कारण विपक्षी बल्लेबाज मैच में बने रहे। हालांकि उन्होंने किसी खिलाड़ी को जिम्मेदार नहीं ठहराया और पूरी टीम का समर्थन किया।

रुतुराज ने कहा कि इस सीजन में कई अहम खिलाड़ी उपलब्ध नहीं थे। टीम को लगातार कॉम्बिनेशन बदलने पड़े। इसके बावजूद युवा खिलाड़ियों ने उम्मीद जगाई। उन्होंने खास तौर पर संजू और कार्तिक शर्मा की तारीफ की। कप्तान ने कहा कि दोनों खिलाड़ियों ने टीम के लिए शानदार योगदान दिया और आने वाले समय में CSK के लिए बड़े खिलाड़ी बन सकते हैं।

IPL के बीच आई बड़ी खुशखबरी, टूर्नामेंट में शामिल होगी एक और नई टीम, Preity Zinta बनेंगी दूसरी फ्रेंचाइजी की भी ओनर

अगले साल मजबूत वापसी का भरोसा

सीजन में कई उतार-चढ़ाव देखने के बावजूद चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के फैंस लगातार टीम के साथ खड़े रहे। इसी बात को लेकर ऋतुराज गायकवाड (Ruturaj Gaikwad) काफी भावुक नजर आए।

उन्होंने कहा कि CSK के समर्थक दुनिया भर में मौजूद हैं और हर परिस्थिति में टीम का साथ देते हैं। कप्तान ने माना कि इस सीजन में टीम ने घर पर कुछ मुकाबले गंवाए, लेकिन पिछले साल के मुकाबले इस बार प्रदर्शन बेहतर रहा।

रुतुराज (Ruturaj Gaikwad) ने फैंस से वादा किया कि अगले साल चेन्नई सुपर किंग्स और ज्यादा मजबूत टीम के रूप में मैदान पर उतरेगी। उन्होंने कहा कि फ्रेंचाइजी सही दिशा में आगे बढ़ रही है और आने वाले सीजन में टीम बड़ी वापसी कर सकती है।

Tagged:

Ruturaj Gaikwad CSK vs SRH IPL 2026
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

आरसीबी

लखनऊ सुपर जाइंट्स
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com