KKR की जीत के साथ IPL 2026 प्लेऑफ की रेस हुई रोमांचक,चौथे स्थान के लिए इन 5 टीमों के बीच महासंग्राम, जानें समीकरण

Published - 21 May 2026, 02:29 PM | Updated - 21 May 2026, 02:41 PM

IPL 2026 Playoffs

IPL 2026 Playoffs: कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को चार विकेट से हराकर प्लेऑफ की दौड़ पहले से अधिक रोमांचक बना दी है। ईडन गार्डन्स में खेले गए मुकाबले में केकेआर को 148 रन का टारगेट मिला था, जिसको उन्होंने बेहद आसानी से हासिल कर लिया और अभी भी वह प्लेऑफ (IPL 2026 Playoffs) में पहुंचने की रेस में बनी हुई है। लेकिन सिर्फ केकेआर ही नहीं बल्कि ये पांच टीमें भी रिक्त चौथे स्थान के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।

IPL 2026 Playoffs: राजस्थान दौड़ में सबसे आगे

प्लेऑफ की रेस में सबसे आगे राजस्थान रॉयल्स शामिल है, जिनका अंतिम मुकाबला मुंबई इंडियंस से होने वाला है। अगर आरआर ये मैच जीत जाती है तो बाकी की चार टीमों का सफर वहीं समाप्त हो जाएगा, लेकिन राजस्थान के हारने के बाद उनका प्लेऑफ (IPL 2026 Playoffs) में पहुंचना काफी मुश्किल हो सकता है।

दरअसल, शेष पांच टीमों में केवल आरआर ऐसी टीम है, जो अधिकतम 14 पॉइंट्स तक पहुंच सकती है। ऐसे में वह किसी भी कीमत पर जीत दर्ज करना चाहेंगे तो बाकी टीमों की उम्मीद एमआई से होगी।

पंजाब-केकेआर में कांटे की टक्कर

KKR

कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के पास फिलहाल 13-13 अंक हैं, जबकि दोनों ही टीमें अपना अंतिम मुकाबला जीतना चाहेंगे। जहां पंजाब की भिड़ंत लखनऊ से होगी तो केकेआर का सामना दिल्ली से होगा।

अगर पंजाब और केकेआर दोनों अपने मैच जीत (IPL 2026 Playoffs) जाती है और राजस्थान हार झेलती है तो इस स्थिति में पंजाब के आगे जाने के चांस अधिक होंगे, क्योंकि उनका नेट रन रेट केकेआर से काफी बेहतर है। ऐसे में केकेआर दुआ करेगी कि पंजाब और राजस्थान दोनों अपने मैच हार जाए और कुछ यही दुआ पंजाब किंग्स भी करती नजर आने वाली है।

IPL 2026 पर्पल कैप रेस में भुवनेश्वर कुमार का जलवा बरकरार, नंबर-1 पर कब्जा; ये गेंदबाज दे रहे कड़ी टक्कर

चेन्नई-दिल्ली की उम्मीदें कम

हालांकि, चौथे नंबर की जंग में चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स भी शामिल हैं। लेकिन अपना अंतिम मैच जीतने के बाद भी ये टीमें केवल 14 अंकों तक ही पहुंच सकती है। ऐसे में दोनों को दुआ करनी होगी कि केकेआर, पंजाब और राजस्थान अपना अंतिम मैच हार जाए।

लेकिन ऐसा ऐसा होता है तो फिर चेन्नई आगे जा सकती है, क्योंकि दिल्ली का नेट रन रेट (IPL 2026 Playoffs) काफी खराब है और उसमें सुधार करना अंतिम मैच में काफी कठिन है। ऐसे में दिल्ली को आगे जाने के लिए केकेआर, राजस्थान, पंजाब और चेन्नई की हार की दुआ करनी होगी और ऐसा होना काफी मुश्किल है।

यहां देखिए IPL 2026 पॉइंट्स टेबल

रैंकटीममैचजीतहारबेनतीजाअंकनेट रन रेट
1रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB)1394018+1.065
2गुजरात टाइटंस (GT)1385016+0.400
3सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)1385016+0.350
4राजस्थान रॉयल्स (RR)1376014+0.083
5पंजाब किंग्स (PBKS)1366113+0.227
6कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)1366113+0.011
7चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)1367012-0.016
8दिल्ली कैपिटल्स (DC)1367012-0.871
9मुंबई इंडियंस (MI)134908-0.510
10लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG)134908-0.702

REELS के चक्कर में बिगड़ रहा खिलाड़ियों का खेल! IPL चेयरमैन ने अर्शदीप समेत इन स्टार्स को सुनाई खरी-खोटी

Tagged:

chennai super kings Kolkata Knight Riders IPL 2026 Playoffs
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com