IPL 2026 पर्पल कैप रेस में भुवनेश्वर कुमार का जलवा बरकरार, नंबर-1 पर कब्जा; ये गेंदबाज दे रहे कड़ी टक्कर

Published - 21 May 2026, 01:50 PM | Updated - 21 May 2026, 01:53 PM

IPL 2026 Purple Cap

IPL 2026 Purple Cap: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खतरनाक गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार का आईपीएल 2026 में प्रदर्शन काफी शानदार रहा है। नई और पुरानी गेंद से भुवी ने बल्लेबाजों को रन बनाने का बिल्कुल मौका नहीं दिया है तो इस दौरान उन्होंने विकेटों की झड़ी भी लगा दी है। मौजूदा संस्करण में वह सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं, लेकिन चलिए आपको बताते हैं कि पर्पल कैप की दौड़ में उनको किन-किन गेंदबाजों ने कड़ी चुनौती मिल रही है।

IPL 2026 Purple Cap: पहले स्थान पर भुवी का कब्जा!

दाएं हाथ के स्विंग के जादूगर भुवनेश्वर कुमार इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उन्होंने 13 पारियों में 16.37 की दमदार औसत से 24 बल्लेबाजों का शिकार किया है। इस दौरान उन्होंने पारी में एक बार फॉर विकेट हॉल भी लिया है, जो कि उनके बेहतरीन प्रदर्शन को दर्शाता है। वहीं, इस दौरान उन्होंने 7.70 की इकॉनमी से रन खर्च किए हैं।

दूसरे नंबर पर साउथ अफ्रीका मौजूद

गुजरात टाइंट्स के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने पर्पल कैप की दौड़ में दूसरे पायदान पर काबिज हैं। उन्होंने इस सीजन 13 पारियों में 21 विकेट झटके हैं। रबाडा पर्पल कैप (IPL 2026 Purple Cap) की रेस में भुवी से केवल 3 विकेट पीछे हैं। लेकिन इस दौरान साउथ अफ्रीकी गेंदबाज ने 9.22 की महंगी इकॉनमी रेट से रन लुटाए हैं।

अंशुल कंबोज IPL 2026 Purple Cap रेस में नंबर तीन पर

चेन्नई सुपर किंग्स के मीडियम फास्ट बॉलर अंशुल कंबोज ने आईपीएल 2026 में 13 मैच में 20 विकेट लिए हैं और वह पर्पल कैप (IPL 2026 Purple Cap) की दौड़ में तीसरे स्थान पर हैं। बता दें कि, अंशुल ने इस सीजन 23.70 की औसत से विकेट झटके हैं, लेकिन 10.23 की इकॉनमी से रन भी लुटाए हैं, जो कि उनकी खराब गेंदबाजी को दर्शाता है। बता दें कि, शुरुआती हाफ में उन्होंने गेंद से धमाकेदार प्रदर्शन किया था, लेकिन पिछले तीन-चार मैचों से वह लय में नजर नहीं आए हैं।

RCB फैंस के लिए आई खुशखबरी, फिल साल्ट की इस दिन होगी टीम में वापसी, यहां जानिए पूरा अपडेट

जोफ्रा आर्चर ने किए 18 शिकार

150 की रफ्तार से गेंदबाजी करने वाले जोफ्रा आर्चर ने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में 18 विकेट हासिल किए हैं। राजस्थान रॉयल्स का प्रतिनिधित्व कर रहे जोफ्रा ने 24.38 की औसत से विकेट चटकाए हैं, जबकि 9.14 की इकॉनमी रेट से रन खर्च किए हैं। बता दें कि, आर्चर ने शुरुआत में आरआर को नई गेंद से कई सफलताएं दिलाई थीं।

कार्तिक त्यागी की शानदार वापसी

आईपीएल 2026 में सर्वाधिक विकेट लेने वाले शीर्ष पांच खिलाड़ियों (IPL 2026 Purple Cap) में कोलकाता नाइट राइडर्स के युवा तेज गेंदबाज कार्तिक त्यागी का नाम भी शामिल हो चुका है। कार्तिक ने इस सीजन 12 पारियों में 18 विकेट लिए हैं, जबकि इस दौरान उन्होंने 9.42 की इकॉनमी से रन खर्च किए हैं। बता दें कि, कार्तिक केकेआर के लिए मुश्किल परिस्थितियों में गेंदबाजी करने आते हैं और अपने कप्तान को विकेट निकालकर देते हैं।

BCCI ने छिड़का हार्दिक पांड्या के जख्मों पर नमक, कोलकाता के खिलाफ हार के बाद सुना डाली भारी सजा

Tagged:

bhuvneshwar kumar Kartik Tyagi purple cap IPL 2026
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com