KKR के धाकड़ खिलाड़ी की हुई टीम इंडिया में सप्राइज़ एंट्री, IPL स्टार हर्ष दुबे को किया रिप्लेस
Published - 21 May 2026, 04:29 PM | Updated - 21 May 2026, 04:32 PM
Table of Contents
KKR: आईपीएल युवा खिलाड़ियों के लिए ऐसा मंच है, जहां पर अच्छा प्रदर्शन करने के बाद टीम इंडिया में जल्दी एंट्री मिल सकती है. इसी बीच एक नाम तेजी से चर्चा में आ गया है. कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के प्रतिभाशाली खिलाड़ी का, जिसे आगामी श्रीलंका दौरे के लिए इंडिया A टीम में शामिल किया गया है. कोलाकाता नाइट राइंडर्स के इस खिलाड़ी ने IPL स्टार हर्ष दुबे को रिप्लेस किया है.
KKR के खिलाड़ी ने हर्ष दुबे को किया रिप्लेस
दरअसल, अनुकूल रॉय को श्रीलंका दौरे के लिए इंडिया A टीम में हर्ष दुबे की जगह शामिल किया गया है. हर्ष दुबे को टीम इंडिया की टेस्ट और वनडे टीम में पहली बार मौका मिला है, जिस कारण उन्हें इंडिया A स्क्वॉड से रिलीज कर दिया गया है. ऐसे में चयनकर्ताओं ने KKR के अनुकूल रॉय पर भरोसा जताते हुए उन्हें टीम में शामिल किया है.
बता दें कि ट्राई सीरीज में श्रीलंका ए, भारत ए और अफगानिस्तान ए टीमें भाग लेंगी. यह दाम्बुला में 9 से 21 जून, 2026 तक खेली जाएगी. वहीं, त्रिकोणिय सीरीज के बाद इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच दो मैचों की बहुदिवसीय सीरीज खेली जाएगी.
कौन हैं अनुकूल रॉय?

बिहार के समस्तीपुर जिले के अनुकूल रॉय स्लो लेफ्ट आर्म ऑर्थोडॉक्स स्पिनर और लोअर ऑर्डर बल्लेबाज हैं. वह घरेलू क्रिकेट में झारखंड की टीम का प्रतिनिधित्व करते. KKR के अनुकूल का 2018 में हुए अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत को चैपिंयन बनाने में खास योगदान रहा था.
वह भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बॉलर रहे थे. वहीं, इस साल वह कोलकाता नाइट के लिए आईपीएल 2026 में खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं. अनुकूल रॉय ने इस सीजन के 13 मैचों में 8 विकेट लिए हैं.
अनुकूल रॉय को सीनियर टीम में मिल सकता है मौका
गौरतलब है कि इंडिया A टीम में चयन होना किसी भी खिलाड़ी के लिए बेहद अहम माना जाता है. क्योंकि यहीं से खिलाड़ी सीनियर टीम इंडिया की राह तय करते हैं. ऐसे में अनुकूल रॉय के लिए भी यह सुनहरा मौका हो सकता है.
अगर वह अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो चयनकर्ता उन्हें आगे भी खेलने का अवसर दे सकते हैं. अब फैंस को भी बेसब्री से अनुकूल रॉय के अच्छे प्रदर्शन का इंतजार रहे है, जो आने वाले समय में उनका भविष्य तय करेगा.
त्रिकोणीय सीरीज के लिए भारत ए स्क्वॉड :- तिलक वर्मा (कप्तान), प्रियांश आर्या, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग (उप-कप्तान), आयुष बदोनी, निशांत सिंधु, सूर्यांश शेडगे, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), विपराज निगम, यश ठाकुर, युद्धवीर सिंह, अंशुल कंबोज, अरशद खान और अनुकूल रॉय।
SRH मालकिन काव्या मारन बनने जा रही हैं दुल्हन? अनिरुद्ध रविचंदर संग शादी की खबरों ने मचाई हलचल
ऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर