SRH vs RCB Pitch Report: हैदराबाद की पिच पर बड़ा खुलासा! बल्लेबाज बरसाएंगे रन या गेंदबाज पलट देंगे बाजी?

Published - 21 May 2026, 10:38 AM | Updated - 21 May 2026, 10:43 AM

SRH vs RCB Pitch Report

SRH vs RCB Pitch Report: आईपीएल 2026 का 67वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB) के बीच 22 मई 2026 शुक्रवार को खेला जाएगा. दोनों टीमों का आमना-सामना राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम, हैदराबाद में होगा. मैच की शुरूआत भारतीय समयनुसार शाम 7.30 से होगी. जबकि टॉस शाम 7 बजे किया जाएगा.

दोनों ही टीमें आईपीएल 2026 प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी है. लेकिन फाइनल से पहले SRH vs RCB मैच जोरदार टक्कर देखने को मिलने वाली है. हालांकि, जीत का असली फैसला राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम की पिच करेगी.

SRH vs RCB Pitch Report:बल्लेबाज बरसाएंगे रन या गेंदबाज पलट देंगे बाजी?

SRH vs RCB Pitch Report

राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम की पिच आमतौर से बल्लेबाजों के लिए अच्छी मानी जाती है. यहां की पिच सपाट है और बाउंड्री छोटी है, जिस कारण बल्ले पर गेंद अच्छे से आती है और बड़े शॉट्स लगाने आसान हो जाते हैं. इसलिए अक्सर राजीव गांधी स्टेडियम में खेले जाने वाले मुकाबले हाई स्कोरिंग होते हैं.

हालांकि, पिच पर स्पिनर्स भी उपयोगी साबित होते हैं. अगर वह सही रणनीति और सूझबूझ के साथ बॉलिंग करें तो. यानी की 25,000 दर्शकों के बैठने की क्षमता वाले इस स्टेडियम में गेंदबाजों से ज्यादा बल्लेबाजों का जलवा रहने वाला है.

राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम के आंकड़ें :

खेले गए मैच - 89

पहले बैटिंग करके जीते गए मैच - 39 (43.82%)

दूसरी बैटिंग करके जीते गए मैच - 49 (55.06%)

टॉस जीतकर जीते गए मैच - 32 (35.96%)

टॉस हारकर जीते गए मैच - 56 (62.92%)

बिना किसी नतीजे वाले मैच - 1 (1.12%)

सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी - 141 अभिषेक शर्मा (सनराइजर्स हैदराबाद) 12/04/2025 बनाम पंजाब किंग्स

टीम का सबसे कम स्कोर - 80 (दिल्ली कैपिटल्स) 04/05/2013 बनाम सनराइजर्स हैदराबाद

सफलतापूर्वक चेज़ किया गया सबसे बड़ा लक्ष्य - 160/3 (मुंबई इंडियंस) 12/05/2014 बनाम सनराइजर्स हैदराबाद

प्रति विकेट औसत रन - 27.43

प्रति ओवर औसत रन - 8.43

KKR vs MI STATS: कोलकाता की जीत के साथ बने कई अनोखे रिकॉर्ड्स, हार्दिक पांड्या के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड

SRH vs RCB Pitch Report: टॉस की भूमिका अहम

हैदराबाद का राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम (Rajiv Gandhi International Stadium) में अब तक कुल 89 मैच खेले जा चुके हैं. जिनमें पहले बैटिंग करके जीते गए मैच - 39 हैं, और दूसरी बैटिंग करके गए जीते गए मुकाबलों का आंकड़ा 49 है. इस ग्राउंड का एवरेज स्कोर 182 रहा है. हालांकि, हाल ही के मुकाबलों में इस मैदान पर सर्वोच्च टीम स्कोर का रिकॉर्ड 286 भी रहा है.

वहीं इस मैदान पर ओस (dew) का प्रभाव देखने को मिलता है. जिसके बाद दूसरी पारी में बल्लेबाजी करना काफी आसान हो जाता है. लिहाजा, जो टीम टॉस जीतेगी वह पहले गेंदबाजी (field first) करना पसंद करेगी.

KKR vs MI Points Table: मुंबई को रौंदकर कोलकाता ने पॉइंट्स टेबल में मचाई खलबली, प्लेऑफ की उम्मीदें अभी भी जिंदा

Tagged:

Royal Challengers Bangalore Sunrisers Hyderabad IPL 2026 SRH vs RCB Pitch Report
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

31 मई 2026

22 मई 2026 को
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com