SRH vs RCB : कब और कहां खेला जाएगा हैदराबाद और आरसीबी के बीच मुकाबला, जानें लाइव स्ट्रीमिंग की सारी डिटेल्स

Published - 21 May 2026, 09:21 AM | Updated - 21 May 2026, 09:26 AM

SRH vs RCB

SRH vs RCB: आईपीएल 2026 का 67वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों में स्टार खिलाड़ियों की भरमार है, ऐसे में कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है. लेकिन इस से पहले जान लेते हैं कि हैदराबाद और आरसीबी (SRH vs RCB) का मैच कब और कहां खेला जाएगा. साथ ही कैसे इस हाई वोल्टेज मैच की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं.

SRH vs RCB : कब और कहां खेला जाएगा मैच?

SRH Vs RCB

सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (SRH vs RCB) के बीच 22 मई 2026 शुक्रवार को मैच खेला जाएगा. दोनों टीमों की टक्कर राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम, हैदराबाद में होगी. मैच की शुरूआत भारतीय समयनुसार शाम 7.30 से होगी से. जबकि टॉस शाम 7 बजे किया जाएगा.

फिलहाल, RCB और SRH दोनों ही मजबूत स्थिति में हैं और प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी है. वहीं, राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम की बात करें तो यहां की पिच मूल रूप से बल्लेबाजों के लिए अच्छी मानी जाती है.

सपाट पिच और छोटी बांउड्री होने की वजह से गेंद बल्ले पर अच्छी तरीके से आती है. जिस कारण अक्सर यहां पर हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिलते हैं.

SRH vs RCB : किस चैनल पर देखें लाइव स्ट्रीमिंग?

सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (SRH vs RCB) का मैच की लाइव स्ट्रीमिंग स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं. भारत में आईपीएल 2026 के मैचों का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (Star Sports Network) के विभिन्न चैनलों पर उपलब्ध है.

खास बात यह है कि आप अपनी पसंदीदा क्षेत्रिय भाषा में भी तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़, मराठी, गुजराती, बंगाली, पंजाबी, भोजपुरी और हरियाणवी समेत कुल 12 भाषाओं में आईपीएल 2026 के सभी मुकाबलों का आनंद ले सकते हैं.

KKR vs MI: मुंबई इंडियंस को चार विकेट से हराकर कोलकाता ने प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखा

जियो हॉटस्टार पर देखें मैच

अगर आर ट्रेवल कर रहे हैं और किसी भी हाल में SRH बनाम RCB मैच मिस नहीं करना चाहते हैं तो इसके लिए आप अपने मोबाइल में जियो हॉटस्टार ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं.

भारत में JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर आईपीएल 2026 की लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध है. सथा ही स्टार सपोर्ट्स की तरह ही जियो हॉटस्टार पर भी आप अपनी भाषा में कमेंट्री का मजा ले सकते हैं.

हालांकि, शुरूआती कुछ मिनटों में सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू का मैच फ्री में देख सकते हैं. लेकिन फिर आपको हॉटस्टार का सबक्रिप्शन लेना अनिवार्य होगा.

KKR vs MI Points Table: मुंबई को रौंदकर कोलकाता ने पॉइंट्स टेबल में मचाई खलबली, प्लेऑफ की उम्मीदें अभी भी जिंदा

Tagged:

Royal Challengers Bangalore SRH vs RCB Sunrisers Hyderabad IPL 2026
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

31 मई 2026 को

2025 में
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com