REELS के चक्कर में बिगड़ रहा खिलाड़ियों का खेल! IPL चेयरमैन ने अर्शदीप समेत इन स्टार्स को सुनाई खरी-खोटी
Published - 21 May 2026, 01:36 PM | Updated - 21 May 2026, 01:48 PM
Table of Contents
IPL: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL) इस बार कई विवादों में रहा है. कभी खिलाड़ियों के अफेयर तो कभी नियमों के उल्लघंन की वजह से. अब रील्स को लेकर नया बवाल मचता हुआ दिखाई दे रहा है. दरअसल, आईपीएल के चेयरमैन अरुण धूमल ने खिलाड़ियों के वीडियो बनाने को लेकर सख्त हिदायत दी है.
अरुण धूमल का कहना है कि टूर्नामेंट में खिलाड़ियों को क्रिकेट पर ध्यान देना चाहिए ना ही सोशल मीडिया पर. बेशक से इंटरनेट के जमाने में सोशल मीडिया खेल का अहम हिस्सा है. लेकिन प्लेयर्स को कोशिश करनी चाहिए कि उनका ध्यान खेल से ना भटके.
IPL चेयरमैन अरुण धूमल ने खिलाड़ियों की दी हिदायत
🚨 IPL CHAIRMAN ARUN DHUMAL WARNED ARSHDEEP SINGH, YUZI CHAHAL, AXAR PATEL AND MANY MORE PLAYERS 🚨
— Cricket Central (@CricketCentrl) May 20, 2026
Arun Dhumal said 🗣️
"Cricketers should focus on realities rather than reels. Take Virat Kohli, for example, despite having a massive social media following, he remains… pic.twitter.com/XbDoorBDTn
आईएएनएस संग बातचीत में आईपीएल चेयरमैन अरुण धूमल ने कहा, खिलाड़ियों को क्रिकेट पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए. खासकर बड़े टूर्नामेंट में. सोशल मीडिया पर रील्स को छोड़कर उन्हें खुद पर काम करना चाहिए.
इस दौरान धूमल ने विराट कोहली का उदाहरण देते हुए कहा, सोशल मीडिया पर उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग लेकिन वह अपने खेल पर ही ध्यान देते हैं. धूमल बोले कि,
"क्रिकेटरों को रील बनाने के बजाय हकीकत पर ध्यान देना चाहिए। उदाहरण के लिए, विराट कोहली को ही ले लीजिए, सोशल मीडिया पर उनके जबरदस्त फॉलोअर्स होने के बावजूद, मैदान पर उनका पूरा ध्यान क्रिकेट पर ही केंद्रित रहता है। उन्होंने अपने प्रदर्शन से नतीजे दिखाए हैं, न कि रील बनाकर। मेरा मानना है कि टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों को रील बनाने से बचना चाहिए।"
बिहाइंड-द-सीन व्लॉगिंग पर BCCI का सख्त रवैया

IPL चैयरमेन धूमल का बयान अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना गया है. क्योंकि उनकी टिप्पणी तब सामने आई है, जहां IPL 2026 के दौरान खिलाड़ियों की सोशल मीडिया गतिविधियों को लेकर लगातार आलोचना हो रही है. बीसीसीआई ने खिलाड़ियों को बिहाइंड-द-सीन व्लॉगिंग को लेकर भी वॉर्निग दी है.
बता दें कि हाल ही में अर्शदीप सिंह के एक ट्रैवल व्लॉग में युजवेंद्र चहल वेपिंग करते हुए दिखाई दिए थे. तब यूजर्स ने उनके सरेआम वेपिंग के इस्तेमाल पर भी सवाल उठाए थे. हालांकि, यह युजी का फेक वीडियो करार दिया गया था. PBKS ने इस वीडियो पर सफाई देते कहा था कि ओरिजनल वीडियो को एडिट किया गया है.
अर्शदीप सिंह के वीडियो ने खड़ा किया नया विवाद
अर्शदीप सिंह ने MI के खिलाफ मैच से पहले अपने एक वीडियो में तिलक वर्मा को अंधेरा कह दिया था. उन्होंने तिलक को कहा था कि उन्हें सनस्क्रीन लगानी चाहिए. नहीं तो और पहचान में नहीं आएगा. वहीं, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद फैंस ने अर्शदीप को काफी लताड़ लगाई थी.
कई यूजर्स ने नस्लीय टिप्पणी मानते हुए पंजाब के खिलाड़ी को ट्रोल किया. लिहाजा, बीसीसीआई ने खिलाड़ियों के व्यवहार और नियमों के उल्लघंन पर चुप्पी तोड़ते हुए साफ कर दिया है कि आगे से ऐसी हरकते सहन नहीं की जाएगी.
SRH Playing XI: RCB की टेंशन बढ़ाएंगे पैट कमिंस! आखिरी लीग मैच में उतारेंगे सबसे खतरनाक प्लेइंग XI
ऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर