CSK की बढ़ी मुश्किलें! कोलकाता की जीत से बदले समीकरण, अब प्लेऑफ़ में जाने का बचा सिर्फ ये रास्ता
Published - 21 May 2026, 03:52 PM | Updated - 21 May 2026, 03:55 PM
आईपीएल 2026 का रोमांच आखिरी दौर में पहुंच चुका है। कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की मुंबई इंडियंस पर शानदार जीत ने पॉइंट्स टेबल को पूरी तरह से बदलकर रख दिया है।
कोलकाता की इस जीत से पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स यानी CSK के लिए प्लेऑफ की राह अब बहुत ज्यादा मुश्किल हो गई है। चेन्नई की टीम अब पूरी तरह से दूसरी टीमों के नतीजों पर निर्भर हो गई है। आइए जानते हैं क्या है पूरा समीकरण।
कोलकाता की जीत से कैसे बिगड़ा CSK का खेल?

कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को हराकर पॉइंट्स टेबल में 13 अंक हासिल कर लिए हैं। इस जीत के साथ ही कोलकाता ने प्लेऑफ की रेस को और रोमांचक बना दिया है। अब बेंगलुरु, हैदराबाद और गुजरात की टीमें पहले ही प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी हैं।
चौथे स्थान के लिए अब असली लड़ाई बची है। कोलकाता की इस जीत ने CSK को पॉइंट्स टेबल में सातवें स्थान पर धकेल दिया है। चेन्नई के पास अभी 13 मैचों में केवल 12 अंक हैं और उनका नेट रन रेट भी माइनस में चला गया है।
KKR vs MI: मुंबई इंडियंस को चार विकेट से हराकर कोलकाता ने प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखा
गुजरात के खिलाफ मैच हुआ करो या मरो
CSK को अगर प्लेऑफ की रेस में खुद को जिंदा रखना है, तो उसे अपने आखिरी लीग मैच में गुजरात टाइटंस को हर हाल में हराना होगा। यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है। अगर चेन्नई की टीम यह मैच हार जाती है, तो वह आधिकारिक तौर पर प्लेऑफ की रेस से बाहर हो जाएगी।
गुजरात को हराकर चेन्नई के 14 अंक हो जाएंगे, जो उन्हें रेस में बनाए रखेंगे। लेकिन सिर्फ जीतना ही काफी नहीं होगा, चेन्नई को बड़े अंतर से जीत दर्ज करनी होगी ताकि उनका नेट रन रेट बेहतर हो सके।
प्लेऑफ में ऐसे पहुंच सकता है सीएसके
14 अंकों पर पहुंचने के बाद भी CSK सीधे क्वालीफाई नहीं कर पाएगी। उन्हें दुआ करनी होगी कि दूसरी टीमों के नतीजे उनके पक्ष में रहें। चेन्नई के फैंस को उम्मीद करनी होगी कि लखनऊ की टीम पंजाब किंग्स को हरा दे।
इसके अलावा मुंबई इंडियंस की टीम राजस्थान रॉयल्स को मात दे और आखिर में दिल्ली कैपिटल्स की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स को हरा दे। अगर ये सभी समीकरण बिल्कुल ऐसे ही बैठते हैं, तो राजस्थान, दिल्ली और CSK के 14-14 अंक हो जाएंगे।
ऐसी स्थिति में जिस टीम का नेट रन रेट सबसे अच्छा होगा, वही टीम चौथे स्थान पर रहकर प्लेऑफ में जगह बनाएगी। इसलिए चेन्नई के लिए आगे का रास्ता बेहद कठिन हो गया है।
Tagged:
kkr csk IPL 2026 Playoff Scenarioऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर