KKR vs MI STATS: कोलकाता की जीत के साथ बने कई अनोखे रिकॉर्ड्स, हार्दिक पांड्या के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड

Published - 21 May 2026, 01:19 AM | Updated - 21 May 2026, 01:31 AM

KKR VS MI

KKR vs MI: आईपीएल 2026 के 65वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने मुंबई इंडियंस (MI) को 4 विकेट से हरा दिया। ईडन गार्डन्स पर खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 147 रन बनाए थे।

जवाब में कोलकाता ने 18.5 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। इस मैच में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। इस मुकाबले के खत्म होने के बाद कई दिलचस्प और अनोखे आंकड़े सामने आए हैं, जिन्होंने फैंस को हैरान कर दिया है।

ईडन गार्डन्स के मैदान पर 8 साल बाद हुआ यह अनोखा वाक्या

KKR VS MI

KKR vs MI मैच में दोनों ही टीमों की तरफ से किसी भी बल्लेबाज का बल्ला उस तरह से नहीं चला जिसकी उम्मीद की जा रही थी। कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से मनीष पांडे ने सबसे ज्यादा 45 रन बनाए, जबकि मुंबई इंडियंस की तरफ से कोरबिन बॉश ने नाबाद 32 रनों की पारी खेली।

इस तरह KKR vs MI के पूरे मैच में किसी भी खिलाड़ी ने अर्धशतक नहीं जमाया। KKR vs MI STATS के अनुसार, साल 2019 के बाद से ईडन गार्डन्स के मैदान पर यह पहला ऐसा मुकाबला था, जो पूरे 20-20 ओवर खेला गया और किसी भी बल्लेबाज ने पचास का आंकड़ा पार नहीं किया।

इससे पहले साल 2018 के क्वालीफायर-2 में सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेले गए मैच में ऐसा देखने को मिला था। पिछले आठ सालों में इस मैदान पर रनों की बारिश होती रही है, लेकिन इस मैच में गेंदबाजों का दबदबा रहा।

“उसे कप्तान बनाओ…” Ricky Ponting ने BCCI को दी बड़ी सलाह, सुझाया Team India के नए T20 कप्तान का नाम

हार्दिक पांड्या के नाम दर्ज हुआ बेहद शर्मनाक रिकॉर्ड

मुंबई इंडियंस के नियमित कप्तान हार्दिक पांड्या चोट या अन्य कारणों से कुछ समय बाहर रहने के बाद इस मैच में वापसी कर रहे थे। उन्होंने बल्ले से 26 रन बनाए, लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके।

KKR vs MI मैच में इस हार के साथ ही हार्दिक पांड्या के कप्तानी करियर में एक बेहद खराब रिकॉर्ड जुड़ गया है। आईपीएल इतिहास में यह तीसरा मौका है जब हार्दिक पांड्या की कप्तानी में किसी टीम ने लगातार चार मैच गंवाए हैं।

इससे पहले वह गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के लिए भी कप्तान के तौर पर लगातार चार मैच हारने का अनचाहा रिकॉर्ड बना चुके हैं। आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है और टीम लगातार मैचों में हार का सामना कर रही है, जिससे उनके प्लेऑफ की राह पूरी तरह बंद हो चुकी है।

AFG के खिलाफ कुछ ऐसी होगी पहले टेस्ट में भारत की प्लेइंग-XI, केएल-जायसवाल ओपनिंग, तो ये 2 खिलाड़ियों का डेब्यू

KKR vs MI STATS में दर्ज हुआ नया रिकार्ड

इस साल के आईपीएल में एक बहुत ही अलग ट्रेंड देखने को मिल रहा है। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने वाली टीमों को सबसे ज्यादा फायदा हो रहा है। कोलकाता नाइट राइडर्स ने भी KKR vs MI मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी और मैच को अपने नाम किया।

इस जीत के साथ ही आईपीएल 2026 में एक बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड भी टूट गया है। अब आईपीएल के किसी एक सीजन में लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे ज्यादा मैच जीतने का रिकॉर्ड आईपीएल 2026 के नाम दर्ज हो गया है। इस सीजन में अब तक खेले गए 65 मैचों में से 42 मैचों में चेज करने वाली टीमों ने जीत हासिल की है।

इससे पहले साल 2016 में 60 मैचों में 41 बार ऐसा हुआ था, वहीं साल 2011 में 73 मैचों के दौरान 40 बार चेज करने वाली टीमें जीती थीं। यह आंकड़े साफ दर्शाते हैं कि इस साल बाद में बल्लेबाजी करना कितना आसान रहा है। आईपीएल 2026 पर एक नजर ऐसे भी डाले तो सबसे अबतक सबसे अलग रहा है।

Tagged:

hardik pandya KKR VS MI IPL 2026 KKR VS MI STATS
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

महेंद्र सिंह धोनी

सुरेश रैना
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com