SRH Playing XI: RCB की टेंशन बढ़ाएंगे पैट कमिंस! आखिरी लीग मैच में उतारेंगे सबसे खतरनाक प्लेइंग XI
Published - 21 May 2026, 11:36 AM | Updated - 21 May 2026, 11:38 AM
Table of Contents
SRH Playing XI: आईपीएल 2026 के 67वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद की भिड़ंत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होने वाली है। यह मैच शुक्रवार (22 मई) को हैदराबाद में स्थित राजीव गांधी इंटरनेशन स्टेडियम में खेला जाएगा।
पिछले मैच में पैट कमिंस की सेना ने चेन्नई सुपर किंग्स को शिकस्त दी थी और अब आईपीएल 2026 के लीग चरण के अंतिम मैच (SRH Playing XI) में उनका सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होने वाला है, जिनको हराकर वह यकीनन टॉप 2 में फिनिश करना चाहेंगे।
ऐसे में चलिए आपको बताते हैं कि आरसीबी के खिलाफ ऑरेंज आर्मी की संभावित प्लेइंग इलेवन (SRH Playing XI) क्या रह सकती है और क्या बदलाव संभव नजर आ रहे हैं।
SRH Playing XI: अभिषेक-ईशान से धमाकेदार पारियों की उम्मीद
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद की ओपनिंग जोड़ी खतरनाक अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड की हो सकती है। हेड का इस्तेमाल इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर किया जा सकता है, जिन्होंने मौजूदा सीजन में 367 रन ठोके हैं। वहीं, अभिषेक शर्मा 13 पारियों में 507 रन ठोक चुके हैं, जिसमें एक शतक और तीन अर्धशतक शामिल है।
जबकि नंबर तीन (SRH Playing XI) पर बल्लेबाजी करने के लिए आने वाले ईशान किशन ने 13 मैचों में पांच अर्धशतकों की मदद से 490 रन बनाए हैं। बता दें कि, ईशान तीसरे नंबर पर आकर शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं और अगर आरसीबी के खिलाफ टीम को जीतना है तो ईशान का चलना बेहद जरूरी है।
हेनरिक देंगें मध्यक्रम को मजबूती
नंबर चार पर हेनरिक क्लासेन ने आईपीएल 2026 में काफी प्रभावित किया है। उनके बल्ले से इस सीजन 13 मैचों में 555 रन निकले हैं, जिसमें 5 फिफ्टी प्लस स्कोर शामिल हैं। जबकि स्ट्राइक रेट 155.89 का है। पांचवें नंबर (SRH Playing XI) पर नीतीश कुमार रेड्डी को बैटिंग के लिए भेजा जा सकता है तो सलिल अरोड़ा और आर. स्मरण भी दल का हिस्सा रहने वाले हैं।
बता दें कि, हेनरिक को छोड़कर एसआरएच के मिडिल ऑर्डर में किसी अन्य बल्लेबाज ने अधिक प्रभावित नहीं किया है और यही वजह थी कि गुजरात टाइंटस के खिलाफ आसान रन चेज में उनको शिकस्त मिली थी।
गेंदबाजी में नहीं होगा कोई बदलाव
आरसीबी के खिलाफ मुकाबले में फास्ट बॉलिंग का नेतृत्व कप्तान पैट कमिंस करने वाले हैं, जिन्होंने इस सीजन शानदार प्रदर्शन किया है। कमिंस के अलावा, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन, प्रफुल्ल हिंगे भी रहने वाले हैं।
बता दें कि, साकिब और हिंगे के प्लेइंग इलेवन में आने के बाद ये गेंदबाजी क्रम काफी ताकतवर नजर आ रहा है, जिसमें नीतीश कुमार रेड्डी भी फास्ट बॉलिंग करते हैं। वहीं, शिवांग कुमार के रूप में एक चाइनामैन स्पिनर मौजूद रहेगा, जो कि आरसीबी (SRH Playing XI) के बल्लेबाजों को परेशान कर सकता है।
सनराइजर्स हैदराबाद की संभावित प्लेइंग इलेवन
अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, आर स्मरण, नीतीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन, प्रफुल्ल हिंगे
इम्पैक्ट प्लेयर- ट्रेविस हेड
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर