अफगानिस्तान टेस्ट सीरीज में Mohammad Shami की वापसी! कोच गंभीर से हुई सुलाह, इस गेंदबाज को करेंगे रिप्लेस
Published - 18 May 2026, 10:29 PM | Updated - 18 May 2026, 10:57 PM
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammad Shami) बहुत जल्द टीम इंडिया में वापसी कर सकते हैं। लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे शमी की आखिरकार टेस्ट टीम में वापसी होने जा रही है।
ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले इकलौते टेस्ट मैच में अनुभवी गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammad Shami) को भारतीय टीम के स्क्वाड में शामिल किया जा सकता है। यह खबर आते ही सोशल मीडिया पर खलबली मच गई है।
लंबे समय बाद टेस्ट टीम में लौटेंगे Mohammad Shami

दिग्गज तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammad Shami) ने भारत के लिए अपना आखिरी टेस्ट मुकाबला साल 2023 के वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) फाइनल में खेला था।
इसके बाद चोट और फिटनेस की समस्याओं के कारण वह रेड बॉल क्रिकेट से दूर रहे। हालांकि, घरेलू क्रिकेट में बंगाल की तरफ से खेलते हुए और आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपरजाइंट्स के लिए शानदार प्रदर्शन कर उन्होंने अपनी मैच फिटनेस साबित कर दी है।
अब चयनकर्ता अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले मैच में उनकी अनुभव का पूरा फायदा उठाना चाहते हैं। शमी ने भारत के लिए 64 टेस्ट मैचों में 229 विकेट चटकाए हैं और उनका आना टीम के लिए एक बड़ा फायदा साबित होगा।
कोच गौतम गंभीर के साथ बनी बात
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो टीम इंडिया के मुख्य कोच गौतम गंभीर और मोहम्मद शमी (Mohammad Shami) के बीच बातचीत के बाद वापसी का रास्ता साफ हुआ है।
गंभीर हमेशा से ही अनुभवी खिलाड़ियों को टीम में प्राथमिकता देने के पक्ष में रहे हैं। कोच गंभीर का मानना है कि आने वाले बड़े टेस्ट दौरों को देखते हुए मोहम्मद शमी (Mohammad Shami) की लय और फिटनेस को परखने के लिए अफगानिस्तान के खिलाफ यह टेस्ट मैच सबसे सही मंच है।
दोनों के बीच हुई इस सकारात्मक चर्चा ने शमी की टीम में वापसी को और भी पक्का कर दिया है, जिससे मोहम्मद शमी अपने भविष्य को लेकर थोड़े निश्चिंत जरूर हुए होंगे।
जसप्रीत बुमराह को कर सकते हैं रिप्लेस
अफगानिस्तान के खिलाफ इस इकलौते टेस्ट मैच में टीम इंडिया के वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। रिपोर्ट के अनुसार, स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को इस टेस्ट मैच से आराम दिया जा सकता है।
ऐसे में मोहम्मद शमी (Mohammad Shami) टीम में बुमराह को रिप्लेस करेंगे और तेज गेंदबाजी आक्रमण की कमान संभालेंगे। बुमराह के अलावा मोहम्मद सिराज को भी आराम दिया जा सकता है।
आईपीएल 2026 के ठीक बाद होने वाले इस मुकाबले में शुभमन गिल टीम की कप्तानी कर सकते हैं, और शमी का अनुभव युवा कप्तानी को मैदान पर सही दिशा देने में बेहद मददगार साबित होगा।
ऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर