BCCI ने छिड़का हार्दिक पांड्या के जख्मों पर नमक, कोलकाता के खिलाफ हार के बाद सुना डाली भारी सजा

Published - 21 May 2026, 01:29 PM | Updated - 21 May 2026, 01:31 PM

Hardik Pandya

Hardik Pandya: हार्दिक पंड्या की वापसी के साथ ही मुंबई इंडियंस की हार का सिलसिला भी शुरू हो गया है। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ ईडन गार्डन्स में खेले गए रोमांचक मुकाबले में पांच बार की चैंपियन को 4 विकेट की शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा।

इस मैच में एमआई की बैटिंग और बॉलिंग दोनों ही निराशाजनक रही तो अब बीसीसीआई ने केकेआर के खिलाफ हार के जख्म पर नमक छिड़का है। दरअसल, केकेआर के खिलाफ हार के बाद उन्होंने हार्दिक (Hardik Pandya) को एक बड़ी सजा सुना डाली है।

Hardik Pandya के जख्मों पर छिड़का नमक!

कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ हार के बाद अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड एक्शन में आया है और एमआई के कप्तान को मैच फिस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगा दिया है।

दरअसल, मैच में हार्दिक (Hardik Pandya) ने आईपीएल के कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.2 का उल्लंघन किया था, जो कि मैच के दौरान क्रिकेट उपकरणों या कपड़ों या मैदानी उपकरण को नुकसान पहुंचाने से संबंधित है।

केकेआर के खिलाफ मैच के दौरान हार्दिक (Hardik Pandya) ने रनअप पर जाते समय गुस्से में गिल्लियां गिरा दी थीं, जिसके बाद उनको लेवल 1 का दोषी पाया गया है।

10वें ओवर में गिराई थी गिल्लियां

हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) ने यह कार्य पारी के 10वें ओवर में किया था, जब वह गेंदबाजी करने आए थे। ओवर की चौथी गेंद के बाद जब वह वापस अपने रनअप पर लौट रहे थे तो उस समय उन्होने गुस्से में गिल्लियां गिर दी थीं। लेकिन इसके पीछे की उनकी नाराजगी साफ दिख रही थी।

दरअसल, इसी ओवर में डीप-बैकवर्ड स्क्वायर लेग बाउंड्री पर दीपक चाहर और रॉबिन मिंज ने गलतफहमी के कारण रोवमैन पॉवेल का आसान कैच छोड़ दिया था। इसके बाद मनीष पांडे ने इसी ओवर में दो दनदनाते चौके मार दिए थे, जिसके बाद हार्दिक ने अपना आपा खो दिया और नाराजगी गिल्लियां गिराकर जाहिर की।

KKR vs MI STATS: कोलकाता की जीत के साथ बने कई अनोखे रिकॉर्ड्स, हार्दिक पांड्या के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड

मुंबई का एक मैच बाकी

आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है। उन्होंने मौजूदा सीजन में 13 मैच खेले हैं, जिसमें सिर्फ चार जीते हैं तो 9 में हार का सामना किया है। फिलहाल ये टीम अंक तालिका में 9वें पायदान पर मौजूद है, लेकिन चौंकाने वाली बात ये है कि इस टीम में इंटरनेशनल खिलाड़ियों की भरमार है और उनके बाद भी टीम का प्रदर्शन निम्न दर्जे का रहा है।

हालांकि, एमआई की अगली और सीजन की अंतिम भिड़ंत 24 मई को राजस्थान रॉयल्स से होगी। यह मैच राजस्थान के लिए प्लेऑफ में पहुंचने और मुंबई के लिए सम्मान बचाने वाली जंग होंगी, जिसमें देखना होगा कि कौन बाजी मारता है।

दीपक चाहर ने उड़ाया फेमस 'नोट सेलिब्रेशन' का मजाक, फिन एलन को OUT करने के बाद की ऐसी हरकत, वायरल हुआ VIDEO

Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com